Day: July 26, 2021

img 20210726 wa0326

रॉबर्ट वाड्रा की गिरफ्तारी के लिए ईडी की याचिका पर हाईकोर्ट में आज बहस रही अधूरी, कल फिर होगी: प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े महत्वपूर्ण मामले में आज राजस्थान हाईकोर्ट में बहस रही अधूरी, अब कल दोपहर बाद इस मामले पर होगी आगे की बहस, बीकानेर जिले में जमीन की खरीद फरोख्त में हुई गड़बड़ी को लेकर ईडी ने लगाई है याचिका, राबर्ट वाड्रा को गिरफ्तार कर पूछताछ करने की अनुमति मांग रखी है ईडी ने, लंबे समय से किसी न किसी कारण से टलती आ रही है इस मामले की सुनवाई, फिलहाल हाईकोर्ट ने राबर्ट वाड्रा की गिरफ्तारी पर लगा रखी है रोक

Read More »
img 20210726 wa0318

पेगासस जासूसी कांड में बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ के बाद अब ममता सरकार ने बनाया न्यायिक जांच आयोग: इजराइली सॉफ्टवेयर पेगासस स्पायवेयर के जरिये बड़ी हस्तियों की कथित जासूसी कांड में जांच के लिए बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने बनाया न्यायिक जांच आयोग, सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जस्टिस मदन बी लोकुर, कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस भट्टाचार्य करेंगे जासूसी कांड की जांच, ममता बनर्जी ने कहा- ‘हमें लगा था कि फोन हैक किए जाने की जांच के लिए केंद्र करेगा कोई जांच आयोग गठित, या अदालत की निगरानी में जांच का दिया जाएगा आदेश, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही… इसलिए हमने इस मामले की पड़ताल के लिए जांच आयोग गठित करने का किया है फैसला,’ इससे पहले बुधवार को छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार ने की थी जांच कमेटी गठित, अपर मुख्य सचिव गृह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है छत्तीसगढ़ सरकार ने, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- जानकारी मिली थी कि पेगासस कंपनी के लोग यहां आए हुए थे और कुछ लोगों से किया था संपर्क, हम लोगों ने इसकी जांच कमेटी की है गठित, और यह बात तो निश्चित है कि वह लोग आए थे, लेकिन किससे मिले? क्या बात हुई? क्या डील हुई? इसकी जानकारी अभी नहीं हो पा रही है? इसको रमन सिंह को बताना चाहिए कि कौन है? किससे मिले? क्या डील हुई?

Read More »
राज्य कर्मचारियों को सीएम गहलोत की एक और सौगात (File Photo)

राज्य कर्मचारियों को सीएम गहलोत की एक और सौगात, 3000 करोड़ के कार्मिक कल्याण कोष का हुआ गठन: प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई बजट घोषणाओं को अमलीजामा पहनाए जाने का जारी है क्रम, बजट घोषणा पूरी करते हुए सीएम गहलोत ने 3000 करोड़ के कार्मिक कल्याण कोष का किया गठन, वित्त विभाग के आदेश पारित होते ही प्रदेश के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिला गहलोत सरकार का बड़ा तोहफा, वित्त विभाग के आदेश के अनुसार कार्मिक कल्याण कोष में रखा गया है 3000 करोड़ रुपये का बजट, प्रदेश के करीब 12.30 लाख कर्मचारियों को कार्मिक कल्याण कोष के गठन होने से मिलेगा बड़ा फायदा, राज्य सरकार के कर्मचारियों को उनकी विभिन्न आवश्यकताओं हेतु कम ब्याज दर पर ऋण के माध्यम से हो सकेगी वित्त की व्यवस्था, निदेशक राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा किया जाएगा कार्मिक कल्याण कोष का संचालन

Read More »
ashok chandna1

दौसा जिले के दौरे पर रहेंगे अशोक चांदना, सर्किट हाउस में करेंगे जनसुनवाई तो कलेक्ट्रेट में लेंगे बैठक: युवा एवं खेल मामलात मंत्री अशोक चांदना कल रहेंगे दौसा दौरे पर, दौसा जिले के प्रभारी मंत्री हैं अशोक चांदना, खेल मंत्री चांदना दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक सर्किट हाउस दौसा में करेंगे जनसुनवाई, जिलेभर से भीड़ जुटने की जताई जा रही है आंशका, वहीं जनसुनवाई के बाद जिला कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक, राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ लेंगे समीक्षा बैठक

Read More »
चिंतित सीएम गहलोत ने बुलाई अहम बैठक(FILE PHOTO)

इन्द्रदेव की ‘बेरूखी’ से राजस्थान में अकाल की आहट!, चिंतित सीएम गहलोत ने बुलाई अहम बैठक: मानसून की बेरूखी से चिंतित सीएम गहलोत, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ट्वीट- ‘प्रदेश में अभी तक मानसून में बारिश औसत से हुई है कम, इसकी समीक्षा करने के लिए एवं आवश्यक कदम उठाने हेतु आज शाम 8 बजे बुलाई गई है आपदा प्रबंधन एवं कृषि विभाग की बैठक, ये बैठक आमजन के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर होगी लाइव’ कमजोर मानसून के चलते प्रदेश में अकाल की आहट, अब तक औसत से 25 % कम बारिश दर्ज, 1 जून से 20 जुलाई तक राजस्थान में मानसून की स्थिति और आंकड़े हैं चिंताजनक, राजस्थान में अब तक औसत से करीब 25 फीसदी से कम हुई है बारिश, पूर्वी राजस्थान में औसत से करीब 37 फीसदी तक कम दर्ज की कम बारिश, आधा दर्जन जिलों में औसत से 55 से 60 फीसदी तक कम बारिश, पिछले दो सप्ताह से कमजोर मानसून एक बार फिर से बढ़ा रहा प्रदेश की चिंता

Read More »