



Day: August 7, 2021



रक्षाबंधन से पहले अशोक लाहोटी की सराहनीय पहल, कोरोना में अपनों को खोने वाले परिवारों को दिया संबल: सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी की सराहनीय पहल, जिन परिवारों में कोरोना के चलते परिवार के मुखिया का हुआ है निधन, रक्षाबंधन के त्यौहार से पहले ऐसे परिवारों को उपलब्ध करवाया एक माह का राशन, विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम किया आयोजित, पन्नाधाय सर्किल पर शिव गार्डन में हुआ विधवा संबल अभियान का आगाज, विधायक अशोक लाहोटी ने राज्य सरकार से की मांग, प्रत्येक परिवार के बैंक खाते में 20 हजार की दी जाए सहयोग राशि, विधवा पेंशन भी 5 हजार रुपए करने की रखी मांग, लाहोटी आगे भी जारी रखेंगे ये अभियान, लाहोटी ने राज्य सरकार को चेतावनी दी कि अगर ये मांगें नहीं मानी गई तो सड़क पर उतर कर किया जाएगा प्रदर्शन, विधायक लाहोटी का बयान- ‘सरकार ने ढाई वर्षों से एनएफएसए पोर्टल को कर रखा है बंद, जिससे जरूरतमंद लोगों को नहीं मिल पा रही है सहायता, उसको खुलवाने के लिए भी करेंगे पूरे प्रयास और संघर्ष, लाहोटी ने बताया कि सांगानेर, भांकरोटा, रिद्धि-सिद्धि और मानसरोवर में भी होंगे ऐसे आय़ोजन
7 Aug 2021
Read More »

‘रघु जी हमें भी ले चलते गोवा, हम भी हो जाते फ्रैश’, चिकित्सा मंत्री के गोवा ट्यूर पर सीएम गहलोत ने ली चुटकी: गोवा वाले ‘बीच’ से वीसी में जुड़े चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा पर सीएम गहलोत ने ली चुटकी, ‘हमें भी ले चलते घूमने, हम भी हो जाते फ्रेश’, सीएम गहलोत ने आज सीएमआर से प्रदेश में कोरोना की वर्तमान स्थिति को लेकर ली समीक्षा बैठक, इस दौरान सीएम गहलोत ने सभी विशेषज्ञों से स्कूल खोलने और संक्रमण पर नियंत्रण रखने को लेकर ले रहे थे सुझाव, तब चिकित्सा मंत्री से चर्चा का वक्त आया तो सीएम गहलोत ने कहा- ‘क्या रघु शर्मा जी आप गोवा ट्यूर से आ गए वापस, उसी वक्त रघु शर्मा भी जुड़ गए वीसी से, मुख्यमंत्री के पूछने पर रघु शर्मा ने कहा कि वो रविवार शाम तक पहुंचेंगे जयपुर, इस पर सीएम गहलोत ने रघु शर्मा पर ली चुटकी- ‘आप अकेले अकेले ही चले गए घूमने, हमें भी ले चलते साथ ,हम भी पिछले डेढ़ साल से हैं घर में, कहीं नहीं निकले, हमे भी साथ लेकर चलते तो हम भी हो जाते फ्रेश’, इस पर हाथ जोड़ते हुए मंत्री रघु शर्मा बोले- ‘आपकी अनुमति के बिना कुछ नहीं’, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा परिवार के साथ गए हैं गोवा ट्यूर पर, अब सीएम गहलोत द्वारा ली रघु शर्मा पर ली गई चुटकी का वीडियो हो रहा है वायरल
7 Aug 2021
Read More »

टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने ‘गाड़ा लट्ठ’, गोल्ड मेडल जीतने पर सीएम गहलोत, पायलट और मैडम ने दी बधाइयां: नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में जीता स्वर्ण पदक, नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंक जीता स्वर्ण, नीरज ने अपना स्वर्ण पदक मिल्खा सिंह को किया समर्पित, नीरज को देशभर से मिल रहीं बधाइयां, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी दी बधाई, सीएम गहलोत ने किया ट्वीट- देश के लिए ऐतिहासिक क्षण, टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने जीता स्वर्ण, शानदार सफलता, जिसने देश का गौरव बढ़ाया है ! बधाई नीरज चोपड़ा !’, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने का ट्वीट- अविस्मरणीय!, आखिर वो घड़ी आ ही गई जिसका हमें था इंतजार, भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर रच दिया इतिहास, खेल की दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाने वाली नीरज की इस उपलब्धि पर हम सभी को है गर्व, शुभकामनाएं!
7 Aug 2021
Read More »


