



Day: August 28, 2021



हालचाल जानने SMS पहुंचे पूनियां बोले- ‘एक पार्टी के नहीं पूरे प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं अशोक गहलोत’: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एंजियोप्लास्टी के बाद SMS अस्पताल में ले रहे हैं स्वास्थ्य लाभ, सीएम गहलोत की कुशलक्षेम जानने पहुंचे बीजेपी के दिग्गज, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, बीजेपी नेता अजयपाल सिंह और शहर अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता पहुंचे SMS अस्पताल, सीएम गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत से लिया स्वास्थ्य का अपडेट, मुख्य सचेतक महेश जोशी से भी जाने सीएम गहलोत के स्वास्थ्य के हाल, SMS अस्पताल पहुंचे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का बयान- ‘एक पार्टी के नहीं पूरे प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं अशोक गहलोत, हमारे समाज की है परिपाटी, राजनीतिक मायने कुछ भी निकाले जाएं, विचारधारा हो सकती है अलग, लेकिन हम हैं एक साथ, पार्टी अलग हैं लेकिन राजनीति में काम करने वाले रहे स्वस्थ’, सतीश पूनियां ने सीएम गहलोत से स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए कहा- ‘एक दल के नहीं पूरे राजस्थान के हैं मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को हैं इनके स्वास्थ्य की चिंता, हमारी पार्टी के सभी लोगों की कामना है की सीएम गहलोत हों जल्द स्वस्थ’, बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और अन्य नेताओं ने राजस्थान की राजनीतिक सुचिता का दिया अच्छा उदाहरण
28 Aug 2021
Read More »

आज नहीं होगी सीएम गहलोत की अस्पताल से छुट्टी, मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी खबर: SMS अस्पताल के मेडिकल बोर्ड की बैठक से निकल कर आई बड़ी खबर, फिलहाल एसएमएस अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ लेंगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, SMS अस्पताल की ओर से गठित मेडिकल बोर्ड की बैठक में हुआ निर्णय, चिकित्सकों के मुताबिक सीएम गहलोत की सभी रिपोर्ट्स हैं नॉर्मल, एहतियातन चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री गहलोत से किया अस्पताल में ही रहने का आग्रह, चिकित्सकों के आग्रह के बाद सीएम गहलोत ने भी दी अपनी सहमति, अब कल फिर होगी मेडिकल बोर्ड की बैठक, उसके बाद सीएम को डिस्चार्ज करने पर होगा फैसला
28 Aug 2021
Read More »


खूनी लाठीचार्ज पर भड़के पायलट- किसान के लहू का हर कतरा बनेगा सैलाब, बह जाएगी BJP की हुकूमत: करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज पर पूर्व डिप्टी सीएम पायलट का बड़ा बयान- ‘अन्नदाताओं के बहते लहू को आज देखा पूरे देश ने, किसानों की आवाज का दमन करने के लिए उन पर लाठियां बरसा कर हरियाणा सरकार ने देश की आत्मा को पहुंचाई है ठेस, किसान के लहू का हर कतरा सत्य और न्याय का ऐसा लाएगा सैलाब, जिसमें भाजपाई हुकूमत की अहंकार और असत्य की उखड़ जाएंगी जड़ें’, सचिन पायलट ने राहुल गांधी का एक पोस्ट भी है ट्विटर पर लगाया, जिसमें राहुल ने लिखा- ‘फिर ख़ून बहाया है किसान का, शर्म से सर झुकाया हिंदुस्तान का’, हरियाणा के करनाल में पुलिस ने किसानों पर किया है लाठीचार्ज, सड़कें जाम कर रहे किसानों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कई किसानों के फूटे सिर, दिल्ली-हिसार हाईवे पर ट्रैफिक डाइवर्ट, बीजेपी नेताओं का काफिला रोक रहे थे किसान
28 Aug 2021
Read More »

चुनाव प्रचार करने पहुंचे दानिश अबरार को घेरा पायलट समर्थकों ने, जमकर लगे जिंदाबाद के नारे: सवाईमाधोपुर की सियासत से निकल रही बड़ी खबर, चुनावी दौरे पर खिरनी गांव पहुंचे विधायक दानिश अबरार के सामने डटे पायलट समर्थक, जिप्सी को घेर सचिन पायलट जिंदाबाद के लगाए नारे, कई युवा तो चढ़ गए दानिश की जिप्सी पर, बड़ी मुश्किल से दानिश निकल पाए यहां से, लेकिन अब इस घटना का वीडियो हो रहा वायरल, सवाईमाधोपुर विधायक दानिश अबरार कभी माने जाते थे पायलट समर्थक, सियासी संग्राम के समय पायलट को छोड़ शामिल हो गए थे गहलोत गुट में, इसके बाद से अबरार के खिलाफ पायलट समर्थकों में है जबरदस्त नाराजगी, खिरनी गांव के दौरे के दौरान ये नाराजगी खुलकर आ गई सामने, पायलट समर्थकों का ये जुनून बना चर्चा का विषय, खिरनी गांव की घटना की दिल्ली तक गई गूंज, सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा, पायलट के पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के तीन दिन के दौरे में दिखे जलवे के बाद उत्साही है उनके समर्थक, क्या दानिश के बाद और भी विधायकों को झेलना पड़ सकता है ऐसा ही विरोध?
28 Aug 2021
Read More »

‘जो भारत माता की जय ना बोले उसकी हो नागरिकता रद्द’, बीजेपी नेता जयभान सिंह पवैया का बड़ा बयान: मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया ने दिया बड़ा बयान, शनिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बोले पवैया- ‘देश के कानून में जोड़ी जानी चाहिए कोई ऐसी धारा, जिसमें अगर कोई भारत माता की जय या वंदे मातरम नहीं बोलता तो उसकी नागरिकता कर दी जाए खत्म, साथ ही शत्रु राष्ट्र के नारे लगाने वालों की भी होनी चाहिए नागरिकता खत्म, भारत कोई धर्मशाला नहीं’, पवैया के इस बयान को उज्जैन की घटना की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें वायरल वीडियो में कुछ लोग कथित तौर पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते दे रहे हैं दिखाई
28 Aug 2021
Read More »


नितिन पटेल का विवादित बयान, ‘भारत में संविधान-धर्मनिरपेक्षता तब तक, जब तक हैं हिन्दू बहुसंख्यक’: विश्व हिन्दू परिषद के प्रतिष्ठा कार्यक्रम में गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने दिया विवादित बयान, सभा को संबोधित करते हुए बोले पटेल- ‘कुछ लोग इस देश में धर्मनिरपेक्षता और संविधान की करते हैं बातें लेकिन, मैं आपको एक बात बताना चाहूंगा, चाहे तो आप कर लें इसे रिकॉर्ड, जिस दिन इस देश में हिंदुओं की संख्या घटने लगी और दूसरों की संख्या बढ़ने लगी तो इसके बाद इस देश में ना धर्मनिरपेक्षता रहेगी, ना लोकसभा रहेगी और ना ही बचेगा संविधान, सब कुछ हवा में उड़ जाएगा और कर दिया जाएगा दफन, इस देश में नहीं बचेगा कुछ भी’, सभा में नितिन पटेल के साथ गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा समेत विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के कई बड़े नेता है मौजूद, इस दौरान पटेल ने दो टूक कहा- ‘मैं देश के सभी मुसलमानों की नहीं कर रहा हूं बात देश में लाखों मुसलमान और ईसाई हैं देश भक्त’
28 Aug 2021
Read More »


