Day: September 14, 2021

विधानसभा में बिगड़ा बीजेपी का फ्लोर मैनेजमेंट!

सदन में बिगड़ा BJP का फ्लोर मैनेजमेंट, डोटासरा का तंज- मैडम के खिलाफ थे अब ये आपस में लड़ रहे: सदन के नियमों पर पक्ष-विपक्ष में हुई नोंकझोंक,राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यलाय संशोधन विधेयक 2020 के खंड-3 के संशोधन पर पक्ष -पक्ष में हुई नोंक-झोंक, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और राठौड़ ने जताई नाराजगी, मंत्री कल्ला की सफाई पर मान गए कटारिया लेकिन राठौड़ ने फिर भी उठाई आपत्ति, कटारिया और राठौड़ में इसको लेकर हुई कुछ बातचीत, इस पर जमकर बरसे डोटासरा- उपनेता मांग कर रहे हैं नेता प्रतिपक्ष सुन नहीं रहे, इन दोनों का झगड़ा हम क्यों सुने, क्यों टाइम वेस्ट कर रहे हैं सदन का, रघु शर्मा बोले- ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा नेता प्रतिपक्ष और उप नेता दोनों झगड़ा कर रहे हो, एक दूसरे की बात मानने को नहीं हैं तैयार’, इस बीच बोल पड़े डोटासरा- ‘अब तक तो ये मैडम के खिलाफ थे अब ये आपस में ही लड़ने लग गए’, इस पर कटारिया ने किया पलटवार- इनको और कुछ नहीं दिखता, झगड़ा ही झगड़ा दिमाग में है घुसा, इस बीच राठौड़ ने कर दी वॉक आउट की घोषणा, उनके पीछे-पीछे कटारिया भी चल दिए, इस पर डोटासरा ने फिर किया कसा तंज- ‘नेता प्रतिपक्ष के होते हुए उपनेता कर रहा है वॉक आउट, कटारिया जी भी उनके पीछे-पीछे जा रहे, विपक्ष खत्म’, कई दिनों बात विधानसभा में बिगड़ा है बीजेपी का फ्लोर मैनेजमेंट

Read More »
आमजन से सावधानी बरतने का किया आह्वान

डेंगू और मौसमी बीमारियों के पैर पसारने पर CM गहलोत ने जताई चिंता, सावधानी बरतने का आह्वान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ट्वीट- ‘मानसून में डेंगू बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव की है आवश्यकता, उत्तर प्रदेश-मध्यप्रदेश में डेंगू बुखार के मामलों में वृद्धि है हुई, प्रदेश में भी डेंगू बुखार के मिले हैं कुछ मरीज, राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर उठाए कदमों और आमजन के सहयोग से कोविड-19 के नियंत्रण में देश में अग्रणी रहा है राजस्थान’, सीएम गहलोत ने लिखा- ‘डेंगू बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों (वायरल सहित) के नियंत्रण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा लगातार दिये जाते हैं निर्देश, वर्तमान में सैकडों मरीज आने लगे हैं अस्पतालों में’, सीएम गहलोत ने डेंगू फैलाने वाले मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए निम्न सावधानियों का ध्यान रखने का किया आह्वान- ‘अपने घरों के आस-पास एकत्र ना होने दें पानी, कूलर/टंकियों को नियमित रूप से करें साफ, पांव तक पूरे कपड़े पहनें, पानी एकत्र होने के स्थानों पर डालें केरोसीन/जला हुआ तेल आदि, किसी प्रकार के लक्षण होने पर दिखाएं डॉक्टर को’, यूपी, मध्यप्रदेश और प. बंगाल सहित अन्य राज्यों में अचानक बढ़ गया है डेंगू का प्रकोप, केंद्र सरकार ने भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर डेंगू जैसी वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर गतिविधियों में तेजी लाने पर दिया है जोर

