Day: August 2, 2021

img 20210802 wa0280

नड्डा से मुलाकात के बाद सुप्रियो का हुआ आधा ह्रदय परिवर्तन, राजनीति छोड़ दी लेकिन बने रहेंगे सांसद: पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो ने आज शाम बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात, नड्डा से मुलाकात के बाद बाबुल सुप्रियो ने कहा- राजनीति से संन्यास का फैसला उन्होंने नहीं बदला है, लेकिन बने रहेंगे बीजेपी सांसद के पद पर, सांसद का पद संवैधानिक है और राजनीति से दूर रहकर भी निभाया जा सकता है इस जिम्मेदारी को, इसलिए वह बने रहेंगे सांसद बने रहेंगे, आसनसोल में वह कई विकास कार्यों को कराने में जुटे हुए हैं और ऐसा करते रहेंगे,’ इससे पहले बाबुल सुप्रियो ने शनिवार शाम को फेसबुक पोस्ट के जरिए किया था ऐलान, कहा था- वह राजनीति से संन्यास ले रहे हैं और सांसद पद से भी दे देंगे त्याग पत्र, अगले दिन बाबुल सुप्रियो ने यह भी कहा था कि इस्तीफा देने के लिए उन्होंने मांगा है लोकसभा स्पीकर से वक्त

Read More »
dkshivkumar 96

गहलोत हैं की मानते नही! वेणुगोपाल, माकन और शैलजा के बाद अब आ रहे हैं डीके शिवकुमार: थमने का नाम नहीं ले रहा राजस्थान का सियासी घमासान, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन और कुमारी शैलजा के बाद अब कर्नाटक के पीसीसी चीफ डीके शिवकुमार करेंगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात, मंगलवार को विशेष चार्टर विमान से जयपुर आ रहे हैं डीके शिव कुमार, सूत्रों की मानें तो आलाकमान का संदेश लेकर आ रहे हैं शिव कुमार, जयपुर में सिर्फ सीएम गहलोत से मुलाकात का कार्यक्रम है शिवकुमार का, मुलाकात के जस्ट बाद दिल्ली लौट जांएगे शिवकुमार, इससे पहले बीती रविवार की रात हरियाणा की पीसीसी चीफ कुमारी शैलजा ने की थी सीएम गहलोत से मुलाकात, इस मुलाकात को रखा गया था पूरी तरह से गोपनीय, अब आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं शिव कुमार, अब सभी की नजरें टिकीं डीके शिवकुमार के दौरे पर, क्योंकि 5 अगस्त को कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी जा रही विदेश दौरे पर, ऐसे में अगर अभी टलता है तो मंत्रीमंडल ‘पुनर्गठन’ इस महीने के अंत तक ही मिलेगी अच्छी खबरें

Read More »
img 20210802 wa0264

क्या रामेश्वर डूडी बनेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, 4 अगस्त को होगा मंत्रिमंडल पुनर्गठन?- सोशल मीडिया की गपशप: राजस्थान में गहलोत मंत्रिमंडल ‘पुनर्गठन’ को लेकर भारी हलचल, हर कोई लगा रहा अपने-अपने कयास, अब सोशल मीडिया पर तेजी से चल रही एक बड़ी खबर, विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से तेजी से वायरल हो रही यह खबर, जिसके मुताबिक दिग्गज जाट नेता रामेश्वर डूडी बन सकते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, वहीं सचिन पायलट को गृहमंत्री बनाए जाने की भी है खबर, वायरल खबर के मुताबिक 5 नए मंत्रियों के साथ परसों यानी 4 अगस्त को होगा गहलोत मंत्रिमंडल ‘पुनर्गठन’, अब इन खबरों पर राजनीतिक जानकारों के चल रहे कई मत, कुछ विशेषज्ञों ने इन खबरों को बताया सरासर गलत तो वहीं कुछ बोल रहे राजनीति में कुछ भी नहीं असंभव, वहीं कुछ so called दिग्गज बता रहे अभी इस महीने के अंत तक टल गया गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार, वहीं कुछ लोगों का मानना बीजेपी सरकार के समय पायलट के साथ रामेश्वर डूडी ने भी कंधे से कंधा मिलाकर की थी मेहनत, इसलिए जब बात आती है पार्टी को सत्ता में लाने वालों को मिले इनाम, तो फिर डूडी के लिए पीसीसी चीफ से नीचे या इसके अलावा नहीं बचता कोई पद, लेकिन वहीं कुछ राजनीतिज्ञों का मानना है कि रामेश्वर डूडी को किसान आयोग या अन्य किसी आयोग में किया जाएगा ‘एडजस्ट

