Day: August 28, 2021

ममता के भतीजे अभिषेक को ED ने भेजा समन, पत्नी से भी करेगी पूछताछ

कोयला तस्करी से मामले में ममता के भतीजे अभिषेक को ED ने भेजा समन, पत्नी से भी करेगी पूछताछ: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुसीबतें नहीं ले रही थमने का नाम, सरकारी कोलफील्ड्स में कथित चोरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने भतीजे अभिषेक एवं उनकी पत्नि रुजीरा बनर्जी को भेजा समन, रुजिरा बनर्जी को 1 सितंबर तो अभिषेक बनर्जी को 3 सितंबर को किया गया है तलब, बंगाल विधानसभा चुनाव से पलहे सीबीआई ने इसी मामले में रुजिरा बनर्जी से की थी पूछताछ, इसी मामले में ईडी ने गाल पुलिस के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों श्याम सिंह और ज्ञानवंत सिंह को भी 8 और 9 सितंबर को किया है तलब, पश्चिम बंगाल में सरकारी कोलफील्ड्स में कथित चोरी को लेकर सीबीआई की प्राथमिकी को संज्ञान में लेते हुए ED ने शुरू की थी जांच, अभिषेक बनर्जी लोकसभा में डायमंड हार्बर सीट का करते हैं प्रतिनिधित्व और तृणमूल कांग्रेस के हैं राष्ट्रीय महासचिव

Read More »
भरी मीटिंग में डोटासरा और शेखावत की हुई खटपट

विधायक दीपेन्द्र सिंह शेखावत की खरी-खरी- ‘खनन विभाग में तहसीलदार सहित बंधी है सबकी मंथली’: सीकर कलेक्ट्रेट में जिला मिनरल फाउंडेशन की मीटिंग में विधायक दीपेन्द्र सिंह शेखावत की खरी खरी, भरी मीटिंग में डोटासरा और शेखावत की हुई हल्की फुल्की खटपट भी, पीसीसी चीफ और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को शेखावत ने कहा- ‘पुलिस, तहसीलदार, खनन विभाग में सबकी बंधी हुई है मंथली’, इस पर डोटासरा ने कहा, SDM को भेज कर करवा लो जांच, इस पर शेखावत ने फिर कहा- ‘कुछ नहीं होगा यहां से भेजो किसी को’, सीकर कलेक्ट्रेट सभागार में हो रही थी जिला मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट की गवर्निंग काउंसिल की बैठक, अब शेखावत के बयान का यह वीडियो हो रहा है वायरल, पायलट कैंप के सिपहसालार माने जाते हैं शेखावत, अपनी बात को रखने में कभी नहीं चूकते हैं दीपेन्द्र सिंह शेखावत

Read More »
सीएम गहलोत का दूसरा मेडिकल बुलेटिन जारी

सीएम गहलोत का दूसरा मेडिकल बुलेटिन जारी, ‘शाम को तय होगा डिस्चार्ज किया जाए या नहीं’-भंडारी: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दूसरा मेडिकल बुलेटिन जारी, SMS अस्पताल में एंजियोप्लास्टी के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं सीएम गहलोत, SMS मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी ने जारी किया हैल्थ बुलेटिन- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सेहत में सुधार, सीएम की सभी जांचें आई हैं नॉर्मल’, सीएम गहलोत को डिस्चार्ज करने के सवाल पर भंडारी ने कहा- सीएम गहलोत को आज शाम को करवाया जाएगा एक बार वॉक, इसके बाद सीएम के स्वास्थ्य का किया जाएगा परीक्षण, फिर किया जाएगा तय की उन्हें डिस्चार्ज किया जाए या नहीं’, डॉ. भंडारी ने कहा- ‘देश प्रदेश से मिल रही दुआओं का है असर की सीएम गहलोत इतनी जल्दी कर रहे है रिकवर, सीएम गहलोत ने सभी की बेस्ट विशेज के लिए दिया है धन्यवाद’, इधर आज भी सीएम गहलोत से मिलने पहुंचने वालों का लगा है तांता, मंत्री-विधायक और गणमान्य लोग पहुंच रहे सीएम की कुशलक्षेम पूछने

Read More »
तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला

तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला, विधानसभा में तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित: पंजाब, केरल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बाद तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला, बीते साल केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव तमिलनाडु विधानसभा में हुआ ध्वनिमत से पारित, इस दौरान विधानसभा में हुआ जमकर हंगामा, तो विपक्षी दल ‘बीजेपी और AIADMK’ विधायकों ने सदन से किया वाकआउट, विधानसभा में सूबे के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा- ‘पिछले एक साल के दौरान केंद्र सरकार के तीन किसान-संबंधी कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले किसानों के खिलाफ दर्ज सभी मामले लिए जाएंगे वापस’, पिछले साल नवंबर से किसान केंद्र के तीनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर के किसान है दिल्ली बॉर्डर पर है आंदोलनरत, किसान संगठनों एवं सरकार के बीच हो चुकी है कई दौर की बातचीत लेकिन अब तक नहीं निकला इसका कोई भी समाधान