Read More »
फिर विधानसभा में गूंजा नाथी का बाड़ा

RPSC को बनाया ‘नाथी का बाड़ा’, कर्मचारी चयन बोर्ड में हुआ भ्रष्टाचार अब RSLDC..-लाहोटी: फिर विधानसभा में गूंजा नाथी का बाड़ा, भाजपा विधायक अशोक लाहोटी ने उठाए बेरोजगारी भत्ते, भर्तियों से जुड़े मुद्दे, लाहोटी ने विधानसभा में कहा- ‘राज्य सरकार ने RPSC को बना दिया ‘नाथी का बाड़ा’ कर्मचारी बोर्ड में भ्रष्टाचार हुआ अब RSLDC.. किस ओर जा रही है सरकार?, बेरोजगारी भत्ते को लेकर लाहोटी ने सरकार को घेरा- ‘राजस्थान में बेरोजगारी ले चुकी है विकराल, यदि सरकार भत्ता नहीं दे सकती तो जनता से कहे कि खजाना है खाली, प्रदेश में 40 लाख युवा हैं बेरोजगार, चुनावी वादा भूली सरकार, बेरोजगारी भत्ते के नाम पर दिखाया ठेंगा,’ लाहोटी ने राज्य सरकार को दी चुनौती- ‘यदि सरकार के पास नहीं हैं बेरोजगारी से जुड़े आंकड़े तो हमें 15 दिन दें हम सभी आंकड़े कर देंगे पेश, 42 लाख युवाओं ने भर्ती के लिए भरे हैं फॉर्म ये सभी हैं बेरोजगार हैं, चुनावी वादे नहीं तो बजट घोषणाएं तो करें पूरी’

Read More »
गहलोत सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दी राहत

गहलोत सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दी राहत, अब 30 सितंबर तक हो सकेंगे तबादले: गहलोत सरकार का अहम फैसला, राजकीय कर्मचारियों और अधिकारियों को दी राहत, 15 दिन बढ़ाई गई तबादलों की अंतिम तिथि, अब 30 सितंबर तक हो सकेंगे तबादले, इससे पहले 15 सितंबर बताई गई थी अंतिम तिथि, सीएम गहलोत ने राहत देते हुए 15 दिन और बढ़ाई लास्ट डेट, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों की मांग पर बढ़ाई गई अंतिम तिथि, थर्ड ग्रेड शिक्षकों को लेकर बना हुआ है संशय, सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले के, लेकिन इसको लेकर अभी भी बना हुआ है संशय, शिक्षा मंत्री डोटासरा नीति बनाने की कह रहे हैं बात

Read More »
राहुल गांधी के ट्वीट पर सीएम योगी आदित्यनाथ का पलटवार

राहुल गांधी के ट्वीट पर सीएम योगी आदित्यनाथ का पलटवार- ‘नफरत अनवरत रहेगी जारी…’: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आमने सामने हुए राहुल गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर साधा योगी सरकार पर निशाना, कहा- ‘जो नफरत करे, वो योगी कैसा!!,’ राहुल गांधी के इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए योगी आदित्यनाथ ने साधा राहुल पर निशाना, कहा- ‘जिन्ह कें रही भावना जैसी। प्रभु मूरति तिन्ह देखी तैसी, और हां श्रीमान राहुल जी! अपराधियों और उपद्रवियों के साम्राज्य पर बुलडोजर चलाना अगर नफरत है, तो ये नफरत अनवरत रहेगी जारी…’

Read More »
कांग्रेस का हाथ छोड़ने वाली सुष्मित देव को मिला इनाम

कांग्रेस का हाथ छोड़ने वाली सुष्मिता देव को मिला इनाम, देव को राज्यसभा भेजेंगी ममता बनर्जी: पिछले महीने कांग्रेस छोड़ कर TMC में आईं सुष्मिता देव को मिला इनाम, ममता बनर्जी ने राज्यसभा सांसद का बनाया उम्मीदवार, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने ट्वीट कर कहा- ‘महिलाओं को सशक्त बनाने और राजनीति में उनकी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ममता बनर्जी का है विजन, इससे हमारे समाज को और अधिक मिलती है मदद’, राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सुष्मिता दाव ने कहा- ‘मैं अभिभूत हूं, मैं अपनी नेता ममता बनर्जी को तहे दिल से देती हूं धन्यवाद, संसद में अधिक महिलाओं को देखने का उनका दृढ़ विश्वास है अनुकरणीय, मैं करुंगी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन’, सुष्मिता देव 16 अगस्त को कांग्रेस छोड़ टीएमसी में हुई थीं शामिल, असम में विधानसभा चुनाव के समय से देव कांग्रेस के कुछ फैसलों से थी नाराज, चुनाव आयोग ने 9 सितंबर को पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पुडुचेरी की एक-एक और तमिलनाडु की दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव का किया है ऐलान

Read More »