Day: August 13, 2021

ट्विटर के बाद अब राहुल का फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट भी होगा लॉक?(file photo)

ट्विटर के बाद अब राहुल का फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट भी होगा लॉक? राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने की मांग: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक किए जाने के बाद से मचा हुआ है बवाल, ट्विटर ने राहुल गांधी, कांग्रेस और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट बंद कर दिए हैं लॉक, ये कार्रवाई भी हुई राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की शिकायत पर, अब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने राहुल गांधी के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी कार्रवाई करने की रखी मांग, सूत्रों का दावा- ‘आयोग ने फेसबुक और इंस्टाग्राम को चिट्ठी लिखकर कहा है कि राहुल गांधी ने रेप पीड़िता के माता-पिता की पहचान उजागर करके पॉक्सो एक्ट का किया है उल्लंघन, इसलिए उनके खिलाफ की जाए कार्रवाई, इस मामले में ट्विटर पहले ही राहुल गांधी के हैंडल को कर चुका है लॉक, राहुल ने नाबालिग के परिवार के सदस्यों से की थी मुलाकात और इनकी फोटो सोशल मीडिया पर कर दी थी पोस्ट, बीजेपी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार की पहचान की उजागर, एनसीपीसीआर की शिकायत के बाद, गांधी के ट्विटर अकाउंट को अस्थायी रूप से किया गया है निलंबित, इधर राहुल गांधी ने आरोप लगाया है- यह अमेरिकी कंपनी है पक्षपातपूर्ण, यह भारत की राजनीतिक प्रक्रिया में है दखल’

Read More »
ट्विटर के एक्शन पर भड़के राहुल- 'भारत की राजनीति में दखल दे रहा ट्विटर(FILE PHOTO)

ट्विटर के एक्शन पर भड़के राहुल- ‘भारत की राजनीति में दखल दे रहा ट्विटर, ये लोकतंत्र पर हमला’: ट्विटर का कांग्रेस पर एक्शन से गर्माई राजनीति, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर दिया बयान- ‘मेरे अकाउंट को बंद करके ट्विटर हमारी राजनीतिक प्रक्रियाओं में दे रहा दखल, ये देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर है एक हमला, ये राहुल गांधी पर नहीं है हमला, मेरे 19-20 मिलियन फॉलोअर्स का हुआ अपमान’, ट्विटर पर भारत की राजनीति में दखल का आरोप राहुल बोले- ‘हमारा लोकतंत्र है खतरे में, हमें संसद में बोलने की नहीं दी जा रही अनुमति, मीडिया पर सरकार का है पूरा नियंत्रण, और मुझे लगा कि ट्विटर है एक प्रकाश की किरण, जिस पर हम लिख सकते हैं अपने विचार, लेकिन ऐसा नहीं है ट्विटर नहीं है एक निष्पक्ष प्लेटफॉर्म’, दिल्ली में रेप पीड़िता के परिजनों की फोटो पोस्ट करने पर ट्विटर ने राहुल का अकाउंट किया है लॉक, राहुल के साथ कांग्रेस पार्टी और करीब 5 हजार कांग्रेस नेताओं के अकाउंट लॉक होने का दावा, ट्विटर की इस कार्रवाई से भड़के राहुल गांधी 

Read More »
कुछ दिन की शांति के बाद बढ़ने लगा कोरोना का खौफ

कुछ दिन की शांति के बाद बढ़ने लगा कोरोना का खौफ, नए मामलों के साथ मौतों के आंकड़ों में हो रही है निरंतर वृद्धि: देश भर में कोरोना की दूसरी लहर की रफ़्तार भले ही पहले की तुलना में हुई है कम, लेकिन कोरोना के नए मामलों के साथ साथ मौतों के आंकड़ों में हो रही वृद्धि बनी चिंता का विषय, स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 40 हजार 120 नए मामले आये सामने, जिसके बाद कोरोना के सक्रीय मामलों का आंकड़ा पहुंचा 3 लाख 85 हजार 227 के पार तो वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण 585 लोगों की हुई मौत, जिसके बाद मौतों का कुल आंकड़ा पहुंचा 4 लाख 30 हजार 254 के पार, तो 42 हजार 295 नए मरीज कोरोना से हुए रिकवर

Read More »
kailash 6236884 835x547 m

कैलाश विजयवर्गीय और उनके बेटे ने किया महाकाल मंदिर में जबरदस्त हंगामा, भस्म आरती में हुई आधे घण्टे देरी: बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, उनके बेटे विधायक आकाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला की वजह से उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुआ जमकर हंगामा, मंदिर परिसर में हुए इस हंगामे की वजह से आधे घण्टे देरी से शुरू हुई महाकाल की भस्म आरती, कोरोना काल के चलते वीआईपी और आम श्रद्धालु का प्रवेश प्रतिबन्धित कर रखा है महाकाल मंदिर में, वहीं आज सुबह भस्म आरती से ठीक पहले महाकाल दर्शन करने पहुंच गए ये तीनों नेता, ऐसे में कोरोना प्रोटोकॉल के चलते पुजारियों ने रोक दिया तीनों नेताओं को, इसके बाद तीनों ने वहां मचा दिया जबरदस्त हंगामा, जिसके कारण आधे धंटे देरी स्व शुरू हुई भस्म आरती, उसी दौरान वहां पहुंचे मिडिया ने जब नेता जी से करनी चाही बात तो मुँह पर कपड़ा ढककर मीडिया से बचकर निकलते दिखाई दिए नेता

Read More »