Read More »
हाथी से उतर साइकिल पर चढ़ा अंसारी परिवार

हाथी से उतर साइकिल की सवारी, ‘बाहुबली’ मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिब्कातुल्लाह सपा में शामिल: उत्तरप्रदेश चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, पूर्वांचल की सियासत में खासा दखल रखने वाले बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिब्कातुल्लाह अंसारी ने जॉइन की समाजवादी पार्टी, सपा के दफ्तर में अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता, बड़े भाई के जरिए नए दल में अंसारी परिवार का सियासी सफर होगा शुरू, सिब्कातुल्लाह अंसारी गाजीपुर के मोहम्मदाबाद विधानसभा सभा क्षेत्र से 2007 में सपा और 2012 में कौमी एकता दल से रहे हैं विधायक, साल 2017 में बसपा से मैदान में उतरे, लेकिन पराजय का करना पड़ा सामना, पंचायत चुनाव के दौरान ही अंसारी बंधुओं के हाथी से उतर कर साइकिल पर सवार होने की तैयार कर ली थी रणनीति, पूर्वांचल की करीब 10 सीटों पर अंसारी बंधुओं का है खासा प्रभाव

Read More »
सिद्धू के बयान पर तिवारी तंज

‘हम आह भी भरें तो हो जाते हैं बदनाम, वो क़त्ल भी करते हैं तो नहीं होती चर्चा’- सिद्धू के बयान पर तिवारी तंज: कांग्रेस की कलह है की थमती नहीं, पंजाब सहित अन्य राज्यों में जारी विवाद हो या केन्द्रीय संगठन की आपसी कलह सामने आ ही जाती है, कुछ समय पहले G-23 गुट के नेताओं ने कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर आलाकमान के खिलाफ उठाई थी आवाज, जो की जितिन प्रसाद के बीजेपी में जाने के बाद रह गया है अब G-22, कांग्रेस के इस गुट के नेताओं पर लगा था बीजेपी का साथ देने का आरोप, लेकिन हाल ही में पंजाब कांग्रेस प्रभारी नवजोत सिंह सिद्धू के ‘ईंट से ईंट’ वाले वायरल वीडियो ने छेड़ दी है नई बहस, जिस पर तंज कसते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं राज्यसभा सांसद मनीष तिवारी ने कसा तंज, सिद्धू का एक वीडियो ट्वीट करते हुए तिवारी ने लिखा- ‘हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम, वो क़त्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती’, दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू ने एक व्यापार मंडल के एक कार्यक्रम के दौरान दिया था विवादित बयान, कहा था- ‘मैंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से कहा है कि अगर मैं पंजाब के लोगों की आशा और उम्मीद पर खरा उतर गया तो अगले 20 साल तक कांग्रेस को नहीं जाने दूंगा सत्ता से बाहर, लेकिन मुझे निर्णय नहीं लेने दिया गया तो मैं बजा दूंगा ईंट से ईंट’

Read More »
मैडम राजे ने अलीगढ़ जाकर कल्याण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

मैडम राजे ने अलीगढ़ जाकर कल्याण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- एक युग का हुआ अंत: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंचीं उत्तरप्रदेश के अलीगढ़, प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आवास पर पहुंचीं मैडम राजे, स्व.कल्याण सिंह के चित्र पर अर्पित की श्रद्धांजलि, कल्याण सिंह के परिवार को बंधाया ढांढस, मैडम राजे के साथ झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह, पूर्व मंत्री यूनुस खान और अन्य कार्यकर्ता रहे मौजूद, वसुंधरा राजे ने कहा- ‘कल्याण सिंह जी के जाने से एक युग का हुआ अंत, मैंने उनको करीब से था जाना, जैसे सीएम रहते उन्होंने किया यूपी का विकास वैसे ही उन्होने राजस्थान को राज्यपाल रहते संभाला, हम सब नहीं भूल पाएंगे कल्याण सिंह जी को,’ वहीं राजस्थान की राजनीति के सवाल पर बोलीं मैडम राजे- ‘इस सवाल का नहीं है समय, मैं अपने परिवार के लोगों से मिलने आईं हूं’, लम्बे समय बीमार रहने के बाद बीती 21 अगस्त को हुआ था कल्याण सिंह का निधन, दिल्ली से हेलीकॉप्टर से अलीगढ़ पहुंचीं मैडम राजे का वापस दिल्ली ही लौटने का है कार्यक्रम

Read More »
सोनिया से मुलाकात कर रावत पहुंचे राहुल गांधी के दरबार

पंजाब कलह पर प्रभारी हरीश रावत सोनिया से मुलाकात कर पहुंचे राहुल गांधी के दरबार, सौपेंगे रिपोर्ट: पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान, सिद्धू गुट के नेताओं ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ भरी थी हूंकार, जिसके बाद कुछ बागी मंत्रियों और विधायकों ने की थी प्रदेश प्रभारी हरीश रावत से मुलाकात, बागियों से मुलाकात के बाद हरीश रावत ने कर दिया था साफ़ कि ‘अमरिंदर ही बने रहेंगे पंजाब के सरदार’, वहीं हरीश रावत ने सौपीं सोनिया गांधी को इस पूरे मामले की रिपोर्ट, इसके बाद रावत पहुंचे राहुल के आवास, इससे पहले मीडिया से बात करते हुए बोले रावत- ‘पंजाब में सभी से हमारी अपेक्षा कि वह एक दूसरे को समझेंगे और एक दूसरे की भावनाओं का करेंगे आदर, हम सबको लेकर चलेंगे साथ, मुझसे मिलने आये सभी विधायक बोले जो कांग्रेस अध्यक्ष कहेगी होगा मान्य’, वहीं प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के वायरल वीडियो में दिए गए बयां ‘ईंट से ईंट बजा दूंगा’ वाले बयां को लेकर रावत ने कहा- ‘हर किसी के बोलने का होता है एक तरीका, लेकिन इसे बगावत कहना होगा गलत’, तो बीजेपी पर रावत ने निशाना साधते हुए कहा- ‘बीजेपी पहले संभाले अपना घर, हम अपना घर संभालने में है सक्षम’

Read More »