



Day: July 28, 2021



10 सांसदों पर गिर सकती है गाज, लोकसभा अध्यक्ष पर कागज फेंकने वाले सांसदों के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी: जासूसी कांड, किसानों के मुद्दे पर विपक्ष का संसद में हंगामा, बुधवार को लोकसभा में हंगामा करने वाले विपक्ष के 10 सांसदों को किया जा सकता है निलंबित, पूरे मानसून सत्र के लिए किया जा सकता है निलंबित, केन्द्र सरकार इस बारे में रखेगी प्रस्ताव, विपक्ष के सांसदों ने हंगामे के दौरान लोकसभा में स्पीकर के चेयर के ऊपर फेंके थे कागज के टुकड़े, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस घटना को बताया लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली, बोले- ‘जनता चाहती है कि संसद में जनहित के मुद्दे उठें, पर विपक्ष भाग रहा’, लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर बिफरे सांसद रामकृपाल यादव, बोले-‘असामाजिक तत्व भी ऐसा बर्ताव नहीं करते जैसा..’
28 Jul 2021
Read More »

सुमेधानंद का बड़ा बयान- ‘किसानों के भेष में कांग्रेसी कर रहे भाजपा नेताओं पर हमला, बहरुपिए बन सड़कों पर लगा रहे जाम’: सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती की प्रेसवार्ता, पूर्व विधायक प्रेम सिंह बजौर पर हमले के मामले में बोले सुमेधानंद- ‘कांग्रेस और लेफ्ट नेताओं ने शाहजहांपुर बॉर्डर पर की हमले की सुनियोजित साजिश, कांग्रेस सरकार के सहयोग से ही हो रहे हैं ऐसे हमले’, सुमेधानंद ने कांग्रेस सरकार पर लगाया अपराधियों और असामजिक तत्वों को संरक्षण देने का आरोप, सुमेधानंद ने कहा- ‘किसान संघ के नाम पर कम्युनिस्टों को जा रहा है उकसाया, यह किसानों के भेष में बहरूपिए बनकर बैठे हैं सड़क जाम कर, भाजपा के नेताओं को जानबूझकर टारगेट कर करवाए जा रहे हैं हिंसक हमले, लोकतंत्र में विरोध का हक है सबको, लेकिन हिंसक हमले की अनुमति किसी को नहीं’, सुमेधानंद ने सीएम गहलोत पर साधा निशाना- ‘सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिनके पास है गृह मंत्रालय का प्रभार, वे साल भर से घर में कैद हैं, प्रदेश में अराजकता है चरम पर, ऐसा कोई दिन नहीं जाता जिस दिन दुखद घटनाओं की नहीं आती हैं खबरें, कानून व्यवस्था बद से हो रही है बदतर, गहलोत लगे हैं दिल्ली आलाकमान को खुश करने में, बीकानेर, श्रीगंगानगर, सीकर में इस तरह की कायरतापूर्ण हरकत की कांग्रेस समर्थित लोगों ने, अब ये किसान के भेष में चाहते हैं बचना, लेकिन जनता देख रही है सब’
28 Jul 2021
Read More »

बीजेपी विधायक ने गहलोत सरकार को बताया ‘धृतराष्ट्र’, बोले- ‘राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट’: भाजपा प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने गहलोत सरकार पर कसा तंज, रामलाल शर्मा ने कबीर जी के दोहे को दोहराते हुए कहा- ‘वर्तमान समय में कबीर जी का दोहा याद आ रहा है “राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट, अंत काल पछताएगा प्राण जाएंगे छूट…, मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के रिश्तेदारों का RAS में चयन होने के मामले को लेकर रामलाल शर्मा का बयान- ‘प्रदेश की सरकार है इन सब कृत्यों को देख रही है मूक दर्शक बनकर, क्योंकि ये सरकार की है मजबूरी, सरकार उन पिलरों पर है टिकी हुई, जिनसे नाराजगी नहीं ले सकते, गहलोत सरकार धृतराष्ट्र की तरह बैठी हुई है आंख पर पट्टी बांधकर, वर्तमान में जिन पिलरों पर टिकी हुई है राज्य सरकार, वे पिलर ही प्रदेश की संपदा को लगे हैं लूटने में, कोई माइंस अलॉट में लगा हुआ है तो कोई लैंड अलॉट में, इतना ही नहीं, कोई तो रात के समय में बजरी के ट्रक निकलवाने में है लगा’
28 Jul 2021
Read More »

