



Day: July 28, 2021


बसवा में पूजा-आश्रम एक्सप्रेस के ठहराव, बसवा-बांदीकुई रेल लाइन पर अंडरपास बनाने की संसद में उठाई मांग: दौसा से बीजेपी की सांसद जसकौर मीणा ने आज लोकसभा में पुरजोर तरीके से उठाई मांग, बसवा-बांदीकुई रेल लाइन पर अंडरपास बनाने और बसवा स्टेशन पर पूजा व आश्रम एक्सप्रेस का ठहराव करवाने की उठाई मांग, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को समस्या की जानकारी देते हुए जसकौर मीणा ने बताया- दौसा क्षेत्र की हैं कई चुनौतियां, यहां पानी की कमी के कारण रोजगार के अवसर ढूंढने जो मजदूर दिल्ली एवं अन्य शहरों में मजदूरी के लिए जाते हैं, उनके लिए रेल यातायात को सुगम बनाने की है आवश्यकता, न केवल दौसा अपितु पूर्वी राजस्थान के एक बड़े भाग में रेलवे अंडरपास एवं ट्रेनों का आवश्यक ठहराव है विचाराधीन, उन्हें मजदूर वर्ग की वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए दी जाए प्राथमिकता, ताकि उन्हें काम के लिए कहीं भी जाने में नहीं हो कोई असुविधा,’ इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिलाया भरोसा, उचित कार्रवाई का सांसद जसकौर मीणा को दिलाया भरोसा
28 Jul 2021
Read More »


दिल्ली में बड़ी सियासी मुलाकात, लालू से मिले पवार और सपा नेता रामगोपाल, यूपी चुनाव में NCP-सपा उतर सकते हैं साथ!: चारा घोटाले में जमानत मिलने के बाद से लालू यादव एक बार फिर विपक्षी राजनीति की बनते दिख रहे धुरी, लालू से मिलने वालों का लगने लगा तांता, बुधवार को दिल्ली में लालू प्रसाद यादव से एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने की मुलाकात, इस दौरान सपा नेता रामगोपाल यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश सिंह भी रहे मौजूद, सियासी दिग्गजों की यह मुलाकात लालू की बेटी मीसा भारती के आवास प हुई, मुलाकात को लेकर पवार ने किया ट्वीट, राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से की मुलाकात, उनके स्वास्थ्य की ली जानकारी, लंबे अरसे बाद पुराने सहयोगी लालूजी से मिलकर हुई खुशी, सूत्रों के हवाले से खबर मानसून सत्र में मोदी सरकार की घेरेबंदी की रणनीति पर हुई चर्चा, दिग्गज नेताओं में काफी देर तक बातचीत, पवार के साथ रामगोपाल के मौजूद रहने से यूपी चुनाव की रणनीति पर मंथन की भी चर्चा, एक दिन पहले ही सपा के साथ एनसीपी के यूपी चुनाव में उतरने की बात आई थी सामने, हालांकि रामगोपाल यादव और लालू यादव आपस में हैं रिश्तेदार मीसा ने भी मुलाकात का फोटो किया है ट्वीट, दिल्ली में मुलाकातों का चल रहा है दौर, ममता बनर्जी भी लगातार कर रही हैं विपक्ष के नेताओं से मुलाकात
28 Jul 2021
Read More »