कल बानसूर से होगा ‘वसुंधरा मिशन-2023’ का आगाज, जन्मदिन के जश्न के बहाने भाजपा को ताकत दिखाएंगे रोहिताश्व: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के समर्थन में कल रविवार को बानसूर में डॉक्टर रोहिताश्व शर्मा करेंगे शक्ति प्रदर्शन, जन्मदिन के बहाने उनके कार्यकर्ता भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को दिखाएंगे उनकी ताकत, पार्टी लाइन के विरोध में बयानबाजी के चलते रोहिताश्व को पार्टी ने 6 साल के लिए किया गया है निष्कासित, बावजूद इसके मंच पर पीएम मोदी की तस्वीर भी आएगी नजर, साथ ही 2023 में वसुंधरा राजे को सीएम बनाने की लेंगे शपथ, भाजपा से निष्कासित पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा का दावा, भाजपा को दुबारा सत्ता में लाने के लिए मिशन वसुंधरा राजे अभियान का आगाज होगा बानसूर की धरती से, बानसूर में वसुंधरा मिशन-2023 की तैयारियां चल रही हैं जोर-शोर से, 75 सावन देख चुके डॉक्टर रोहिताश्व शर्मा के पास खोने को नहीं है कुछ भी, तीन बार विधायक, भैंरोसिंह शेखावत और वसुंधरा राजे सरकार में मिला था मंत्री का दर्जा, रोहिताश्व की ये कवायद उन्हें क्या फल दिलाती है ये भविष्य के गर्भ में.
7 Aug 2021
Read More »

कैलाश मेघवाल के काफिले पर हमला, वीडियो वायरल, 30 जुलाई को भी मेघवाल की किसानों ने की थी पिटाई: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल के काफिले पर हमला, मेघवाल ने ट्वीट कर दी घटना की जानकारी, घटना का वीडियो हो रहा वायरल, पीलीबंगा-गोलूवाला के बीच उनके काफिले पर हुआ हमला, काफिले के गाड़ियों को रोक कर दिखाए गए काले झंडे, पुलिस ने बमुश्किल काफिले को वहां से निकाला, मेघवाल ने हमलावरों से पूछा- ‘हमारे ऊपर क्यों कर रहे हो हमला, हम आपके ही भाई हैं? श्रीगंगानगर में होने वाली एक सभा में भाग लेने जा रहे थे मेघवाल, श्रीगंगानगर में कैलाश मेघवाल पर 30 जुलाई को भी हुआ था हमला, इस हमले में कार्रवाई को लेकर आज थी आमसभा, इससे पहले ही आज दोबारा कैलाश मेघवाल के साथ हो गया दुर्व्यवहार, 30 जुलाई को श्रीगंगानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों में हुई थी झड़प, हनुमानगढ़ एसपी का बयान- ‘भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट संबंधी नहीं हुई कोई घटना, किसानों द्वारा गाड़ियों को रोककर काले झंडे दिखाए जाना की हुई है घटना’
7 Aug 2021
Read More »


हिमाचल, हरियाणा, यूपी के बाद पंजाब CM को भी मिली जान से मारने की धमकी, ऑडियो हुआ वायरल: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर को मिली जान से मारने की धमकी, एक रिकॉर्डेड ऑडियो मैसेज के माध्यम से सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी धमकी, कहा – ‘हमारे अन्नदाता किसान मर रहे हैं, ऐसे में ध्वजारोहण को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, बावजूद इसके अगर वह करते हैं ध्वजारोहण, तो वे खुद अपनी राजनीतिक मौत के होंगे जिम्मेदार’, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इस धमकी भरे ऑडियो मैसेज की जांच के दे दिए हैं आदेश, साथ ही पन्नू के खिलाफ गुरुग्राम के साइबर क्राइम थाने में दर्ज किया जा चुका है देशद्रोह का मामला
7 Aug 2021
Read More »