अजय माकन दाग रहे विधायकों पर सवाल!, माननीयों की शिकायत और ‘मन की बात’ भी कर रहे हैं नोट: विधानसभा में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन कर रहे हैं रायशुमारी, विधायकों से किया जा रहा है वन-टू-वन संवाद, विधायकों की शिकायत और सुझाव अजय माकन कर रहे हैं आई पैड में नोट, प्रभारी अजय माकन सभी विधायकों से पूछ रहे हैं सवाल, ‘सरकार और संगठन के कामकाज को लेकर क्या है फीडबैक?, राजस्थान सरकार की योजनाओं के बारे में क्या है राय?, कांग्रेस सरकार सत्ता में वापस कैसे लौटे इस पर क्या है सुझाव? प्रभारी मंत्री कैसा कर रहे हैं काम, उनकी कोई शिकायत हो तो बताए, गहलोत की सरकार की योजनाओं के बारे में मांगी राय, सरकार और संगठन के कामकाज को लेकर क्या है फीडबैक, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और राजनीतिक नियुक्ति के लिए मांगे नाम, प्रभारी माकन ने विधायकों से उनकी व्यक्तिगत समस्या और शिकायतें पूछीं, सूत्रों का ये भी दावा- अधिकांश विधायकों ने की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के कामकाज की तारीफ
28 Jul 2021
Read More »

रायशुमारी में विधायकों का फूटा गुस्सा!, सूत्र- निशाने पर रहे मंत्री डोटासरा, धारीवाल और कल्ला: प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन कर रहे हैं रायशुमारी, विधायकों से एक-एक कर रहे हैं बात, विधायकों को मिल रहा है अपनी बात करने का मौका, जयपुर के विधायकों ने कुछ मंत्रियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल, सूत्रों का दावा- विधायक वेदप्रकाश सोलंकी और गंगा देवी ने की कुछ मंत्रियों की शिकायत, विधायकों के निशाने पर रहे ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला, UDH मंत्री शांति धारीवाल और गोविंद सिंह डोटासरा, माकन अपनी रायशुमारी का फीडबैक देंगे आलाकमान को, दिल्ली में हो सकती है माकन की पायलट से भी मुलाकात, प्रदेश प्रभारी अजय माकन के दिल्ली जाने के बाद 30 जुलाई को जयपुर आएंगे ताम्रध्वज साहू, मेनिफेस्टो कमेटी चेयरमैन साहू मेनिफेस्टो की क्रियान्विति की करेंगे समीक्षा
28 Jul 2021
Read More »

जासूसी कांड पर राहुल बोले- जासूसी एंटी नेशनल, सरकार बताए भारत के खिलाफ पैगासस का इस्तेमाल किया या नहीं?: जासूसी कांड के विरोध में विजय चौक पर विपक्ष के नेताओं का जमावड़ा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा हमला- ‘पूरा विपक्ष विजय चौक पर है खड़ा, हमारी आवाज को संसद में दबाया जा रहा है, हमारा एक सवाल है क्या हिंदुस्तान की सरकार ने क्या पैगासस को खरीदा हां या ना? क्या अपने लोगों पर पैगासस हथियार का इस्तेमाल किया हां या ना?, सरकार ने बताया है पैगासस पर कोई बात नहीं होगी संसद में, युवाओं को बताना चाहता हूं आपके फोन के अंदर मोदी जी ने एक हथियार डाला है, मेरे खिलाफ, सुप्रीम कोर्ट और बाकी नेताओं, प्रेस, समाज सेवकों के खिलाफ हथियार का इस्तेमाल, क्यों नहीं की जा रही संसद में बात’, संसद में गतिरोध पर राहुल गांधी का बयान- ‘हम संसद की कार्यवाही डिस्टर्ब नहीं कर रहे हैं, पैगासस का इस्तेमाल हिंदुस्तान के खिलाफ किया प्रयोग, जबकि होना चाहिए आंतकियों के खिलाफ, लोकतंत्र के खिलाफ पैगासस हथियार का इस्तेमाल क्यों किया’ राहुल ने कहा सरकार विपक्ष को बदनाम करने की कर रही है कोशिश
28 Jul 2021
Read More »

रायशुमारी के बाद वेदप्रकाश सोलंकी का बड़ा बयान- पंजाब में जो हुआ उसके बाद अब राजस्थान…!: विधानसभा में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन कर रहे रायशुमारी, विधायकों से किया जा रहा वन-टू-वन संवाद, पायलट कैंप के विधायक वेदप्रकाश सौलंकी का बड़ा बयान- ‘आलाकमान हमारी सुन रहा है, पंजाब में जो हुआ उसके बाद राजस्थान में तेजी से सुनवाई हो रही है इससे राजस्थान के कार्यकर्ताओं को भी है आस, हम शुरू से ही कर रहे थे फीडबैक देने की मांग, अब हमारी बात को सुना गया, हमारी नहीं बल्कि कांग्रेस के तमाम विधायकों की बात को सुना गया, फीडबैक लिया जा रहा है, हमने भी दिया है फीडबैक, संगठन के साथ ही सरकार के कामकाज सहित अन्य मुद्दों पर फीडबैक दिया, उम्मीद है इस फीडबैक के बाद राजस्थान में होगी अच्छी चीजें, मंत्रिमंडल विस्तार की देरी के सवाल पर बोले वेदप्रकाश सोलंकी- ‘फीडबैक कार्यक्रम से कुछ अच्छी चीजें निकल कर आती है तो अच्छी बात, भले ही कुछ दिन की हो देरी, केवल जाती हुए विधायकों की नहीं हमारे साथी जो हारे हैं चुनाव उनकी भी ली जानी चाहिए राय’
28 Jul 2021
Read More »