Read More »
nitish kumar

पैगासस जासूसी मामले में नीतीश कुमार का बड़ा बयान- ‘मामले की होनी चाहिए जांच, बहस भी करवाए सरकार’: पैगासस जासूसी मामले में गर्माती जा रही है सियासत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया बड़ा बयान- ‘पैगासस मामले की होनी चाहिए जांच, सरकार को करवानी चाहिए पैगासस मामले में बहस’, जासूसी कांड पर घिरती जा रही है मोदी सरकार, विपक्ष जांच की मांग को लेकर नहीं चलने दे रहा संसद, जांच की मांग पर अड़ा है विपक्ष, अब NDA की सहयोगी जदयू ने भी विपक्ष के सुर में मिलाए सुर, पैगासस मामले में जांच की उठाई मांग

Read More »
अब राहुल करेंगे 'नाश्ते पर चर्चा'

अब राहुल करेंगे ‘नाश्ते पर चर्चा’, सदन के बाहर समानांतर संसद चलाने की रणनीति पर विपक्ष के दिग्गजों के साथ बनाएंगे रणनीति: संसद का मौजूदा मॉनसून सत्र चढ़ रहा हंगामे की भेंट, राहुल गांधी ने विपक्षी सांसदों को नाश्ते का भेजा न्यौता, संसद के बाहर सत्र चलाने की तैयारी में विपक्ष, विपक्ष से जुड़े सूत्रों से इस तरह के प्रस्ताव की मिली जानकारी, सबसे अहम बात ये है कि इस प्रस्ताव पर चर्चा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ होगी चर्चा, पेगासस जासूसी विवाद और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है विपक्ष, अब विपक्ष संसद के बाहर समानांतर संसद सत्र चलाने के मूड में, इसकी तैयारी के लिए राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं को कल सुबह 9.30 बजे दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बुलाया नाश्ते पर, दोनों सदनों के विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स को भेजा गया बुलाया, संसद में आगे की रणनीति और विपक्ष को एकजुट करने के लिए राहुल गांधी की पहल, टीएमसी भी इस चर्चा में होगी शामिल, इससे पहले विजय चौक पर विपक्षी नेताओं के साथ राहुल कर चुके हैं प्रेस वार्ता, अब कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में विपक्षी नेताओं के साथ करेंगे नाश्ते पर

Read More »
खाचरियावास बोले- 'गुलाबजी का बिगड़ चुका है मानसिक संतुलन'

कटारिया के ‘राम’ पर दिए बयान पर ‘प्रतापी’ पलटवार, खाचरियावास बोले- ‘गुलाबजी का बिगड़ चुका है मानसिक संतुलन’: नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के राम पर दिए बयान पर प्रताप सिंह खाचरियावास का ट्वीट, ‘जाको प्रभु दारुण दुख देही, ताकी मति पहले हर लेही’, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का कटारिया पर हमला, प्रतापसिंह खाचरियावास का बयान-‘जाको प्रभु दारुण दुख देही, ताकी मति पहले हर लेही’, भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाबचंद कटारिया का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है पूरी तरह, उनके इस बयान से भाजपा का असली चाल-चरित्र आ चुका है जनता के सामने, जो राम के नही हो सकते वो किसी के नहीं हो सकते, BJP और BJP के नेताओं के द्वारा इतिहास के साथ देश में कहीं भी छेड़-छाड़ नहीं की जाएगी बर्दाश्त’, गुलाबचंद कटारिया के एक बयान का वीडियो हो रहा है वायरल, इस वीडियो में गुलाबचंद कटारिया एक सभा में कह रहे हैं कि, ‘भाजपा नहीं होती को भगवान राम समुद्र में होते, सड़क नालियां तो और बन जाएगी, देश नहीं बचा तो भगवान आपको कोसेंगे’, वल्लभनगर उपचुनाव से पहले कटारिया इस बयान से फिर आ गए हैं निशाने पर, कटारिया ने राजसमंद उपचुनाव से पहले भी दिया था महाराणा प्रताप को लेकर एक बयान, उसके बाद कटारिया को कई बार मांगनी पड़ी थी माफी, अब इस बयान के बाद फिर बैकफुट पर आ सकते हैं कटारिया

Read More »