



Day: September 5, 2021


पंचायत चुनाव के परिणामों पर बोले पूनियां- ना कांग्रेस की बड़ी जीत, ना भाजपा की हार’: पंचायत चुनाव पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का बड़ा बयान- ‘2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी जनता’, कांग्रेस के दावों पर भाजपा का पलटवार, पूनियां ने हार के बाद बड़े ‘इंतज़ार’ के बाद जारी किया बयान- ‘ना कांग्रेस की बड़ी जीत, ना भाजपा की हार’, 6 ज़िलों में सामने आये चुनाव परिणामों पर पूनियां ने कहा- ‘जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के जो आए हैं नतीजे, उससे यह नहीं कहा जा सकता कि जनता ने कांग्रेस सरकार की नीतियों पर लगाई है मुहर, बल्कि भाजपा, अन्य दलों और निर्दलीयों का प्रतिशत मिलाकर देखा जाए तो चुनावी क्षेत्रों की जनता ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ ही दिया है मैंडेट, पूनियां ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर भी साधा निशाना- ‘डोटासरा चुनाव से पहले सभी 6 जिलों में कांग्रेस की जीत का ठोक रहे थे दावा, लेकिन परिणाम आने पर सभी दावे हो गए धूमिल’, पूनियां ने कांग्रेस पार्टी पर जोड़-तोड़ की राजनीति, सरकारी मशीनरी और सत्ता का दुरुपयोग करने, भाजपा प्रत्याशियों को डराने-धमकाने और झूठे केस दर्ज करवाने के भी लगाए आरोप, पूनियां ने कहा- ‘इससे पहले भी जनता ने 21 जिलों के चुनावों में कांग्रेस को दी थी करारी शिकस्त, जिसमें कांग्रेस 5 में ही बना पाई थी बोर्ड और भाजपा को 14 जिलों में जीत का मिला था आशीर्वाद’, पंचायत चुनाव में भाजपा की परफोरमेंस को लेकर निशाने पर हैं पूनियां, अपने विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा का बहुमत नहीं दिला पाए पूनियां
5 Sep 2021
Read More »
बीजेपी को पड़ा वोटों का टोटा, अब बताएं क्या रखें उनका नाम- पूनियां के टोटासरा वाले बयान पर प्रताप का वार: पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत और बीजेपी की हार, गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने किया बीजेपी पर किया सियासी पलटवार, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा को ‘टोटासरा’ बोलने वाले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां पर सियासी तंज- ‘अब पूनियां बताएं कि उनका क्या रखा जाए नाम, क्योंकि सीटों का तो बीजेपी में पड़ गया है टोटा’, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने हाल ही में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के लिए दिया था बयान- ‘डोटासरा 2023 में हो जाएंगे टोटासरा, क्योंकि कांग्रेस को सीटों का पड़ा जाएगा टोटा’, खाचरियावास ने कहा- ‘बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष इस तरह की कह देते हैं बड़ी-बड़ी बातें’, खाचरियावास ने बीजेपी पर जड़ा बड़ा सियासी आरोप- ‘बीजेपी हिन्दू, मुसलमान, सिख, इसाई को बांटकर लेना चाहती है वोट, दो बार मोदी के चेहरे पर बीजेपी ने देश में लिए वोट, लेकिन बीजेपी ने चुनाव में किए थे जो वादे, उसके उलट किया काम काम, बीजेपी की खुल गई है पोल, अब न तो वो चेहरा चलेगा और न ही बीजेपी के काम, बीजेपी का पकड़ा गया है झूठ, इसलिए हर चुनाव में हार रही बीजेपी
5 Sep 2021
Read More »


किसान आंदोलन को मिला वरुण गांधी का साथ, महापंचायत का वीडियो ट्वीट कर कहा- वे हमारा ही खून: केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के जीआईसी मैदान में हुई किसान महापंचायत के बीच प्रदर्शनकारी किसानों को मिला वरुण गांधी का साथ, भारतीय जनता पार्टी से पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने की किसानों का दर्द समझने की बात, वरुण गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा- मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन के लिए आज जो लाखों किसान जुटे हैं वो हमारा ही खून हैं, हमें उनके साथ फिर से सम्मानजनक तरीके से जुड़ने की है जरूरत, उनका दर्द समझें, उनका नजरिया देखें और जमीन तक पहुंचने के लिए उनके साथ काम करें,’ यही नहीं वरुण गांधी ने इसके साथ किसान महापंचायत का एक वीडियो भी किया है ट्वीट
5 Sep 2021
Read More »

