Day: August 14, 2021

नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह की बीजेपी में 'घर वापसी'

नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह की बीजेपी में ‘घर वापसी’, बोले- ‘एक व्यक्ति के कारण गुस्से में छोड़ी पार्टी’: पंचायत चुनाव को देखते हुए बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक, पूर्वी राजस्थान के बड़े राजनीतिक घराने के उत्तराधिकारी की फिर बीजेपी में जगत सिंह की घर वापसी, पूर्व विदेश मंत्री और खांटी कांग्रेसी नटवर सिंह के बेटे हैं जगत सिंह, जगत सिं अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे बीजेपी मुख्यालय, इससे पहले 2013 में बीजेपी के टिकट पर कामां से चुनाव जीते थे जगत सिंह, 2018 में बीएसपी के टिकट पर अलवर के रामगढ़ से चुनाव हारे थे जगत, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने किया जगत सिंह का स्वागत, कहा- जगत सिंह की राजनीतिक विरासत, अनुभव बीजेपी की बनेगी ताकत, बीजेपी परिवार में घर वापसी पर इनका स्वागत’, बीजेपी में घर वापसी पर जगत सिंह का बयान- ‘तहेदिल से बीजेपी परिवार का धन्यवाद, घर वापसी का मौका दिया उसके लिए नहीं है शब्द, भूलचूक को पार्टी ने किया माफ और जनता की सेवा का दिया मौका, एक व्यक्ति के कारण गुस्से में छोड़ी थी मैंने पार्टी, अब घर वापसी पर आज का दिन मेरे जीवन का सबसे खुशी का दिन, पूर्वी राजस्थान में बीजेपी को मजबूत करना हमारी जिम्मेदारी, पंचायत चुनाव जीतेंगे पूर्ण बहुमत से’, पीएम मोदी की तारीफ करते हुए बोले जगत सिंह- मेरे जिगर में बसे हैं मोदी, देश की दिल की धड़कन हैं पीएम मोदी, कांग्रेस पर वार करते हुए जगत सिंह ने कहा- ‘कांग्रेस को आने वाले चुनाव में चौपट करके जनता देगी जवाब’, बीजेपी भरतपुर में पंचायत चुनाव का चेहरा बना सकती है जगत सिंह को, जिला प्रमुख का उम्मीदवार बनाया जाना माना जा रहा तय

Read More »
'कांग्रेस पार्टी और हमारे नेता सच्चाई और न्याय के लिए आवाज उठाना रखेंगे जारी'-पायलट

ट्विटर ने राहुल का अकाउंट किया रिस्टोर, पायलट बोले- ‘कांग्रेस और हमारे नेता सच्चाई- न्याय के लिए आवाज उठाना रखेंगे जारी’: ट्विटर ने राहुल गांधी, कांग्रेस और दिग्गज नेताओं के अकाउंट किए बहाल, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का बयान-‘ट्विटर ने राहुल गांधी, कांग्रेस और दिग्गज कांग्रेस नेताओं के अकाउंट कर दिए हैं बहाल, कांग्रेस पार्टी और हमारे नेता सच्चाई और न्याय के लिए आवाज उठाना रखेंगे जारी’, राहुल गांधी द्वारा दिल्ली रेप पीड़िता के परिजनों की फोटो पोस्ट करने के बाद ट्विटर ने लिया था एक्शन, राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के ऑफिशियल सहित करीब 5 हजार कांग्रेस नेताओं के ट्विटर अकाउंट किए थे लॉक, करीब एक हफ्ते बाद अकाउंट किए गए हैं रिस्टोर, अकाउंट रिस्टोर किए जाने के बाद सभी ने लिखा- ‘सत्यमेव जयते’

Read More »
तेजस्वी सूर्या का लेकसिटी में जोरदार स्वागत

तेजस्वी सूर्या का लेकसिटी में जोरदार स्वागत, स्वतंत्रता दिवस पर ‘अमृत महोत्सव’ अभियान का करेंगे आगाज: बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या पहुंचे लेकसिटी उदयपुर, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘अमृत महोत्सव’ का हो रहा आयोजन, उदयपुर से होगा भाजयुमो के देशव्यापी विशेष अभियान का आगाज़, अभियान का समापन होगा लद्दाख में, 15 अगस्त से अगले तीन दिन तक देश के 75 स्थानों पर होंगे मैराथन कार्यक्रम, देशभक्ति की भावना जागृत करना और नव भारत निर्माण का उद्देश्य, अमृत महोत्सव के तहत सालभर होंगे कई आयोजन, उदयपुर के डबोक एयपोर्ट से बाहर आते ही भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने लगवाए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे, उदयपुर पहुंचे सूर्या का प्रदेश इकाई की ओर से होगा स्वागत, तेजस्वी आज शाम स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के मौके पर भारत माता की आरती कार्यक्रम में होंगे शामिल, स्वतंत्रता दिवस के दिन रविवार को सुबह सवा 7 बजे उनका उदयपुर में ही करेंगे ध्वजारोहण, इसके बाद गोगुंदा से युवा संकल्प यात्रा का करेंगे शुभारम्भ, तेजस्वी का ‘प्रताप गौरव केंद्र’ जाने का भी है कार्यक्रम

Read More »
'लालसोट के किसानों से माफी मांगे कांग्रेस'- 'बाबा'

किरोड़ी मीणा का गहलोत सरकार और कांग्रेस पर बड़ा हमला, ‘लालसोट में किसानों की जमीन हो रही कुर्क, अब मुख्यमंत्री क्यों हैं मौन’: राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का गहलोत सरकार पर जोरदार हमला, किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे पर घेरा, किरोड़ी लाल मीणा का ट्वीट- ’10 दिन में किसानों का कर्ज़ माफ करने का झूठा वादा कर राजस्थान में सत्ता में आई कांग्रेस को लालसोट (दौसा) के उन दर्जनों किसानों से मांगनी चाहिए माफी, जिनकी ज़मीन बैंक करने जा रहा है कुर्क’ किरोड़ी लाल मीणा ने लिखा कि, ‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस मामले में क्यों हैं मौन?, किसानों के साथ छल करने में माहिर कांग्रेस को अन्नदाता की उन्नति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की ओर से उठाए जा रहे कदम भी नहीं आ रहे हैं रास, झांसेबाज कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है कोरी राजनीति’ दरअसल राजस्थान में कांग्रेस ने चुनाव पूर्व दावा किया था कि सरकार बनी तो 10 दिन में किसानों का कर्जा होगा माफ, लेकिन दौसा के समाचार पत्रों में प्रकाशित बैंकों के नीलामी इश्तेहार देखकर अब किसानों में है असंतोष, दौसा जिले के उपखंड अधिकारी लालसोट के कार्यालय से यह इश्तेहार हुआ है जारी, इस पर्चे में 16 किसानों का है नाम, पंजाब नेशनल बैंक की शाखा श्योसिंहपुरा से कृषि कार्य हेतु लिए गए ऋण का समय पर भुगतान नहीं करने के कारण किसानों की चल अचल संपत्ति को कुर्क करने का है फरमान, अब इसको लेकर किरोड़ी मीणा ने गहलोत सरकार पर साधा है निशाना

Read More »