Day: September 10, 2021

गहलोत सरकार का महत्वपूर्ण फैसला

गहलोत सरकार का महत्वपूर्ण फैसला, पांच नए ट्रेड लाइसेंस शुल्क वसूली पर लगाई रोक: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, ग्रेटर नगर निगम के लाइसेंस शुल्क वसूली के आदेश पर यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने ग्रेटर निगम के आदेश पर लगाई रोक, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गहलोत के निर्देश पर धारीवाल ने लिया बड़ा एक्शन, मंत्री धारीवाल ने कल ही व्यापारियों से मुलाकात कर ट्रेड लाइसेंस को लेकर सीएम गहलोत से चर्चा का दिया था आश्वासन, जिसके बाद धारीवाल ने व्यापारियों की वास्तविक स्थिति से सीएम गहलोत से कराया अवगत, जिसके बाद कोरोना के कारण उपजी विषम परिस्थितयों को लेकर लगाई गई रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर गुरूवार को इस मसले पर हुई थी बैठक जिसमें मुख्य सचेतक महेश जोशी, विधायक रफीक खान और अमीन कागजी ने व्यापारियों से अलग अलग वार्ता की

Read More »
कोरोना के मद्देनजर 'बाबा' का विधानसभा घेराव स्थगित

कोरोना के मद्देनजर ‘बाबा’ का विधानसभा घेराव स्थगित, डोटासरा से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन: भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने 13 सितंबर को होने वाले राजस्थान विधानसभा की घेराबंदी और क्रांति मार्च को किया स्थगित, कोरोना महामारी के चलते सरकार ने नई गाइडलाइन निकालते हुए भीड़ , प्रदर्शन, धरना व सभाओ पर रोक लगा दी है रोक, जिसके बाद बाबा ने किया क्रांति मार्च और विधानसभा घेराव के कार्यक्रम को स्थगित, सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार 10 सितंबर को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात कर बेरोजगार छात्रों व अभिभावकों के हितों को लेकर सौंपा ज्ञापन, इस दौरान बाबा ने कहा- ‘प्रदेश में कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले अपने घोषणा पत्र में बेरोजगारों से किए थे कई वादे, प्रदेश की भर्ती परीक्षाओं में अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी होते हैं शामिल, ऐसे में उनका कोटा पांच प्रतिशत करने की राज्य सरकार से की गई है मांग,’ राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले 22 गोदोम पेट्रोल पम्प के पीछे एकत्रित काफी संख्या में बेरोजगार अपनी मांगों की तख्तियां हाथों में लिए कर रहे हैं प्रदर्शन

Read More »
योगी सरकार का सपा सांसद आजम खान को झटका

योगी सरकार का सपा सांसद आजम खान को झटका, जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन पर किया कब्ज़ा: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक्शन में योगी सरकार, यूपी के रामपुर से सपा सांसद आजम खान को योगी सरकार ने दिया झटका, जोहर यूनिवर्सिटी पहुंची तहसील की टीम ने यूनिवर्सिटी की जमीन पर किया कब्जा, आजम खान के मौलाना मुहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को किया बेदखल, यह ट्रस्ट ही यूनिवर्सिटी को संचालित करता है और आजम खान हैं इसके अध्यक्ष, जबकि उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा हैं सचिव, एडीएम प्रशासन ने जौहर यूनिवर्सिटी की करीब 70 हेक्टेयर ज़मीन को राज्य सरकार में निहित करने का दिया था आदेश, जौहर ट्रस्ट ने एडीएम के इस आदेश के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में की थी याचिका दाखिल, लेकिन हाईकोर्ट ने याचिका कर दी थी खारिज, यूनिवर्सिटी की ज़मीन पर कब्जा और दखल के लिए एडीएम प्रशासन पहुंचा था जौहर यूनिवर्सिटी, लेकिन यूनिवर्सिटी के वीसी ने दखल और कब्जा के पेपर पर हस्ताक्षर करने से कर दिया मना

Read More »
मंत्री परसादी लाल मीणा के घर हुई चोरी

मंत्री परसादी लाल मीणा के घर हुई चोरी, पुलिस सुरक्षा का दावा ठोक रही सरकार खुद नहीं है सुरक्षित: राजस्थान में कानून व्यवस्था के सुदृढ़ होने का दावा ठोक रही गहलोत सरकार के मंत्री ही नहीं है सुरक्षित, प्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा के घर हुई चोरी ने पुलिस सुरक्षा पर उठाये सवाल, कैबिनेट मंत्री मीणा के लालसोट शहर स्थित जगदंबा कॉलोनी के मकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर किया प्रवेश, मंत्री के मकान में लगी 2 एलईडी टीवी सहित जरूरी सामान हुआ चोरी, पुलिस जुटी मामले की जांच में, कैबिनेट मंत्री के घर में चोरी होने से निश्चित रूप से लालसोट शहर की कानून व्यवस्था की खुल गई है पोल, लोगों में सुरक्षा को लेकर हुआ भय उत्पन्न, प्रदेश के लोगों का कहना जब मंत्री जी का घर ही नहीं है सुरक्षित तो आम लोगों का क्या होगा, फिलहार पुलिस कर रही है सीसीटीवी फुटेज की जांच

Read More »
मैडम राजे के खास सिपहसलाहर सिंघवी से मिलने पहुंचे पूनियां

मैडम राजे के खास सिपहसलाहर सिंघवी से मिलने पहुंचे पूनियां, निकाले जा रहे हैं सियासी मायने: राजस्थान भाजपा में तेज हुई हलचल नहीं ले रही थमने का नाम, मैडम राजे के एंटी माने जाने वाले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने की राजे के खास सिपहसालार छबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी से मुलाकात, दोनों नेताओं के बीच करीब पौन घंटे हुई मुलाकात, अब इस मुलाकात को लेकर निकाले जा रहे हैं कई मायने, एक के बाद एक भाजपा के शीर्ष नेताओं का राजे खेमे की और बढ़ता खिंचाव दे रहा है अलग सियासी संदेश, प्रताप सिंह सिंघवी माने जाते हैं कट्टर वसुंधरा राजे समर्थक और समय समय पर सिंघवी ने किया है साफ कि ‘प्रदेश भाजपा में वसुंधरा का नहीं है कोई विकल्प,’ हाड़ौती अंचल से ज्यादातर नेता है राजे के पक्ष में, ऐसे में सिंघवी की पूनियां से मुलाकात के बाद लगाए जा रहे हैं कयास कि पार्टी दोनों खेमों के बीच उपजे गिले शिकवों को मिटाने की कर रहा है कोशिश, इससे पहले प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने हाल ही में अपने जयपुर दौरे के दौरान राजे खेमे के कालीचरण सर्राफ के घर बैठकर की थी गहन चर्चा

Read More »
40 हजार से कम नए कोरोना केस आये सामने

सितंबर में लगातार चौथी बार 40 हजार से कम नए कोरोना केस आये सामने, 260 की हुई मौत: देश में अभी नहीं थमा कोरोना का संकट, लेकिन सितंबर में लगातार चौथी बार कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा पहुंचा 40 हजार से कम, स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34,976 नए मामले आये सामने, जिसके बाद कोरोना के कुल सक्रीय मामलों की संख्या पहुंची 3,90,646 के पार, तो वहीं बीते 24 घंटे में 260 कोरोना मरीजों की गई जान, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4,42,009 के पार तो वहीं 37,681 मरीज कोरोना से रिकवर होकर गए अपने घर

Read More »