Day: August 7, 2021

ओम थानवी की 'कलम' से 'कुपित' भाजपा!

ओम थानवी की ‘कलम’ से ‘कुपित’ भाजपा!, राज्यपाल कलराज मिश्र के द्वारे पहुंचे बीजेपी नेता: हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यलाय के कुलपति ओम थानवी के खिलाफ भाजपा का गुस्सा !, थानवी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाने राजभवन पहुंचे BJP नेता, राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से शिकायत करने पहुंचे नेता, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के नेतृत्व में की मुलाकात, पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी सहित कुल 5 सदस्य मिले राज्यपाल से, पत्रकारिता विवि के कुलपति ओम थानवी की कार्यशैली को लेकर दिया ज्ञापन, पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति ओम थानवी सोशल मीडिया पर रहते हैं सक्रिय, पीएम मोदी की घोर विरोधी हैं थानवी, अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए थानवी मोदी सरकार पर साधते रहते हैं निशाना, वामपंथी विचारधारा से प्रभावित ओम थानवी हैं सीएम गहलोत के करीब

Read More »
संकट में मध्यप्रदेश ने मांगी 'मदद' राजस्थान ने बढ़ाए 'हाथ'(FILE PHOTO)

संकट में मध्यप्रदेश ने मांगी ‘मदद’ राजस्थान ने बढ़ाए ‘हाथ’, सीएम गहलोत ने वीसी में दिए पूरी मदद करने के निर्देश: राजस्थान और मध्यप्रदेश में भारी बारिश से बिगड़े हालात, मध्यप्रदेश लोगों की जान बचाई राजस्थान प्रशासन ने, राजस्थान के बारां जिला प्रशासन से एमपी सरकार ने मांगी थी मदद, आईजी रवि दत्त गौड़ ने तुरंत पहुंचाई मदद और 200 लोगों को बाढ़ के पानी के बीच से निकाला गया, बारां के एक स्कूल में रखा गया है इन सभी लोगों को, पुलिस प्रशासन की ओर से की गई इनके रहने खाने की व्यवस्था, सीएम गहलोत ने आज हुई वीसी में दिए निर्देश, इन सभी शर्णार्थियों की व्यवस्था करने के निर्देश, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आपदा प्रबंधन को लेकर की ओपन समीक्षा बैठक, मध्यप्रदेश में है बीजेपी की सरकार और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार, लेकिन संकट के इस समय में राजस्थान सरकार ने की मदद

Read More »
बीजेपी को सता रहा पायलट का डर!

बीजेपी को सता रहा पायलट का डर! सूत्र- BJP के दिग्गजों की बैठक में आधे समय हुआ पायलट पर मंथन!: राजस्थान की राजनीति से जुड़ी सूत्रों के हवाले से आ रही एक बड़ी खबर, बीजेपी को सताया पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट का डर, भाजपा की कार्यशाला में छाए सचिन पायलट, दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ली थी सांसदों और कोर कमेटी की बैठक, इस मीटिंग में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी रहीं थी मौजूद, अब विशेष सूत्रों के हवाले से निकल कर आ रही बडी खबर, इस अहम बैठक में मैडम राजे ने कहा – ‘कांग्रेस की ओर से सचिन पायलट के नेतृत्व में चुनाव हुए तो हमारे लिए मुश्किल होगा’, बीजेपी जुटी है 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में, चुनावों की तैयारियों के लिए हुई इस बैठक में छाए रहे सचिन पायलट, जानकारों की मानें तो आधे से ज्यादा समय पायलट को लेकर हुई बात, सचिन पायलट की लोकप्रियता के डरी हुई है बीजेपी, कांग्रेस में चल रहे सियासी संग्राम पर बीजेपी की है पूरी नजर, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की राजस्थान में भावी भूमिका को लेकर कांग्रेस में जारी है मंथन, वहीं बीजेपी भी पायलट की भूमिका और लोकप्रियता को लेकर हैं आशंकित, राजस्थान की राजनीति से जुड़े जानकारों का कहना- पायलट के नेतृत्व में लड़ती है कांग्रेस अगला विधानसभा चुनाव, तो बीजेपी के लिए चुनाव जीतना नहीं होगा आसान

Read More »
मुख्यमंत्री की हत्या करने की कोशिश करने वाले 3 गिरफ्तार(FILE PHOTO)

मुख्यमंत्री की हत्या करने की कोशिश करने वाले 3 गिरफ्तार, हमले में बाल-बाल बचे थे त्रिपुरा के सीएम: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब की हत्या के प्रयास का मामला, हत्या के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री अपने आधिकारिक आवास श्यामाप्रसाद मुखर्जी लेन के निकट गुरुवार को जब निकले थे शाम की सैर पर, तभी कार में सवार तीन व्यक्ति घुस गए थे उनके सुरक्षा घेरे में,कार से मुख्यमंत्री को कुचलने की थी कोशिस, गाड़ी जैसे ही देब के पास से गुजरी वह तेजी से हट गए थे एक ओर, इस घटना में उनका एक सुरक्षाकर्मी मामूली रूप से हो गया था घायल, मुख्यमंत्री के सुरक्षा दस्ते ने कार को रोकने का किया था प्रयास, लेकिन रहे थे नाकाम, पुलिस ने बताया- ‘तीन व्यक्तियों को केरचाऊमुहानी से किया गया गिरफ्तार और वाहन को किया जब्त, आरोपियों को शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीपी पॉल की अदालत में किया गया पेश, कोर्ट ने 14 दिन की रिमांड पर भेजा जेल, तीनों आरोपियों की उम्र बीस साल से अधिक, उनके इरादों के बारे में अभी नहीं चल पाया है पता, पुलिस पूछताछ के बाद ही होगा मामले का खुलासा

