Day: August 15, 2021

img 20210815 wa0548

RLP ने की प्रत्याशियों की घोषणा, जयपुर जिला परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची की जारी: राजस्थान पंचायती राज चुनाव के घमासान में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी RLP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, जयपुर जिले के जिला परिषद सदस्य के लिए जारी की पहली सूची, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जयपुर जिला प्रभारी ने जिले में जिला परिषद सदस्य पद के 8 उम्मीदवारों की सूची की जारी, खींवसर विधायक व जयपुर जिले के प्रभारी नारायण बेनीवाल ने की पहली सूची जारी, जयपुर जिले के जिला परिषद सदस्यों के लिए वार्ड संख्या 9 से श्रीमती लाली देवी, वार्ड संख्या 10 से जगदीश प्रसाद, वार्ड संख्या 11 से रणजीत, वार्ड संख्या 12 से अर्जुनलाल, वार्ड संख्या 18 से शंकर लाल, वार्ड 35 से निशा शर्मा, वार्ड संख्या 36 से गुड्डी जाट, वार्ड संख्या 37 से सुरेंद्र सिंह होंगे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी

Read More »
screenshot 20210815 210025

पुष्कर पहुंचे यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के सामने भिड़े कांग्रेसी, जमकर चले लात-घूंसे: अजमेर के पुष्कर में आज स्थानीय कांग्रेसी नेताओं की आपसी फूट और खींचतान खुलकर आई सामने, स्थानीय नेताओं के बीच हुई जूतम-पैजार ने ना केवल आमजन को सोचने पर मजबूर कर दिया बल्कि पार्टी की गरिमा को भी पहुंचा गहरा आघात, सबसे बड़ी बात यह नजारा भी तब हुआ जब यूथ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी खुद पहुंचे थे पुष्कर, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी के सामने ही कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए जबरदस्त, मामला इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में जमकर चले लात-घूंसे भी, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर और पूर्व पालिका अध्यक्ष दामोदर शर्मा के गुट के बीच यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने को लेकर हुई झगड़े की शुरुआत, मामूली बात से शुरू हुआ झगड़ा पहुंच गया लात घूंसे तक, यहां पीसीसी उपाध्यक्ष नसीम अख्तर की ओर से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत था कार्यक्रम, पुष्कर स्थित जगत पिता ब्रह्मा मंदिर के बाहर भिड़े दोनों गुटों को देखकर कांग्रेस की अंदरूनी कलह का हो गया पर्दाफाश, हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को संभालना पड़ा मौर्चा, और इसके बाद मंदिर पहुंचे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ब्रह्मा मंदिर दर्शन कर सरोवर में की पूजा अर्चना

Read More »
nitish

बिहार में लगातार 5474 दिनों से जदयू की सरकार चलाने वाले नीतीश कुमार ने 15वीं बार किया ध्वजारोहण: 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15वीं बार तिरंगा फहराकर यह उपलब्धि हासिल करने वाले प्रदेश के एकमात्र मुख्यमंत्री बन गए नीतीश कुमार, प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने ट्वीट कर कहा- ‘बिहार की तस्वीर व तकदीर बदलने वाले नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सबसे अधिक बार ध्वजारोहण का गौरव हुआ है प्राप्त, बिहार के लिए यह है गौरवशाली क्षण, आज 75वें स्वतंत्रता दिवस पर नीतीश कुमार जी बतौर मुख्यमंत्री 15वीं बार ध्वजारोहण कर रहे हैं, सेवा, समर्पण, निश्चय, साहस, धैर्य जैसे गुणों के प्रतीक नीतीश कुमार जी की बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक जनता की सेवा करने वाली यह यात्रा है ऐतिहासिक,’ बिहार में मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा कर चुके नीतीश कुमार की जदयू सरकार के पूरे हुए 5474 दिन, पटना के गांधी मैदान में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण के बाद सीएम नीतीश कुमार ने अपने भाषण में कहा- कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन, दवा और अन्य बेहतर इंतजाम किए गए, 3अगले छह माह में छह करोड़ लोगों को दिया जाएगा कोरोना का टीका, कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को प्रति माह दिए जाएंगें 1500 रुपए

Read More »
download 4 825

स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी ने शहीदों को किया नमन, बोले- ‘ये है देश की आजादी का अमृत महोत्सव का वर्ष’: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी लखनऊ में किया ध्वजारोहण, योगी का बयान- ‘ये वर्ष देश की आजादी का है अमृत महोत्सव का वर्ष’ इससे पहले मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा- ‘देश की स्वाधीनता हेतु अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले असंख्य अनाम बलिदानियों की पावन स्मृति को संजोने का महापर्व, ‘आजादी का अमृत महोत्सव’, स्वाधीनता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर हम सभी अपने अनाम बलिदानियों के राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को धारण करने की लें शपथ, योगी ने राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को धारण करने की शपथ लेने की अपील की

