Day: August 13, 2021

vishwas sarang

ट्वीटर विवाद पर मध्यप्रदेश के मंत्री सांरग का बड़ा बयान- कांग्रेस के सभी नेता बनना चाहते हैं ‘पप्पू’: मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी को लेकर दिया विवादित बयान, सारंग ने कहा- ‘राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार के घर जाकर कोई पदक अर्जित नहीं किया, बल्कि राहुल गांधी ने संपूर्ण महिला जाति और महिलाओं का किया है अपमान,’ विश्वास सारंग ने कहा- राहुल गांधी ने तो कांग्रेस को बर्बाद कर ही दिया, अब अगर कांग्रेस के सभी नेता पप्पू बनना चाहते हैं, तो आप समझ सकते हैं कि कांग्रेस की हालत क्या होगी, ट्विटर ने अगर राहुल गांधी का अकाउंट बंद किया है तो उसका कारण भी तो जान लो, पीड़ित परिवार की पहचान उजागर करना राहुल गांधी की ही है गलती

Read More »
मंत्रिमंडल पुनर्गठन की डैडलाइन पर 'असमंजस'

मंत्रिमंडल पुनर्गठन की डैडलाइन पर ‘असमंजस’, ‘अनसुलझे’ सवालों से परेशान माकन ने AICC में बैठना किया बंद!: मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने AICC के ऑफिस में बैठना कर दिया है बंद, बार-बार लोग उनसे पूछ रहे हैं राजस्थान अभी तक क्यों कुछ नहीं हो रहा है?, राजस्थान में जारी मंत्रिमंडल पुनर्गठन के लिए जारी रस्साकशी का नहीं दिख रहा कोई छोर, प्रदेश प्रभारी अजय माकन की रायशुमारी के बाद जगने लगी थी आस, मंत्रिमंडल पुनर्गठन और राजनियुक्तियां होगी जल्द, लेकिन डैडलाइन पर डैडलाइन निकलते देख कार्यकर्ता हैं निराश, राजनीतिक जानकारों का है कहना- पंजाब के डिसीजन से जो आलाकमान का बना था रूतबा, सोनिया गांधी के विदेश दौरे के टलने और संसद के 2 दिन पहले स्थगित होने से फिर जगी थी आस, लेकिन सियासी जादूगरी और ट्विटर प्रकरण ने फेर दिया पायलट कैंप की आशाओं पर पानी, बीजेपी और आरएसएस से लड़ने वाली कांग्रेस लड़ रही है ट्विटर से, तो अब क्या राजस्थान में शपथग्रहण समारोह का सपना देख रहे विधायकों को करना होगा इंतजार…!

Read More »
भरतपुर में जिला प्रमुख का चेहरा हो सकते हैं जगत सिंह(file photo)

कांग्रेस, भाजपा और बसपा के बाद फिर भाजपा!, भरतपुर में जिला प्रमुख का चेहरा हो सकते हैं जगत सिंह: भरतपुर की राजनीति से बड़ी खबर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेसी दिग्गज नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह ने की BJP प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात, प्रदेश संगठन महामंत्री से भी हुई जगत सिंह की मुलाकात, भाजपा पंचायत राज चुनाव में खेल सकती है बड़ा दांव, भरतपुर में जिला प्रमुख का चेहरा हो सकते हैं जगत सिंह, पार्टी में जल्द हो सकती है वापसी, जगत सिंह कामां और लक्ष्मणगढ़ से विधायक रह चुके हैं जगत सिंह, पिछले कुछ दिनों से लगातार बीजेपी नेताओं के संपर्क में थे जगत सिंह, पार्टी को भी है जगत सिंह के जुडने से अपना आधार मजबूत होने की उम्मीद, जगत सिंह पहले कांग्रेस फिर बीजेपी और बसपा में आजमा चुके हैं भाग्य, 2019 का विधानसभा चुनाव जगत सिंह ने अलवर के रामगढ़ सीट से बसपा के टिकट पर था लड़ा, हार के बाद से भरतपुर में ही एक्टिव थे जगत सिंह

