Day: September 10, 2021

img 20210910 wa0394

देशभर में बढ़ती बेरोजगारी दर को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत ने जताई चिंता, मोदी सरकार को दी ये सलाह: कोरोना की मार सहित कई अन्य कारणों से पूरे भारत देश में तेजी से बढ़ रही है बेरोजगारी की दर, केंद्र सहित सभी राज्य सरकारें अपने स्तर पर कर रही हैं इसको कम करने के भरकस प्रयास, ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताई चिंता, देशभर में बढ़ रही बेरोजगारी को लेकर जताई चिंता और मोदी सरकार को दी सलाह, सीएम गहलोत ने कहा- देश में बेरोजगारी की बढ़ती दर है गंभीर चिंता का विषय, अक्टूबर-दिसंबर 2020 में शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर बढ़कर हो गई 10.3%, जो है बेहद चिंताजनक केंद्र सरकार को रोजगार पैदा करने के लिए नीतियों पर ध्यान देने और नई नीतियां लाने की है जरूरत

Read More »
img 20210910 wa0353

आचार संहिता के बीच तेजस्वी यादव का रुपए बांटने का वीडियो हुआ वायरल, हो सकती है बड़ी कार्रवाई: बिहार में पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा रुपये बांटने का वीडियो हुआ वायरल, गुरुवार को बैकुंठपुर में पूर्व विधायक देवदत्त राय की पुण्यतिथि में भाग लेने के लिए गोपालगंज आए थे तेजस्वी यादव, इसी दौरान तेजस्वी ने कुछ महिलाओं को बांटे थे पांच-पांच सौ के नोट, वायरल वीडियो में नोट बांटने के दौरान वे खुद को बता रहे हैं लालू यादव का बेटा तेजस्वी यादव, जेडीयू नेता नीरज कुमार ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर पंचायत चुनाव के दौरान पैसे बांटने को बताया है आचार संहिता का उल्लंघन और इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की, अधिकारियों के द्वारा सत्यापन होने के बाद तेजस्वी यादव के खिलाफ हो सकती है बड़ी कार्रवाई, उसी दिन रेवतीथ में एक जनसभा को भी संबोधित किया था तेजस्वी यादव ने, इस दौरान सीएम नीतीश कुमार पर किया व्यक्तिगत हमला करते हुए उन्हें बताया था महा डरपोक नेता, जिसके बाद जदयू नेता तेजस्वी यादव से हैं खासे नाराज

Read More »
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का बड़ा बयान

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का बड़ा बयान, बीजेपी-RSS के नेताओं को बताया ‘ठग एवं ठगोरा’: भारतीय जनता पार्टी और RSS को लेकर एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने साधा निशाना, इस बार डोटासरा ने बीजेपी नेताओं को बताया ठग, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए बोले डोटासरा- ‘आज ऐसे लोग देश की सत्ता में हैं, जो लोगों को कर रहे हैं ठगने का काम, ये लोग किसानों, युवाओं, बेरोजगारों सहित हर वर्ग के साथ कर रहे हैं ठगी, मैंने ऐसे ही इन लोगों को ठग और ठगोरा नहीं कहा, ये लोग तो मंदिर के नाम पर भी कर रहे हैं ठगी,आरएसएस के लोग भारती भवन में दिख रहे हैं 20-20 करोड़ की रिश्वत मांगते, एक अभी जेल में है और एक का नहीं है कोई अता-पता, वे सेना के शौर्य के पीछे छिपकर एक बार चुनाव क्या जीत गए, जनता को परेशान करके रख दिया, इन ठगों को हटाने के लिए पूरे देश में अब कांग्रेस चलाएगी अभियान’

Read More »
digvijayमोहन भागवत के बयान पर दिग्गी राजा का तंज

मोहन भागवत के बयान पर दिग्गी राजा का तंज, RSS और तालिबानी विचारों में है काफी समानता: अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर RSS पर कसा तंज, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा- ‘तालीबान कहता है, ‘महिलाएँ मंत्री बनाए जाने लायक़ नहीं हैं,’ तो मोहन भागवत कहते हैं, ‘महिलाओं को घर पर ही रह कर गृहस्थी सम्भालना चाहिए,’ दिग्गी राजा ने सवालिया लहजे में कहा- ‘क्या विचारों में समानता है?’ हाल ही में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दिया था एक बयान, कहा- ‘पुरुष कमाने वाले हैं और महिलाएं हैं गृहिणियां’

Read More »
ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से भरा अपना नामंकन

ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से भरा अपना नामंकन, बीजेपी ने बनाया प्रियंका को अपना उम्मीदवार: पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर आगामी 30 सितंबर को होना है उपचुनाव, इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अलीपुर पहुंच भवानीपुर सीट से भरा अपना नामंकन, हाल में हुए विधानसभा चुनाव में हार का स्वाद चख चुकी भाजपा ने शुक्रवार सुबह तीनों सीटों के लिए प्रत्याशियों का कर दिया एलान, बीजेपी ने समसेरगंज सीट से मिलन घोष, जंगीपुर सीट से सुजीत दास और भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी के सामने एडवोकेट प्रियंका टिबरेवाल को उतारा है मैदान में, तो वहीं कांग्रेस ने मायावती के सामने कोई प्रत्याशी खड़ा करने से कर दिया है साफ इंकार, वहीं वाम मोर्चा ने ममता के सामने माकपा नेता श्रीजीब विश्वास को उतारा है मैदान में, इससे पहले बीजेपी के कई दिग्गजों ने अपनी हार और जमानत जब्त होने के डर से ममता के सामने चुनाव लड़ने से कर दिया था साफ मना

Read More »