जिला प्रमुख-प्रधान के नामों की आज होगी घोषणा, जोधपुर में मुन्नी देवी-लीला मदेरणा के बीच फंसा पेंच: प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, दौसा और सिरोही जिले में नतीजे आने के बाद जिला प्रमुख और प्रधान के नामों पर मंथन जारी, जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव 6 सितंबर और उप प्रमुख और उप प्रधान का चुनाव होगा 7 सितंबर को, दोनों दलों के विजयी उम्मीदवार हैं अभी बाडाबंदी में, आज तय होगा कि कौन बनेगा जिला प्रमुख, इसी बीच सीएम गहलोत के गृहक्षेत्र जोधपुर में जिला प्रमुख के नाम पर फंसा पेंच, जिला परिषद में पूर्ण बहुमत के बावजूद अभी तक यह तय नहीं है कि जिला प्रमुख कांग्रेस का ही बनेगा, कांग्रेस का जिला प्रमुख चुना जाना प्रत्याशी पर करेगा निर्भर, जिला प्रमुख पद की प्रमुख दावेदार लीला मदेरणा और मुन्नीदेवी गोदारा दोनों हुईं हैं विजयी, लीला मदेरणा कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे परसराम मदेरणा की हैं पुत्रवधु, उनकी पुत्री दिव्या वर्तमान में ओसिया से हैं विधायक, जबकि मुन्नीदेवी गोदारा पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ की पुत्री हैं, जिला प्रमुख के लिए पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा की पत्नी लीला मदेरणा और बद्रीराम जाखड़ की बेटी मुन्नी गोदारा दोनों अड़े, दोनों के पास खुद समेत चार-चार सदस्यों का है समर्थन, इन दोनों में से किसी एक को प्रत्याशी बनाए तो दूसरे पक्ष की क्रास वोटिंग का खतरा मंडराना है तय, इसी बीच किसी नए प्रत्याशी की संभावना भी तलाशी जा रही है, लेकिन शर्त यह है कि वह दोनों को मान्य हो, अब सभी के निगाहें मुख्यमंत्री गहलोत के फैसले पर है टिकी
5 Sep 2021
Read More »

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने 86 की उम्र में पास की 10वीं, इंग्लिश में मिले 88 नंबर: इंसान अगर कुछ करने की ठान ले तो फिर उम्र आड़े नहीं आती, ऐसा ही कुछ करके दिखाया के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने, 86 वर्ष की उम्र में ओमप्रकाश चौटाला ने की 10वीं की कक्षा उतीर्ण, पिछली बार अंग्रेजी विषय मे सप्लीमेंट्री आई थी चौटाला की, 86 वर्षीय चौटाला ने गत 18 अगस्त को दी थी अंग्रेजी विषय की परीक्षा, इसका परिणाम शनिवार को हुआ घोषित, जिसमें चौटाला ने 88 प्रतिशत अंक किए हैं प्राप्त, अंग्रेजी के पेपर में पास होने के साथ ही अब 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण हो गए हैं चौटाला, 10वीं ओपन की परीक्षा के परिणामों की घोषणा के बाद शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने चौटाला को फोन कर उनके 10वीं के परिणाम की दी सूचना, सिंह ने बताया- चौटाला का 10वीं का अंग्रेजी विषय का परिणाम न आने के चलते हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का परिणाम भी रोक रखा है चौटाला का, पूर्व मुख्यमंत्री को अब एक प्रार्थना पत्र देना होगा बोर्ड को, जिसमें उनका 10वीं का परिणाम घोषित करने का होगा उल्लेख, ऐसे में अब उनका 12वीं का लंबित परिणाम भी किया जाए घोषित
5 Sep 2021
Read More »