Read More »
राजस्थान में बीजेपी ने मिशन-2023 का किया 'शंखनाद

राजस्थान में बीजेपी ने मिशन-2023 का किया ‘शंखनाद’, जयपुर में ‘सशक्त मंडल अभियान’ कार्यशाला में जुटे दिग्गज: राजस्थान में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रदेश बीजेपी, जयपुर के तोतुका भवन में प्रदेश बीजेपी की ओर से ‘सशक्त मंडल अभियान कार्यशाला’ का आयोजन, बीजेपी ने सशक्त मंडल अभियान का किया शंखनाद, भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने किया उद्घाटन, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां सहित कोर कमेटी के दिग्गज हैं मौजूद, इस कार्यशाला में पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी के साथ ही विधानसभा स्तर पर लगाए गए विस्तारक/प्रवासी हैं मौजूद, कार्यशाला में विभिन्न सत्रों के दौरान अभियान को लेकर दिए जा रहे आवश्यक दिशा निर्देश, उद्घाटन सत्र में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा- ‘कार्यकर्ता मित्रों, संगठन की रीति-नीति से सकारात्मक ऊर्जा के साथ ‘सशक्त मंडल’ के लिए करेंगे कार्य तो पार्टी होगी मजबूत होगी,पार्टी मजबूत होगी तो अंत्योदय और राष्ट्रवाद के विचार को मिलेगी नई ताकत’, मिशन-2023 में जुटी बीजेपी ने हालही में दिल्ली में भी किया था महामंथन, दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सांसदों और कोर कमेटी के सदस्यों की ली थी बैठक, इस बैठक में भी अगले विधानसभा चुनाव को लेकर हुआ था मंथन

Read More »
स्पीकर ओम बिरला ने हवाई सर्वे कर ली सुध

भारी बारिश से हाड़ौती में बिगड़े हालात, स्पीकर ओम बिरला ने हवाई सर्वे कर हालातों की ली सुध: लोकसभा स्पीकर और कोटा संसाद ओम बिरला ने किया हवाई सर्वे, हैलीकॉप्टर से अपने संसदीय क्षेत्र कोटा में बाढ़ के हालातों को देखा, हवाई सर्वे कर नुकसान का किया आंकलन, कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ के इलाकों का जाना हाल, शाम को कोटा में लेंगे अधिकारियों की बैठक और हालात का लेंगे फीडबैक, हाड़ौती में भारी बारिश के बाद बिगड़े हैं हालात, कोटा, बूंदी, बारां औऱ झालावाड़ के कई हिस्सों में बाढ़ के हालात, हाड़ौती में चंबल, परवन, कालीसिंध नदी है उफान पर, झालावाड़ के भीमसागर बांध से की जा रही पानी की निकासी के चलते उजाड़ नदी है उफान पर, जिसके चलते सांगोद कस्बा हो गया है जलमग्न, बिगड़ते हालात को लेकर लोकसभा अध्यक्ष और सांसद ओम बिरला हैं चिंतित, ओम बिरला ने पानी में फंसे लोगों की मदद के लिए मंगवाया विशेष हेलीकॉप्टर, जहां पर लोगों को रेस्क्यू करना संभव नहीं, वहां हेलीकॉप्टर की ली जाएगी मदद, ओम बिरला केंद्रीय गृह मंत्रालय और राजस्थान सरकार से लगातार संपर्क में, ओम बिरला के निर्देश पर कोटा पहुंची हैं एनडीआरएफ की तीन टीमें, एनडीआरएफ की टीमों ने कोटा छाबड़ा और सांगोद में संभाला मोर्चा

Read More »
क्या महाराष्ट्र में मनसे-बीजेपी आएंगी साथ!

क्या महाराष्ट्र में मनसे-बीजेपी आएंगी साथ!, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने की राज ठाकरे से मुलाकात: महाराष्ट्र में होने वाले BMC चुनाव को लेकर सियासी दौड़भाग हुई शुरू, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और भाजपा के बीच बढ़ती जा रही हैं नजदीकियां, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने की मनसे प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात, ठाकरे से मुलाकात के बाद बीजेपी-मनसे के एकसाथ आने वाली अटकलों पर पाटिल ने लगाया विराम, ‘राज एक बार फिर हिंदुत्व के एजेंडे पर करेंगे काम, हम बीते एक साल से कह रहे हैं यह बात कि जब तक राज ठाकरे अपना स्टैंड सार्वजनिक रूप से नहीं बदलते, तब तक BJP-MNS के साथ आने का नहीं होता कोई सवाल पैदा, यह एक राजनीतिक मुलाकात नहीं’

Read More »