Read More »
img 20210815 164308

आजादी पर्व पर ‘मामा’ ने महिलाओं को प्रॉपर्टी खरीद पर विशेष छूट और बच्ची के जन्म पर 2 हजार हर माह की दी सौगात: 75वें स्वतंत्रता दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की कई बड़ी घोषणाएं, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, इस दौरान सीएम शिवराज ने प्रदेश की जनता को दी कई बड़ी सौगातें, प्रदेश में दो हजार किलोमीटर की नई सड़कें बनाने का ऐलान, 1.22 करोड़ लोगों के घर तक पहुंचाया जाएगा पानी, प्रदेश में ही दो हजार मेगावाट बिजली का होगा उत्पादन, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘मामा’ की महिलाओं को सौगात, महिला के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने पर रजिस्ट्रेशन शुल्क लगेगा एक प्रतिशत, बेटी के जन्म से ही उसके खाते में दो हजार रुपये जमा होने के अलावा उन्होंने एक लाख लोगों को रोजगार देने व बिजनेस के लिए लोन लेने पर सरकार की ओर से बैंक गांरटी देने की भी की घोषणा, दिसंबर तक कोरोना टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य, बेहते पुलिसिंग के लिए खरीदे जाएंगे आधुनिक हथियार

Read More »
4a33e1cc06a1edf5906448ec375c2e30

आजादी दिवस पर धामी ने खोला ‘पिटारा’, छात्रों को निशुल्क मोबाइल टेबलेट, बहुगुणा के नाम पर पुरस्कार की घोषणा: 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, पहली बार मुख्यमंत्री बने धामी ने देहरादून की पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में किया ध्वजारोहण, धामी ने एक के बाद एक सौगातों का खोला पिटारा और की कई घोषणाएं, प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को मिलेगा निशुल्क मोबाइल टेबलेट, दिवंगत पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा के नाम पर सुंदर लाल बहुगुणा प्रकृति संरक्षण पुरस्कार की घोषणा, प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन कर प्रभावी कानून लाएगी सरकार, प्रदेश में राज्य भाषा एवं संस्कृति अकादमी की होगी स्थापना, प्रदेश में पलायन रोकने के लिए हिम प्रहरी योजना होगी शुरू, पौड़ी और अल्मोड़ा को रेल लाइन से जोड़ने तलाशी जाएगी की संभावना

Read More »
img 20210815 161550

स्वतंत्रता दिवस पर केजरीवाल का ऐलान, ‘स्कूलों पढ़ाया जाएगा ‘देशभक्ति का पाठ, तो पार्कों में लगेंगी योग कक्षाएं’: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली सचिवालय भवन में किया ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि के रूप में 27 सितंबर से दिल्ली सरकार के स्कूलों में ‘देशभक्ति पाठ्यक्रम’ शुरू किए जाने का किया ऐलान, केजरीवाल ने कहा-‘ इसका मकसद प्रत्येक बच्चे में गर्व करने की भावना भरना और उन्हें राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व देने के लिए करना है तैयार, हमारा पाठ्यक्रम फिजिक्स, केमिस्ट्री पढ़ाता है, लेकिन देशभक्ति नहीं, यह ‘देशभक्ति पाठ्यक्रम’ हमारे बच्चों में देशभक्ति का जगाएगा भाव, मुख्यमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा, ‘अब 70 पदकों के लिए तैयारी करने की है जरूरत, हम 2047 के बाद ओलंपिक की मेजबानी के लिए अपना पक्ष रखने की करेंगे तैयारी, हमें दिल्ली को ले जाना होगा उस स्तर तक, साथ ही केजरीवाल ने किया ऐलान, ‘योग को जन आंदोलन बनाने के लिए, हम दिल्ली के पार्कों और कॉलोनियों में 2 अक्टूबर से योग की शुरू करेंगे कक्षाएं’

Read More »
e645d87ade415d3e99da912eef6953f6 1629010521

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेश बघेल की बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ में 4 नए जिलों का किया ऐलान: 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए दी कई नई सौगातें, गरिमामय समारोह के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश में 4 नए जिलों के निर्माण का किया ऐलान, बघेल ने कहा- आज से मोहलामानपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, सारंगढ़ और सक्ती को बनाया गया है प्रदेश का नया जिला, इसके साथ ही वर्तमान 28 जिलों के साथ अब प्रदेश में कुल 32 जिले होंगे, इसके अलावा 18 नई तहसीलों के निर्माण की भी बघेल ने की घोषणा, रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह के दौरान सीएम बघेल ने यह घोषणा, मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रदेश की जनता में वर्षों पुरानी मांग पूरा होने सके छाई दोहरी खुशी, लोगों ने कहा कि इस घोषणा से स्वतंत्रता दिवस का जश्न और भी बढ़ गया, सीएम भूपेश बघेल ने इस मौके पर प्रदेश की महिलाओं, युवाओं व अन्य के लिए भी की कई घोषणाएं

Read More »