



Day: August 25, 2021


राजेश ठाकुर बने झारखंड कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड-पंजाब की तर्ज पर यहां भी 4 कार्यकारी अध्यक्ष: झारखंड कांग्रेस में चली आ रही आंतरिक खींचतान का हुआ पटाक्षेप, उत्तराखंड और पंजाब के बाद अब झारखंड में कांग्रेस ने लिया बड़ा निर्णय, राजेश ठाकुर को बनाया प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष, तो वहीं चार कार्यकारी अध्यक्ष भी साथ में किए नियुक्त, सांसद गीता कोरा, विधायक बंधु टिकरे, जलेश्वर महतोब और शाहजादा अनवर को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष, इससे पहले यही फार्मूला उत्तराखंड और पंजाब में लागू कर चुकी है कांग्रेस, तो क्या अब आएगा राजस्थान कांग्रेस का नंबर?
25 Aug 2021
Read More »



विधानसभा उपचुनाव के लिए सीएम गहलोत का ‘महामंथन’, मंत्री समूह के साथ बना रहे रणनीति: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ले रहे अहम बैठक, मुख्यमंत्री आवास पर हो रही बैठक, विधानसभा उपचुनाव को लेकर हो रहा मंथन, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, अर्जुन बामणिया, उदयलाल आंजना बैठक में मौजूद, वल्लभनगर और घरियावद सीट पर होना है उपचुनाव, दोनों ही विधानसभा क्षेत्र के विधायकों का कोरोना से हुआ था निधन, वल्लभनगर सीट कांग्रेस के पास थी जहां से गजेन्द्र सिंह शक्तावत थे विधायक तो धरियावद भाजपा के पास थी जहां गौतम लाल मीणा थे विधायक, दोनों सीटों को लेकर सीएमआर में हो रही बैठक
25 Aug 2021
Read More »

पंचायत राज चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, पंचायत समिति विराटनगर और जालसू के चुनाव स्थगित: पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, पंचायत समिति जालसू और विराटनगर के पंचायत चुनाव स्थगित, राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देश के बाद स्थगित किए गए चुनाव, राज्य निर्वाचन विभाग ने जारी किए आदेश, इन क्षेत्रों में कल गुरुवार को होना था मतदान, बाकि अन्य पंचायत समितियों में यथावत जारी रहेगी चुनाव प्रक्रिया, कल होगा प्रथम चरण के लिए मतदान
25 Aug 2021
Read More »


‘जुबानी थप्पड़’ में कोर्ट से राहत, राणे का पलटवार- ‘देश में कानून का राज, शुक्रवार से शुरू करुंगा यात्रा’: कोर्ट से राहत मिलने के बाद नारायण राणे का उद्धव पर पलटवार- ‘शुक्रवार से फिर शुरू करूंगा जन आशीर्वाद यात्रा, कोर्ट ने कानून का राज किया कायम, लोकतंत्र की हुई जीत, मुझ पर लगाए सभी आरोप गलत, हाईकोर्ट ने मेरे पक्ष में दिया फैसला, दोनों केस में मेरे पक्ष में फैसला, देश में कानून का राज है’, नारायण राणे को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, नासिक पुलिस को कार्रवाई करने से रोका, अगली सुनवाई 17 सितंबर को, बॉम्बे हाई कोर्ट ने नासिक पुलिस को दिया आदेश, नारायण राणे पर नहीं करें कोई कार्रवाई, हालांकि पुणे पुलिस द्वारा जो केस दर्ज किया गया है उसपर अभी अदालत ने नहीं कहा कुछ, अब अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी, ‘जुबानी थप्पड़’ के बाद राणे को कल नासिक पुलिस ने किया था गिरफ्तार, इसके बाद देर रात कोर्ट से मिली थी राणे को जमानत
25 Aug 2021
Read More »




