Day: August 19, 2021

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सीएम गहलोत ने जाहिर की चिंता(FILE PHOTO)

‘कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते रहें तो बच सकते हैं तीसरी लहर से’- सीएम गहलोत: कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सीएम गहलोत ने जाहिर की चिंता, सीएम गहलोत का बयान- ‘कोविड की तीसरी लहर ना आए इसलिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन है आवश्यक, घर से बाहर हमेशा मास्क लगाएं, दो गज की दूरी बनाएं एवं हाथ धोएं, अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं,’ सीएम गहलोत ने लापरवाही पर चिंता जताते हुए कहा- ‘आजकल लक्षण दिखने पर भी लोग नहीं करवाते हैं टेस्ट, ऐसा ना करें और कोविड के लक्षण दिखने पर टेस्ट करवाएं अवश्य’, सीएम गहलोत ने कहा- ‘पिछले दिनों से प्रदेश में कोविड के नए मामलों की संख्या बनी हुई है 20 के आसपास, अगस्त में कोविड से नहीं हुई है कोई भी मौत, प्रदेश में 153 एक्टिव केस और रिकवरी रेट हैं 99%, इसको देखते हुए लगता है कि प्रदेश में काबू में है कोविड’, सीएम गहलोत ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा- ‘प्रदेश में स्थिति काबू में बनी रहे ये है हमारे हाथ में, कोरोना प्रोटोकॉल का इसी तरह आगे बढ़ते रहे तो नहीं आ सकेगी कोविड की तीसरी लहर’

Read More »
'देसी अंदाज' में सचिन पायलट की जनसुनवाई

पायलट की जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, ‘देसी’ अंदाज में गले में गमछा डाल सभी से की मुलाकात: राजस्थान में फिर शुरू हुई सियासी सुगबुगाहट के बीच पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट जयपुर में, पायलट ने अपने आवास पर की जनसुनवाई, सचिन पायलट की जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे फरियादी, प्रदेश के दूर दराज इलाकों से पहुंचे लोगों से पायलट ने देसी अंदाज में गले में गमछा डाल की मुलाकात, कई सामाजिक संगठनों की ओर से किया गया पायलट का स्वागत-अभिनंदन, पायलट से कार्यकर्ताओं और समर्थक विधायकों ने भी की मुलाकात, पायलट कल मुंबई से आए थे जयपुर और आते ही आज सुबह पायलट ने की जनसुनवाई, इन सबके बीच मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर फिर से चर्चाओं का दौर हो गया है शुरू, पिछले एक साल से मंत्रिमंडल पुनर्गठन और राजनीतिक नियुक्तियों का है इंतजार, पायलट समर्थकों को कांग्रेस आलाकमान से उम्मीद जल्द ही उनकी मांगों पर होगी कार्रवाई, माना जा रहा है कि अब जल्द ही ये सिलसिला एक-एक करके हो जाएगा शुरू, कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अजय माकन भी दे चुके हैं संकेत, राजस्थान को लेकर सबकुछ है प्रोग्रेस पर, लेकिन माकन ने नहीं बताई थी कोई तारीख

Read More »
सिलेंडर महंगा होने पर अखिलेश का तंज(प्रतिकात्मक फोटो)

सिलेंडर महंगा होने पर अखिलेश का तंज- ‘उज्ज्वला योजना का नाम बदलकर करो ‘बुझव्वला योजना’: यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर साधा निशाना, उज्ज्वला योजना को लेकर भी कसा तंज, अखिलेश ने सरकार की उज्ज्वला योजना का नाम बदलकर ‘बुझव्वला योजना’ करने का दे डाला सुझाव, अखिलेश ने ट्विटर पर लिखा- ‘रसोई गैस के दाम 25 रुपया और बढ़ाकर भाजपा सरकार ने आम लोगों के घरों के ‘बुझा’, उज्ज्वला योजना का नाम बदलकर कर देना चाहिए ‘बुझव्वला योजना’, तेज कंपनियों ने देशभर में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 17 अगस्त को की गई है 25 रुपये की बढ़ोतरी, सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने के बाद मोदी सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर, बार बार दाम बढ़ने से आमजन के रसोई का गड़बड़ा गया है बजट

Read More »
भरतपुर के पूर्व राजपरिवार में बढ़ी रार!

भरतपुर के पूर्व राजपरिवार में बढ़ी रार! अनिरूद्ध बोले- ‘जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं विश्वेन्द्र सिंह’: भरतपुर राज परिवार में बढ़ती जा रही है दरार, पूर्व मंत्री और विधायक भरतपुर ‘महाराज’ विश्वेन्द्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, अनिरुद्ध सिंह ने भरतपुर एसपी देवेन्द्र कुमार विश्नोई से की शिकायत, अपने पत्र में अनिरुद्ध ने पिता की ओर से धमकियां दिए जाने का दिया हवाला, लिखा- ‘उनको और उनके साथियों को जान से मारने की मिल रही है धमकियां, अनिरुद्ध ने पत्र में लिखा, अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसके जिम्मेदार होंगे विश्वेन्द्र सिंह’, अनिरुद्ध पहले भी सोशल मीडिया पर अपने पिता विश्वेन्द्र सिंह पर साधते रहे हैं निशाना, कहा था कि- ‘पाला बदलना उनके पिता विश्वेंद्र सिंह की फितरत में है शामिल, मंत्री बने सचिन पायलट खेमे से तो अब सीएम अशोक गहलोत के हैं पक्ष में, इससे पहले भी वो भैंरोसिंह शेखावत और वसुंधरा राजे खेमे में भी हैं रह चुके’, अनिरुद्ध कह चुके हैं कि वो और उनकी मां दिव्या सिंह भरतपुर राजपरिवार की संपत्ति को बचाने के लिए विश्वेंद्र सिंह के खिलाफ लड़ रहे हैं कानूनी लड़ाई, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को अपना आदर्श मानने वाले अनिरुद्ध कह चुके हैं कि, ‘सचिन पायलट के दम पर ही राजस्थान में कांग्रेस को मिल सकती है सत्ता, पायलट को दरकिनार करके कांग्रेस राजस्थान की सत्ता में नहीं कर पाएगी वापसी’, अब अनिरुद्ध ने अपने पिता के खिलाफ शिकायत देकर फिर से खोल दिया है मोर्चा

