



Day: August 19, 2021



यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी की दिल्ली में अहम बैठक, शाह के आवास पर पहुंचे नड्डा, देव और सुनील बंसल: यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में बैठकों का दौर, गृहमंत्री अमित शाह के निवास पर हो रही अहम बैठक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी है बैठक में मौजूद, उत्तरप्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी है बैठक में मौजूद, अब से कुछ ही देर में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बैठक में होंगे शामिल, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले योगी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी हो सकती है बैठक में चर्चा, तो वहीं आगामी चुनाव को लेकर भी बनाई जायेगी रणनीति और लिया जाएगा फीडबैक, यूपी चुनाव को देखते हुए छोटी पार्टियों से संपर्क पर फोकस, यूपी में जारी जन आशीर्वाद यात्रा का लिया जा सकता है फीडबैक
19 Aug 2021
Read More »




ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टोका तो तमतमाते हुए मंच छोड़ गए ‘जूनियर’ विजयवर्गीय, वाक्ये का वीडियो वायरल: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की इंदौर में ‘जन आशीर्वाद यात्रा’, यात्रा के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रेस कॉन्फ्रेंस को कर रहे थे संबोधित, बीच कॉन्फेंस में कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र आकाश विजयवर्गीय मंच पर खड़े होकर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे से करने लगे कुछ बात, प्रेसवार्ता के बीच ही सिंधिया ने आकाश विजयवर्गीय से कहा- ‘शांत रहो’, यह सुनते ही तमतमाए आकाश चले गए मंच छोड़कर, अब इस घटना का वीडियो हो रहा वायरल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोग इस वाक्ये की अपने-अपने तरीके से कर रहे व्याख्या, कुछ लोगों का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भरे मंच पर आकाश विजयवर्गीय का किया अपमान, कुछ का तर्क है कि आकाश विजयवर्गीय ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को डिस्टर्ब किया और दिखाई तुनकमिजाजी, कांग्रेस पार्टी को मिला भारतीय जनता पार्टी की गुटबाजी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरने का मौका
19 Aug 2021
Read More »

यूपी के सीएम योगी का बड़ा एलान, ‘कब्जे में ली गई माफिया की जमीन पर बनाएंगे गरीबों के लिए घर’: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, मानसून सत्र के तीसरे दिन सीएम योगी ने विधानसभा में अनुपूरक बजट किया पेश, बजट पर बहस के प्रस्ताव के संबोधन के दौरान सीएम योगी ने किया बड़ा एलान, कहा- ‘सरकार ने प्रदेश के सभी माफिया की जमीन ले ली है अपने कब्जे में, अब प्रदेश के गरीब परिवारों के लिए सरकार उन्हीं जमीनों पर बनाएगी आवास, साथ ही इन सबको दिए जाएंगे स्मार्ट फोन भी, यह हमारा सामाजिक न्याय है, माफिया और अपराधियों को ढोक लगाने से नहीं चल रही है हमारी सरकार और नहीं चलेगी’, योगी सरकार ने प्रदेश में सरकार बनते ही माफिया पर शिकंजा कसना किया था शुरू, बाहुबलियों की जमीनों को योगी सरकार ने किया अधिगृहित
19 Aug 2021
Read More »


किसान आंदोलन पर अरुण सिंह का बड़ा बयान- ‘आंदोलन में सीएम गहलोत के कहने से बैठे हैं लोग’: राजस्थान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह का किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान, जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में किसान आंदोलन पर अरुण सिंह ने कहा- ‘जो लोग हैं बैठे वो नहीं हैं किसान, जो लोग धरने पर हैं बैठे, वो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कहने से धरने पर हैं बैठे’, अरुण सिंह ने कहा- ‘किसानों के नाम पर जो भी हो रहे हैं आंदोलन, उनमें कोई किसान हैं ही नहीं, सिर्फ कुछ राज्यों में ही कुछ लोग बैठे हैं धरने पर, राजस्थान की जहां तक है बात, दिल्ली बॉर्डर पर मुख्यमंत्री के कहने पर कुछ लोग किसान आंदोलन के नाम से हो रहे हैं शामिल, , जिसके चलते लोगों को आने-जाने में उठानी पड़ रही परेशानी, अन्य राज्यों में कहीं नहीं चल रहा है आंदोलन’, अरुण सिंह जयपुर केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के थे पहुंचे, जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर अरुण सिंह ने कहा कि, ‘संसद में नए मंत्रियों को परिचय देने का नहीं दिया गया मौका, यह यात्रा इसलिए निकाली जा रही है ताकि मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सके’, बीजेपी के नेता पहले भी किसान आंदोलन को लेकर दे चुके हैं बयान, आंदोलन करने वाले किसानों को बता चुके हैं खालिस्तानी और पाकिस्तानी, अब अरुण सिंह ने किसानों को बता दिया सीएम गहलोत के लोग
19 Aug 2021
Read More »


