Day: September 14, 2021

महंगी बिजली के मुद्दे पर सदन में दौड़ा 'करंट'!

बीजेपी विधायकों के वॉक आउट पर बोले धारीवाल- अब ये भागेंगे, देखो जवाब मिलने लगा तो भाग छूटे: महंगी बिजली के मुद्दे पर बीजेपी विधायकों का वॉकआउट, महंगी बिजली के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष में जोरदार बहस, सरकार की जवाब से असंतुष्ठ विधायकों ने किया वॉक आउट, राज्य सरकार की ओर से ‘तिकड़ी’ यानि धारीवाल, कल्ला और रघु शर्मा ने संभाला ‘मोर्चा’, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने बिजली के दामों को बताया उपभोक्ताओं पर भार, कटारिया ने वित्तीय सुधारों पर उठाए सवाल, बोले- क्या जब सस्ती बिजली खरीदोगे तो उपभोक्ताओं को दोगे सस्ती बिजली, केन्द्र सरकार द्वारा कोयले के दाम बढ़ाने पर बोले कटारिया- ‘कोयले का पैसा दोगे तो मिलेगा ना कोयला, सरकार पर कितना ड्यू है?, सिस्टम को सुधारने के लिए क्या हो रही है कोशिश?, राजेन्द्र राठौड़ ने बिजली के दामों को बताया जनता के साथ अन्याय, इन आरोपों पर बीच में बोल पड़े चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा और शांति धारीवाल, दोनों ने उठाया केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल और कोयले के दाम बढ़ाने का मुद्दा, इस पर बीजेपी के विधायक नारेबाजी करते हुए कर गए सदन से वॉक आउट, इस दौरान धारीवाल ने कहा- ‘यहां से जवाब मिलने लगे तो भागेंगे, अब भाग रहे हैं, भाग गए’

Read More »
पायलट कैंप के विधायक वेदप्रकाश सोलंकी का बड़ा आरोप

पायलट कैंप के विधायक वेदप्रकाश सोलंकी का बड़ा आरोप- मुझे हनीट्रैप में फंसाने की हुई कोशिश: जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में बगावत में घिरते पायलट गुट के विधायक वेदप्रकाश सोलंकी की प्रेसवार्ता- ‘मुझे हनी ट्रैप में फंसाने की हुई कोशिश, अश्लील वीडियो कॉल के ज़रिए फंसाने की हुई कोशिश, मामले में दो महिने से बजाज नगर थाने में दिया हुआ है परिवाद, लेकिन आज तक मामले में नहीं हुई कोई कार्रवाई’, सोलंकी ने कहा- ‘हमे दबाने बदनाम करने की हो रही कोशिश, आलाकमान तक तथ्यों के साथ रखी अपनी बात, कांग्रेस को खोखला करने वालों पर हो सख्त एक्शन’, सोलंकी ने प्रभारी और रणनीतिकारों पर उठाए सवाल, बाड़ेबंदी के लिए की गई होटल बुकिंग के दिखाए दस्तावेज, साथ ही प्रभारी गोविंद मेघवाल से बातचीत के भी दिए सबूत, जिला परिषद चुनाव बगावत की रिपोर्ट पीसीसी द्वारा आलाकमान को भेजने का मामला, सोलंकी ने कहा- मेरे खिलाफ षडयंत्र के तहत आनन फानन में मेरा पक्ष जाने बिना आलाकमान को भेज दी गई रिपोर्ट’, सोलंकी ने दिल्ली दौरे से लौटते ही मीडिया के सामने रखी अपनी बात

Read More »
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद का काउंट डाउन

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद का काउंट डाउन, मीरा कुमार रेस में सबसे आगे, प्रभारी की जम्बो लिस्ट गौण!: बिहार कांग्रेस को जल्द मिल सकता है प्रदेशाध्यक्ष, पॉलिटॉक्स के सूत्रों का दावा- मीरा कुमार प्रदेशाध्यक्ष की रेस में सबसे आगे, बिहार कांग्रेस की ओर से 3 नाम दिए जाने की सूचना, वरिष्ठ नेता मीरा कुमार, निखिल बाबू और तारीक अनवर का नाम प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भेजे जाने की सूचना, इन तीनों दिग्गजों में मीरा कुमार रेस में सबसे आगे, बिहार के प्रभारी भक्त चरण दास का था प्रस्ताव, राजेश राम बने बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष और साथ में बनाए जाएं 9 कार्यकारी अध्यक्ष, प्रभारी दास चाहते थे मणिपुर से लौटकर प्रेस कॉन्फ़्रेंस में की जाए इस बात की घोषणा, लेकिन उनके लौटने तक पलट गया पूरा खेल!

Read More »
भाजपा नेताओं ने मोदी की माला जपना किया बंद- खाचरियावास

पहले मोदी के नाम पर मिलते थे वोट अब कट रहे, इसलिए मोदी की माला जपना किया बंद- खाचरियावास: परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बीजेपी पर बड़ा हमला- ‘भाजपा अपराध बोध की शिकार, पहले मोदी के नाम पर मिलते थे वोट और अब मोदी के नाम पर कटते हैं वोट, अब भाजपा नेताओं ने जपना बंद कर दी है मोदी जी की माला, जो भाजपा नेता जपते थे मोदी की माला, अब उन नेताओं ने मोदी जी का नाम लेना ही कर दिया है बंद’, खाचरियावास ने वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए भाजपा पर साधा निशाना- ‘भाजपा नेताओं को वह दिन आते हैं याद, जब जनता के साथ किया गया था वादा, 15 लाख रुपये दूंगा, पेट्रोल डीजल के दाम कम करूंगा, अच्छे दिन लेकर आऊंगा’, भाजपा की ओर से राज्य सरकार पर बिजली कुप्रबंधन को लेकर लगाए गए आरोप पर खाचरियावास ने कहा- ‘बिजली को लेकर प्रदेश सरकार ने किया बहुत अच्छा प्रबंधन, भाजपा गलत आंकड़े पेश कर लगा रही है गलत आरोप’

