



Day: August 25, 2021


‘अमरिंदर सिंह के चेहरे पर लड़ा जाएगा चुनाव’- रावत, पंजाब के ‘बागी’ नेताओं को मुलाकात से पहले झटका!: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत का बड़ा बयान- ‘पंजाब में अगला विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा कैप्टन अमरिंदर सिंह के चेहरे पर, जल्द ही इस मसले को सुलझा लिया जाएगा, जब हम पीसीसी में लाए थे बदलाव’, हरीश रावत ने कहा- ‘सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर है सभी को भरोसा, इस मामले के समाधान के लिए जल्द ही निकाल लिया जाएगा रास्ता, मंत्रियों और विधायकों से बातचीत के बाद स्थिति हो जाएगी साफ’, दरअसल पंजाब सरकार के कई मंत्री पहुंचे हैं देहरादून, उनकी प्रदेश प्रभारी से होनी है मीटिंग, देहरादून में हरीश रावत से मिलने वालों में वरिष्ठ मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा, सुखजिंदर रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया के साथ प्रदेश महासचिव प्रगट सिंह, विधायक कुलबीर जीरा, वरिंदरमीत पहाड़ा, सुरजीत धीमान भी हैं शामिल, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत का झंडा लेकर पहुंचे हैं बागी मंत्री और विधायक, इस मुलाकात से पहले प्रदेश प्रभारी हरीश रावत ने कर दिया है साफ, पंजाब में अमरिंदर सिंह ही कांग्रेस सरकार के हैं कैप्टन, रावत ने कहा- ‘वह इस बात का पता लगाने की करेंगे कोशिश, पंजाब में अचानक हालात ऐसे कैसे बिगड़े, आखिर वो कौन सी थी वजह? उसे बातचीत कर दूर करने का किया जाएगा प्रयास’ इस मुलाकात के बाद दिल्ली में हाईकमान से मुलाकात का मांगा गया है वक्त, आज शाम को ही हो सकती है आलाकमान से भी मुलाकात
25 Aug 2021
Read More »

‘थप्पड़’ बोल पर गिरफ्तारी के ‘जख्म’ पर अब रगड़ा ‘नमक’, ठाकरे ने की प्रदर्शनकारियों की हौसला अफजाई: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के मुंबई में जुहू स्थित घर के बाहर हंगामा करने वाले युवा सेना के सदस्यों और युवती सेना के कार्यकर्ताओं की पार्टी द्वारा की गई हौसलाअफजाई, प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री आवास पर की मुलाकात, आदित्य ठाकरे के मौसेरे भाई वरुण सरदेसाई के नेतृत्व में जुहू में हुआ था प्रदर्शन, आदित्य ठाकरे के सबसे करीबी अमेय घोले ने नारायण राणे ‘मुर्गी चोर’ के लगवाए थे पोस्टर्स, इस मुलाकात के दौरान वरुण सरदेसाई, अमेय घोले, पूर्व मंत्री रामदास कदम के विधायक बेटे योगेश कदम भी रहे मौजूद, शिवसेना में हमेशा रही है यह परंपरा, हर बड़े आंदोलन के कामयाब होने के बाद सड़क पर उतरकर आक्रमकता से आंदोलन करने वाले शिवसेना/युवासेना के नेताओं से मिलते हैं पार्टी के प्रमुख’, सीएम उद्धव ठाकरे पर नारायण राणे द्वारा दी गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद से महाराष्ट्र में मचा था बवाल
25 Aug 2021
Read More »

जयपुर से अलवर तक पायलट के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, बोले- ‘पंचायत चुनाव में होगी कांग्रेस की जीत’: पश्चिम के बाद पूर्वी राजस्थान के दौरे पर पायलट, अलवर के रैणी में धार्मिक समारोह में भाग लेंगे पायलट, अलवर दौरे के दौरान जयपुर और दौसा में जगह-जगह हुआ पायलट का स्वागत, दौसा जिला हुआ पायलट मय, दौसा विधायक मुरारी लाल मीणा के नेतृत्व में अनेकों जगह हुआ पायलट का भव्य स्वागत तो बांदीकुई विधायक जीआर खटाना भी नहीं रहे पीछे, बांदीकुई में जगह-जगह हुआ पायलट का स्वागत, स्वागत के दौरान जगह जगह समर्थकों ने लगाए सचिन पायलट आई लव यू के नारे, अपने स्वागत से अभिभूत दिखे पायलट, इस दौरान पायलट ने पंचायत चुनाव में कांग्रेस को जीताने की अपील की, वैसे दौसा पायलट की परंपरागत सीट है रही, उनके पिता राजेश पायलट की कर्मस्थली रही है दौसा, उनकी माताजी रमा पायलट और खुद भी एक बार दौसा से सांसद रहे हैं रहे, दौसा की गली गली में है पायलट परिवार के समर्थक
25 Aug 2021
Read More »