अलगाववादी नेता गिलानी के मृत शरीर को लपेटा गया पाकिस्तानी झंडे में, पाक में रहा एक दिन का शोक: कट्टरपंथी नेता सैयद अली शाह गिलानी की मौत के बाद उसके शव को लपेटा गया था पाकिस्तानी झंडे में, मामले के तूल पकड़ने के बाद गिलानी के स्वजन व अन्य के खिलाफ पुलिस ने किया है मामला दर्ज लेकिन नहीं हुई अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी, 92 वर्षीय कट्टरपंथी गिलानी का लंबी बीमारी के बाद गत बुधवार रात हुआ था निधन, श्रीनगर के हैदरपोरा स्थित अपने आवास पर गिलानी ने ली थी अंतिम सांस, जिसके बाद पाकिस्तान में किया गया एक दिन का शोक घोषित और देश का झंडा भी झुका रहा, आधा, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी ट्वीट कर गिलानी की मौत पर जताया था दुख, गुरुवार तड़के गिलानी के शव को पाकिस्तानी झंडे में लपेटने के बाद उसके घर के पास स्थित एक कब्रिस्तान में दिया गया था दफना, अब इस मामले में कड़ी कार्रवाई का है सबको इंतजार
5 Sep 2021
Read More »

ऐतिहासिक किसान महापंचायत आज मुजफ्फरनगर में, देशभर के किसानों के बीच टिकैत पर रहेंगी निगाहें: मोदी सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानून की वापसी की मांग को लेकर किसान महापंचायत का आयोजन आज, संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में बुलाई गई है किसान महापंचायत, किसान नेताओं का दावा- मुजफ्फरनगर में होने वाली यह किसान महापंचायत देश के इतिहास की होने वाली है सबसे बड़ी पंचायत, किसान महापंचायत में लाखों की संख्या में देश के हर राज्य का होगा प्रतिनिधित्व, यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अलावा कर्नाटक और तमिलनाडु, केरल से भी किसानों के जत्थे पहुंच रहे हैं महापंचायत में, कर्नाटक राज्य रैयत संघ की अध्यक्ष और बड़े कृषि वैज्ञानिक रहे डाॅ. नजूड़ा स्वामी की बेटी समेत काफी किसान पहुंच गए हैं मुजफ्फरनगर, गाजीपुर बॉर्डर पर धरने पर बैठे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी आज अपने जत्थे के साथ पहुंचेंगे मुजफ्फरनगर, पंचायत में शामिल होने जा रहे राकेश टिकैत नहीं जाएंगे अपने घर, राकेश टिकैत ने ले रखा है “बिल वापसी नहीं तो घर वापसी नहीं” का संकल्प, वह आंदोलन शुरू होने के बाद से अब तक नहीं गए हैं मुजफ्फरनगर की सीमा में
5 Sep 2021
Read More »

एक दिन के लिए जयपुर आए AIMIM प्रमुख असद्दुदीन ओवैसी का गुप्त दौरा बना सियासी चर्चा का विषय: एआईएमआईएम पार्टी के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुदीन औवेसी शनिवार को एक दिन की निजी यात्रा पर आए जयपुर, ओवैसी के इस गुपचुप जयपुर दौरे से गरमाई प्रदेश की सियासत, लगाए जा रहे सियासी कयास, 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से 2 साल पहले से अन्य राज्यों की क्षेत्रीय पार्टियों ने शुरू किया नब्ज टटोलना, सूत्रों के अनुसार प्रदेश के आदिवासी जिलों से आए एक प्रतिनिधिमंडल और नगौर के मकराना से आए कुछ नेताओं ने की औवेसी से मुलाकात, इस दौरान प्रदेश के राजनीतिक हालातों पर हुई सभी के बीच चर्चा, ओवैसी के साथ आए डेलीगेशन के साथ आए अन्य लोग हो गए थे अजमेर के लिए रवाना, जबकि औवेसी अपने निजी कार्य से रुक गए थे जयपुर ही, शनिवार शाम असदुद्दीन औवेसी हुए जयपुर से हैदराबाद के लिए रवाना
5 Sep 2021
Read More »