Read More »
अखिलेश यादव का तंज- योगी सरकार के पास नहीं गिनाने के लिए काम

अखिलेश यादव का तंज- सरकार के पास नहीं गिनाने के लिए काम, बुल्डोजर होना चाहिए चुनाव चिन्ह: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर निशाना, अखिलेश यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अखिलेश यादव का तंज- ‘सरकार के मुखिया की भाषा बदली, यूपी की जनता चाहती है बदलाव, यूपी के लोग चाहते हैं बने एसपी की सरकार, भाजपा की सरकार का जाना है तय, बीजेपी दूसरों का काम करती है चोरी, योगी सरकार ने क्या काम किए जनता को बताएं, बीजेपी के पास नहीं हैं काम गिनाने के लिए’, अलीगढ़ में राजा महेन्द्र सिंह यूनिवर्सिटी के शिलान्यास पर अखिलेश का निशाना- ‘हमारे शुरु किए प्रोजेक्ट का आज किया गया शिलान्यास, पीएम चाहें तो 2017 के पहले के आंकड़े देख लें बीजेपी अपने वादों पर नहीं उतरी खरी’, अखिलेश ने योगी पर सरकार को लिया निशाने पर बोले- ‘घर पर बुल्डोजर चलाना कहां का कानून, सरकार का चुनाव चिन्ह होना चाहिए बुल्डोजर, यूपी से योगी सरकार का जाना है तय’, महंगाई को लेकर बोले अखिलेश- ‘देश में महंगाई चरम पर, बीजेपी वाले देते हैं अजीब दलीलें’

Read More »
पायलट की जनसुनवाई में उमड़े कार्यकर्ता

पायलट की जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक संगठनों ने किया पायलट का स्वागत: पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट ने की जनसुनवाई, जयपुर स्थित आवास पर पायलट ने की जनसुनवाई, सिविल लाइंस स्थित आवास पर हुई इस जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने की पायलट से मुलाकात, दौसा से विधायक मुरारी लाल मीणा के नेतृत्व में कई लोगों ने की मुलाकात, महिला संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने भी पायलट से की थी भेंट, प्रियदर्शनी सोलर मिशन एंड वाटर सेविंग संस्था की अध्यक्ष शशि गुप्ता ने पायलट को स्मृति चिन्ह किया भेंट, कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की ओर से किया गया पायलट का स्वागत, पायलट के भेंट की गई बाबा रामदेव की तस्वीर, जनसुनवाई के बाद विधानसभा पहुंचे पायलट, कांग्रेस विधायकों ने किया पायलट का स्वागत

Read More »
'ढोंग कर रही है भाजपा'- अखिलेश का तंज

राजा महेंद्र सिंह यूनिवर्सिटी के शिलान्यास पर अखिलेश का तंज- ढोंग कर रही है भाजपा: यूपी के अलीगढ़ में राजा महेन्द्र सिंह यूनिवर्सिटी का शिलान्यास समारोह, पीएम मोदी और सीएम योगी पहुंचे समारोह में, राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर यूनिवर्सिटी बनाए जाने को लेकर सपा ने बीजेपी पर बोला हमला, सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यूनिवर्सिटी के शिलान्यास कार्यक्रम को बताया- ‘बीजेपी का ढोंग’, अखिलेश यादव का ट्वीट- ‘आजीवन साम्प्रदायिकता और संकीर्ण राजनीति के विरोधी रहे और बीजेपी के पूर्वगामियों की ज़मानत ज़ब्त कराने वाले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के नाम पर नया विश्वविद्यालय बनाना है भाजपा का ढोंग, जबकि उनके बनाए गुरुकुल विश्विद्यालय वृंदावन को बीजेपी सरकार ने नक़ली विवि घोषित करके किया था उनका अपमान’, सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में राजा महेंद्र सिंह के नाम पर यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा की थी 14 सितंबर 2019 में, 22 नवंबर 2019 को जारी की गई थी इसकी अधिसूचना, अब ठीक 2 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस स्टेट यूनिवर्सिटी का करने पहुंचे हैं शिलान्यास

Read More »
योगी आदित्यनाथ का दावा

योगी आदित्यनाथ का दावा- गले में तख्ती डालकर रहम की भीख मांग रहे हैं उत्तरप्रदेश के अपराधी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान- ‘2017 के प्रचार के दौरान महिलाएं पूछती थीं कि क्या यूपी में कभी सुरक्षा का माहौल उत्पन्न होगा? लेकिन आज अपराधी गले में तख्ती डालकर रहम की मांग रहे हैं भीख’, योगी बीजेपी कार्यालय में आयोजित मीडिया कार्यशाला को कर रहे थे संबोधित, योगी ने कार्यकर्ताओं को किया आगाह, विपक्षी दल बीजेपी सरकार के विकास कार्यों का श्रेय लेने की कर रहे हैं कोशिश, बीजेपी के स्थानीय प्रवक्ता लोगों को बताएं कि वह विकास कार्य किया है बीजेपी की सरकार ने, योगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का किया जिक्र- ‘यह योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की है लागू, लेकिन अगर किसी ग्रामीण से पूछा जाए कि उसे यह आवास किसने दिया तो वह कहेगा कि ग्राम प्रधान ने है दिया, जिस योजना का श्रेय दिया जाना चाहिए बीजेपी को, दिया जाना चाहिये वह ग्राम प्रधान को मिल रहा’

Read More »