Read More »
संयम लोढ़ा ने भाजपा की 'जन आशीर्वाद यात्रा' पर सवाल

संयम लोढ़ा ने उठाए BJP की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ पर सवाल, कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर CS-DGP से की बात: राजस्थान में मोदी सरकार के मंत्री भूपेन्द्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा पर उठने लगे सवाल, गहलोत के खस सिपहसालार और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा के निशाने पर बीजेपी की यात्रा, संयम लोढ़ा ने निर्वाचन विभाग की गाइडलाइन्स का हवाला देते हुए किया सवाल- ‘पंचायत राज के चुनावों में कोरोना प्रोटोकॉल के चलते नहीं करने दी जा रहीं हैं जनसभाएं, इधर बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा में की जा रहीं बड़ी-बड़ी सभाएं’, संयम लोढ़ा ने किया ट्वीट- ‘ग़रीबों और पिछड़ों को प्रतिनिधित्व देने वाले पंचायती राज के चुनावों में कोरोना के अलग निर्देश और भाजपा के केंद्रीय मंत्री की आशीर्वाद यात्रा के लिए अलग निर्देश’, संयम लोढ़ा ने निर्वाचन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल, लोढ़ा ने मुख्य सचिव और डीजीपी से की फोन पर की बात, निर्वाचन विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में हो रहे पंचायती राज चुनाव के लिए जारी कर रखी है कोरोना प्रोटोकॉल के तहत गाइड लाइन्स, चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा, रैली और जुलूस पर है पूर्णतया रोक, घर-घर जाकर प्रचार के लिए भी समूह नहीं बना सकते प्रत्याशी, आयोग की इस गाइडलाइन के आधार पर संयम लोढ़ा ने बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर उठाए हैं सवाल

Read More »
'किस्सा कुर्सी का' पिक्चर को भाजपा करेंगी खत्म'- भूपेन्द्र यादव

‘किस्सा कुर्सी का’ पिक्चर को भाजपा करेंगी खत्म’- भूपेन्द्र यादव, जन ‘आशीर्वाद’ यात्रा में उमड़े दिग्गज: राजस्थान में जन आशीर्वाद यात्रा को जोरदार स्वागत, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और राजेन्द्र राठौड़ सहित दिग्गज हैं मौजूद अलवर के भिवाड़ी में यात्रा का जोरदार स्वागत, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव का स्वागत सभा में संबोधन- ‘राजस्थान में गहलोत और पायलट के बीच चल रहा रुमाल झपटने का खेल, किस्सा कुर्सी का नाम की चल रही है पिक्चर, हम ये ‘किस्सा कुर्सी का’ पिक्चर करेंगे खत्म’, यादव ने जोर देकर कहा- अबकी राजस्थान में बनेगी भाजपा की सरकार, हम निकाल चुके हैं सुराज संकल्प यात्रा, यादव ने अलवर को दी सौगात-‘ अलवर में ESIC का क्षेत्रीय कार्यालय और मेडिकल कॉलेज इस बार होंगे शुरू, भिवाड़ी के ESIC अस्पताल में बढ़ाएंगे बैड भी, बहरोड़ में भी एक माह में करेंगे डिस्पेंसरी का भूमि पूजन, यादव ने कहा- आशीर्वाद यात्रा में आकर आपने बढ़ाया मेरा मान, हमें मिलकर करना है मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत का संकल्प’

Read More »
बढ़ती राजनीतिक सरगर्मियों के बीच पायलट जयपुर में(file photo)

तेज होती राजनीतिक सरगर्मियों के बीच पायलट जयपुर में, आवास पर करेंगे जनसुनवाई, मिलेंगे समर्थक विधायक: राजस्थान में सियासी सुगबुगाहट के बीच पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट जयपुर में, पायलट अपने आवास पर करेंगे जनसुनवाई, समर्थक विधायकों करेंगे पायलट से मुलाकात, विधायक रमेश मीणा, वेद प्रकाश सोलंकी, बृजेन्द्र ओला और सुरेश मोदी कर सकते हैं मुलाकात, पायलट कल मुंबई से आए थे जयपुर और उनके आते ही फिर से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मियां, मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर फिर से चर्चाओं का दौर हुआ शुरू, पिछले एक साल से मंत्रिमंडल पुनर्गठन और राजनीतिक नियुक्तियों का है इंतजार, पायलट समर्थकों को कांग्रेस आलाकमान से उम्मीद जल्द ही उनकी मांगों पर होगी कार्रवाई, माना जा रहा है कि अब जल्द ही ये सिलसिला एक-एक करके हो जाएगा शुरू, हालांकि दोनों गुटों के बीच बयानबाजी भी है फिलहाल बंद, कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अजय माकन ने हाल ही में नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा ही था कि राजस्थान को लेकर सबकुछ है प्रोग्रेस पर, लेकिन माकन ने नहीं बताई थी कोई तारीख

Read More »