RAS मामले में बढ़ी डोटासरा परिवार की मुश्किलें, कोर्ट ने पुलिस से 31 जुलाई तक मामला दर्ज नहीं करने के मामले में मांगी रिपोर्ट: RAS इंटरव्यू मामले में घिरते जा रहे शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, अजमेर कोर्ट ने इस्तागासा किया मंजूर, गोविंद सिंह डोटासरा, उनके समधी रमेश चंद पूनिया, पूनिया की पुत्री प्रभा और पुत्र गौरव के खिलाफ अजमेर की अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-3 में दायर इस्तगासे में बुधवार को हुई सुनवाई, कोर्ट ने पुलिस को प्रकरण दर्ज नहीं करने के मामले में जांच रिपोर्ट 31 जुलाई तक देने के दिए आदेश, RAS-2018 के इंटरव्यू में राजस्थान सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री और पीसीसी चीफ अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ पद के दुरुपयोग करते हुए अपने रिश्तेदारों को साक्षात्कार में चयन करवाने का है आरोप, अधिवक्ता देवेंद्र सिंह शेखावत ने 23 जुलाई को डोटासरा सहित अन्य के खिलाफ दायर किया था इस्तगासा, शेखावत का आरोप था कि साक्षात्कार में मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आरपीएससी पर दबाव बनाते हुए अपने रिश्तेदारों को साक्षात्कार में करवाया है सिलेक्शन है करवाया, दूसरा आरोप यह है कि डोटासरा के समधी रमेश चंद पूनियां हैं चूरू में जिला शिक्षा अधिकारी, बावजूद इसके, उनके पुत्र एवं पुत्री का ओबीसी प्रमाण पत्र बन जाना और उसका लाभ आरएएस 2018 भर्ती में लेना, जबकि रमेश चंद पूनिया है क्रीमीलेयर, शेखावत ने बताया-‘कोर्ट ने इस्तगासा प्रारंभिक तौर पर कर लिया है मंजूर, साथ ही पुलिस को प्रकरण दर्ज नहीं करने के मामले में जांच रिपोर्ट 31 जुलाई को सौंपने के दिए आदेश’
28 Jul 2021
Read More »

रायशुमारी के बीच खाचरियावास का बड़ा बयान- ‘प्यार से कोई गर्दन भी ले सकता है, लेकिन जबरन मांगे तो कुछ नहीं दूंगा’: मंत्रिमंडल से हटाए जाने की चर्चाओं के बीच परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा बयान- ‘प्रतापसिंह से प्यार से कोई गर्दन भी ले सकता है, लेकिन जबरन मांगे तो कुछ नहीं दूंगा, हम सब हैं खुली किताब’ खाचरियावास ने कहा- ‘मैं 2004 में कांग्रेस से लड़ा चुनाव उसके बाद एक दिन भी घर नहीं बैठा, मंत्रिमंडल से हटाने और संगठन में जिम्मेदारी के सवाल पर खाचरियावास ने कहा- ‘मैं जहां हूं, वहां हूं ठीक, लेकिन यह भी बता दूं मैं रोड पर हूं रहा और मैं रोड का आदमी हूं, मुझे इस बात का गर्व है कि मैं हूं राजपूत,धरती पर रहने वाले हर व्यक्ति को साथ लेकर चले और जरूरत पड़ने पर उसके लिए लड़ने मरने को तैयार रहे उसी को कहते हैं राजपूत, वह पंरपरा मैं रहा हूं निभा, जहां रहेंगे धर्म के साथ रहेंगे, जो लोग मरने की ताकत रखते हैं वे डरते नहीं’, गहलोत और पायलट की खींचतान के सवाल पर खाचरियावास ने कहा-एक साल पहले ही खत्म हो गई सारी गुटबाजी, हम सब हैं एक साथ’, सियासी घमासान के बीच खाचरियावास को मंत्री पद से हटाए जाने की है चर्चा, गर्दन कटाने के बयान को देखा जा रहा उनके मंत्रिमंडल से हटने की चर्चा के जवाब के तौर पर, खाचरियावास ने पंजे के साथ होने की बात कहकर दिए सियासी संकेत, उनकी निष्ठा अशोक गहलोत या सचिन पायलट के प्रति नहीं बल्कि है कांग्रेस पार्टी के साथ
28 Jul 2021
Read More »


कांग्रेस रायशुमारी पर पूनियां का तंज- ‘दो चार को तो चलता करो…गंगा को थोड़ा तो शुद्ध करो…’: कांग्रेस के सियासी कलह पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां का जोरदार तंज- ‘अजय माकन जी की रायशुमारी, खोद रहे हैं पहाड़ निकलेगी न चुहिया भी…अब के क्या बाड़ा बंदी विधानसभा में ही होगी, यह रायशुमारी की कौनसी जगह हुई भई!!, चलो कोई बात नहीं..थोड़ी करामात करो..थोड़ी सफ़ाई करो..दो चार को तो चलता करो…गंगा को थोड़ा तो शुद्ध करो…’ पूनियां ने कांग्रेस की रायशुमारी पर किया है व्यंग्य, साथ ही विधानसभा में हो रही इस पूरी कवायद पर भी उठाए हैं सवाल, साथ ही पूनियां ने इशारों इशारों में सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप भी दिया जड़
28 Jul 2021
Read More »