राहुल हुए फैल तो अब सोनिया संभालेंगी छत्तीसगढ़ी मोर्चा!, बचेगी या जाएगी बघेल की कुर्सी? : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान चरम पर, क्या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छोड़नी होगी CM की कुर्सी?, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली में डाले हैं डेरा, राहुल गांधी से इनकी हो चुकी मुलाकात, दोनों के बीच का झगड़ा सुलझाने में नाकाम साबित हुए राहुल!, छत्तीसगढ में ढाई-ढाई साल के फार्मूले को लेकर है विवाद, पार्टी दोनों नेताओं के बीच विवाद सुलझाने की कर रही कोशिश, पर विवाद नहीं दिख रहा सुलझता, राहुल के साथ बैठक के बाद भी सिंहदेव की नाराजगी बरकरार, अब आज फिर होगी अहम बैठक, कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ होगी बैठक, बघेल, सिंहदेव, वेणुगोपाल और प्रभारी पीएल पूनियां रहेंगे मौजूद, स्वास्थ्य मंत्री देव को मिल सकता है प्रमोशन, उनके विभागों में की जा सकती है बढ़ोतरी, साथ ही विरोधी मंती अमरजीत सिंह के कतरे जा सकते हैं पर, सिंह के नजदीकी प्रीतम राम को मिल सकता है मंत्री पद, राहुल के साथ हुई बैठक में बघेल ने सिंह देव पर लगाए आरोप, कार्यकर्ताओं को भड़काने और मीडिया में गलत खबर चलवाने के आरोप, छत्तीसगढ में सरकार के गठन के बाद से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के बीच संबंध नहीं रहे सहज, बघेल सरकार ने 17 जून को अपने ढाई साल पूरे किए ,सिंहदेव समर्थक उन्हें फौरन मुख्यमंत्री बनाने की कर रहे हैं मांग, सूत्रों की माने तो बघेल मुख्यमंत्री के तौर पर कर रहे हैं अच्छा काम, आलाकमान नहीं है कोई रिस्क लेने के मूड में, 15 साल बाद छत्तीसगढ़ में आई है कांग्रेस की सरकार
25 Aug 2021
Read More »

पंजाब कांग्रेस का ‘पंगा’ पहुंचा देहरादून, कैप्टन की कुर्सी पर ‘संकट’, रावत बोले- ‘All is well’ : पंजाब कांग्रेस के घमासान होता तेज, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी से मिलने देहरादून पहुंचे 4 मंत्री और कुछ विधायक, प्रदेश प्रभारी हरीश रावत से एक होटल में होगी मुलाकात, सीएम अमरिंदर सिंह को हटाने की कर रहे हैं मांग, मुलाकात से पहले हरीश रावत का बयान- ‘पार्टी में सब ठीक है बगावत जैसा कुछ नहीं, पार्टी में जो हालात हुए हैं पैदा, उसके बारे में हाईकमान को देंगे जानकारी, पंजाब के विधायक और महासचिव परगट सिंह का बयान- ‘सीएम नहीं बदला गया तो पंजाब कांग्रेस हो जाएगी खत्म, कई मुद्दों को लेकर है विवाद,सीएम साहब समस्याओं का नहीं निकाल रहे हल, चेहरे की नहीं मुद्दों की होनी चाहिए राजनीति’, इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनने के बाद माना जा रहा था कि पार्टी के सभी अंदरूनी विवाद हो जाएंगे शांत, लेकिन नहीं हो सका ऐसा. कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू खेमे के बीच फिर भड़की चिंगारी, मौजूदा हालात के बारे में हाईकमान को जानकारी देंगे सिद्धू, नवजोत सिंह सिद्धू ने तृप्त बाजवा और बाकी विधायकों से बात करने के बाद कहा- ‘वे पार्टी में जारी मौजूदा हालात के बारे में पार्टी हाईकमान को देंगे जानकारी
25 Aug 2021
Read More »

केंद्र की NMP नीति को लेकर बोले तेजस्वी, ‘आँगन बेचकर किसी तरह घर चलाना है कौन सी काबिलियत, साहब?’: केंद्र की ‘नेशनल मोनेटाइजेशन पाइप’ नीति विपक्ष के निशाने पर, कांग्रेस के बाद अब RJD नेता एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, केंद्र की मोदी सरकार को बताया नीम हकीम, तेजस्वी ने ट्वीट कर अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा- ‘केंद्र में बैठे नीम हकीमों ने अच्छी खासी दौड़ रही अर्थव्यवस्था को कर दिया है इतना बीमार कि अब इसका रेंगना भी हो गया है दूभर,अब इसे ज़िंदा रखने के लिए इसी के अंग काट-काटकर देश की संपत्ति निजी हाथों में बेच रहे हैं ये झोलाछाप, आँगन बेचकर किसी तरह घर चलाना कौन सी काबिलियत है, साहब?’
25 Aug 2021
Read More »

सीएम ठाकरे के खिलाफ अपशब्द कहने पर राणे की बड़ी मुश्किलें, जमानत के बाद नासिक पुलिस ने भेजा नोटिस: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ अपशब्द प्रयोग करने के बाद मुश्किल में पड़े केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, ठाकरे को अपशब्द कहने पर मुंबई पुलिस ने किया था केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार, तो वहीं देर रात राणे को मिल गई थी जमानत, लेकिन जमानत के बाद अब नासिक पुलिस ने भेजा नोटिस, नोटिस के अनुसार नारयण राणे को 2 सितम्बर को पुलिस के सामने होना होगा पेश, ठाकरे के खिलाफ बयान देने के बाद राणे के खिलाफ महाराष्ट्र में अब तक 4 FIR हो चुकी है दर्ज
25 Aug 2021
Read More »

जोधपुर के बाद सचिन पायलट का अलवर दौरा, दानपुर गांव में धार्मिक कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट का अलवर दौरा, दोपहर 12 बजे पायलट पहुंचेंगे दानपुर गांव, इस दौरान शिवजी का ब्यावला कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, तो वहीं अलवर मार्ग पर कोठी नारायणपुर, माचाड़ी, बबेली, रैणी, परबैणी यज्ञशाला पर होगा पायलट का स्वागत, इस दौरान विधायक जौहरीलाल मीणा सहित अन्य विधायक भी रहेगें मौजूद, इससे पहले सोमवार को सचिन पायलट रहे थे जोधपुर दौरे पर, राजनीतिक विश्लेषकों का है मानना की अपने इन दौरों के द्वारा पायलट कर रहे हैं अपना शक्ति प्रदर्शन
25 Aug 2021
Read More »