Read More »
सचिन पायलट ने आवास पर की जनसुनवाई

सचिन पायलट ने आवास पर की जनसुनवाई, स्वागत के लिए उमड़े सामाजिक संगठनों का जताया आभार: पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट की जनसुनवाई, पायलट ने आवास पर की जनसुनवाई, प्रदेश के दूर-दराज से आमजन पहुंचे जनसुनवाई में, पायलट ने सभी से की मुलाकात और जानी समस्याएं, साथ ही अधिकारियों को दिए समस्या निस्तारण के निर्देश, कई सामाजिक संगठनों की ओर से किया गया पायलट का स्वागत, युवा कार्यकर्ताओं ने मुलाकात के बीच लगाए पायलट जिंदाबाद के नारे, पायलट ने भी इन युवा कार्यकर्ताओं के साथ खिंचवाए फोटो, मंत्रिमंडल पुनर्गठन के इंतजार के बीच पायलट लगातार आमजन की कर रहे हैं जनसुनवाई, अपने घर जनसुनवाई के लिए पहुंचने वाले हर व्यक्ति से मिल रहे हैं पायलट

Read More »
बीजेपी का प्रदेश सरकार पर हमला(file photo)

बीजेपी का प्रदेश सरकार पर हमला- ‘प्रदेश सरकार पस्त-अपराधी मस्त, महिलाओं को सुरक्षा देने में फेल’: प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध को लेकर भाजपा के निशाने पर गहलोत सरकार, जयपुर जिले के नरैना और बाड़मेर में हुई नाबालिग बच्चियों से दरिंदगी के बाद हत्या मामले को लेकर बीजेपी हमलावर, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने सरकार को लिया आड़े हाथ, बोले- ‘प्रदेश की सरकार है पस्त और अपराधी हैं मस्त, प्रदेश में महिला अत्याचार के एक के बाद एक कई मामले आ रहे हैं सामने, सरकार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा में है पूरी तरह से असफल’, विधायक रामलाल शर्मा ने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा- ‘सीएम गहलोत नैतिकता के आधार पर दें इस्तीफा या संगीन अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पेश करें नजीर’, रामलाल शर्मा ने भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए कहा- ‘भाजपा सरकार ने बच्चियों के साथ अमानवीय कृत्य होने के ऊपर कठोर कानून के किए प्रावधान, लेकिन राजस्थान की सरकार अभी तक क्यों है उदासीन, आने वाले समय के अंदर ऐसी घटनाओं को रोक पाना है बहुत मुश्किल, इसलिए समय रहते सरकार चेते यही अच्छा रहेगा’, कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी गहलोत सरकार पर है लगातार हमलावर, कल भी पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने सरकार पर साधा था इस्तीफा

Read More »
योगी सरकार के मंत्री ने ओपी राजभर को बताया पॉलिटिकल 'डांसर'( file photo)

योगी सरकार के मंत्री ने ओपी राजभर को बताया पॉलिटिकल ‘डांसर’, बोले- ‘पता नहीं किस महफिल में कब नाचने लगे’: उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर पर साधा निशाना, अनिल ने राजभर को बताया ‘पॉलिटिकल डांसर’, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व सहयोगी मंत्री रहे ओपी राजभर इन दिनों सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की करते नहीं थक रहे तारीफ, ओपी राजभर समाजवादी पार्टी की भी जमकर कर रहे तारीफ, योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सपा का राग अलापने पर ओपी राजभर को लिया आड़े हाथ मंत्री अनिल राजभर ने कहा- ‘ओपी राजभर हैं पॉलिटिकल डांसर, मैंने दोहरा चरित्र तो सुना था, लेकिन ओमप्रकाश ने तृतीय चरित्र को भी कर दिया है फेल’, योगी के मंत्री इतने पर ही नहीं रुके और बोले- ‘ये डांसर हैं पता नहीं किस महफिल में कब नाचने लगे’, उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी का दौर हो गया है शुरू 

Read More »