विधायकों से रायशुमारी के बीच उठने लगी कांग्रेस के हारे हुए प्रत्याशियों की भी बात सुनने की मांग: प्रदेश प्रभारी अजय माकन द्वारा कांग्रेस और समर्थित विधायकों के साथ रायशुमारी का दौर जारी, अब उठ रही चुनाव में हारे हुए प्रत्याशियों से भी चर्चा करने की मांग, चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने रखी मांग, कहा- ‘चुनाव में हारे प्रत्याशियों से भी की जानी चाहिए रायशुमारी, केवल जीते हुए प्रत्याशियों से ही क्यों की जा रही बात, वो भी हैं हमारे ही साथी, हारे हुए प्रत्याशियों को भी है अपनी बात रखने का हक,’ यहां तक कि माकन के दौरे से पहले बताया गया था कि हारे हुए प्रत्याशियों से भी की जाएगी बात, लेकिन ऐन समय पर बदला क्या यह कार्यक्रम, सूत्रों का दावा- हारे हुए प्रत्याशियों में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के समर्थक हैं ज्यादा, इसलिए शायद ऐनवक्त पर बदला गया इन प्रत्याशियों के साथ चर्चा का कार्यक्रम, वहीं अब हारे हुए प्रत्याशियों की नई पीड़ा आई सामने, जिन प्रत्याशियों की हुई है बहुत कम अंतर से हार, यानी जो प्रत्याशी 5000 या इसके आसपास के बहुत कम अंतर से हारे हैं, यहां तक कि पार्टी भी ऐसे प्रत्याशियों की हार को हार नहीं मानती है, आज भी ऐसे विधानसभा क्षेत्रों होने वाले प्रशासनिक फैसलों में सरकार भी इन प्रत्याशियों से ही करती है चर्चा, कम से कम ऐसे प्रत्याशियों से भी की जानी चाहिए रायशुमारी, संख्या में बहुत कम ऐसे लोग दे सकते हैं आलाकमान को सही फीडबैक, आखिर राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट करने के लिए क्या सही कदम उठा सकती है पार्टी, इनमें से कुछ प्रत्याशियों ने अपनी पीड़ा पहले ही रखी हुई है आलाकमान के सामने, हारे हुए इन प्रत्याशियों ने बीएसपी और निर्दलीय विधायकों की मनमानी के बारे में दी थी आलाकमान को जानकारी, पार्टी प्रत्याशियों को हराने वालों की सुनवाई होने और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वालों की सुनवाई नहीं होने का लगाया था आरोप, तो क्या आलाकमान के विशेष दूत बनकर आए अजय माकन करेंगे ऐसे प्रत्याशियों की यह ख्वाहिश पूरी, क्या माकन इन हारे हुए प्रत्याशियों से भी करेंगे ‘रायशुमारी’?
28 Jul 2021
Read More »

सोनिया गांधी से मिलीं ममता दीदी, बोलीं- ‘बीजेपी को हराने के लिए सबको साथ मिलकर करना होगा काम’: प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दिल्ली दौरा, ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से की मुलाकात, सोनिया से मुलाकात की जानकारी देते हुए बोलीं ममता- ‘सोनिया से बातचीत सकारात्मक रही, सबको मिलकर साथ करना होगा काम, बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष को होना पड़ेगा एकजुट, पैगासस पर जवाब क्यों नहीं दे रही है मोदी सरकार’, ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी से पैगासस सहित वर्तमान राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा, ममता बनर्जी हैं 5 दिन के दिल्ली दौरे पर, ममता ने कल पीएम मोदी से की थी मुलाकात, ममता का केजरीवाल और अखिलेश सहित अन्य विपक्ष के नेताओं से भी मुलाकात का कार्यक्रम, बीजेपी और मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में जुटीं ममता
28 Jul 2021
Read More »


