Day: July 24, 2021

2 अगस्त से स्कूल खोले जाने के निर्णय पर डोटासरा की सफाई(File Photo)

2 अगस्त से स्कूल खोले जाने के निर्णय पर डोटासरा की सफाई, ‘मुख्यमंत्री जी लेंगे अंतिम निर्णय’: राजस्थान में 2 अगस्त से सभी स्कूल खोले जाने की खबर के बाद से अभिभावकों में मचा था हड़कंप, अब शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटसरा ने दी सफाई, डोटासरा का ट्वीट- स्कूल खोलने को लेकर विस्तृत SOP बनाने के लिए गठित मंत्रिमंडल की कमेटी की बैठक में सभी पहलुओं पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लेंगे स्कूल खोले जाने की तारीख़ और स्वरूप पर निर्णय, बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई दोनों है हमारी सरकार की प्राथमिकता में’, डोटासरा ने अपने कुछ 22 जुलाई के ट्वीट को भी किया रीट्वीट, डोटासरा के 22 जुलाई के ट्वीट में थी 2 अगस्त से स्कूल खोले जाने के निर्णय की जानकारी, सभी स्कूल खोले जाने के फैसले पर अभिभावकों ने उठाए थे सवाल, सोशल मीडिया पर भी अभिभावकों के निशाने पर था ये फैसला, डोटासरा ने अपने पूरे मामले में दी सफाई, अब कमेटी के मसौदे पर मुख्यमंत्री खुद लेंगे अंतिम फैसला,

Read More »
टोक्यो ओलिंपिक में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास

टोक्यो ओलिंपिक में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, सिल्वर मेडल जीतने पर सीएम गहलोत-सचिन पायलट ने दी बधाई: टोक्यो ओलिंपिक में भारत को मिला पहला पदक, देशभर में खुली की लहर, मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक, चानू को उपलब्धि पर सीएम गहलोत ने दी बधाई, सीएम गहलोत ने किया ट्वीट- ‘भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई, #TokyoOlympics में भारत के लिए है पहला पदक, हम सभी के लिए गर्व का क्षण’, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी चानू को दी बधाई, मीराबाई चानू का रहा शानदार प्रदर्शन, मीराबाई चानू ने स्नैच में उठाया 87 किलोग्राम भार उठाया, क्लीन एंड जर्क में मीराबाई चानू ने उठाया 115 किलोग्राम का भार सफलतापूर्वक, मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में भारत को ओलंपिक खेलों के इतिहास में दिलाया दूसरा मेडल, मीराबाई चानू की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दी है बधाई

Read More »
28 को हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

आलाकमान के निर्देश पर वेणुगोपाल और माकन आज आएंगे जयपुर, 28 को हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार: पंजाब के सियासी विवाद के स्थायी समाधान के बाद अब राजस्थान के विवाद के निपटाने में जुटा कांग्रेस आलाकमान, पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिल्ली जाने की चर्चाएं थीं जोरों पर, लेकिन अब आलाकमान के निर्देश पर संगठन महामंत्री के सी वेणुगोपाल और कांग्रेस प्रभारी अजय माकन आ रहे हैं जयपुर, आज शाम 5 बजे दिल्ली से सड़क मार्ग से जयपुर आएंगे दोनों नेता, सीएम गहलोत, वेणुगोपाल, माकन के बीच डोटासरा के बीच होगा लम्बा सियासी मंथन, इसके बाद 31 जुलाई से पहले कभी भी या 28 जुलाई को हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार-फेरबदल, सूत्रों की मानें तो सचिन पायलट ने मंत्री पद के लिए अपने तीन नाम दे दिए हैं आलाकमान को, पायलट ने मुरारी लाल मीणा, दीपेंद्र सिंह शेखवात और बृजेन्द्र ओला के नाम दिए हैं मंत्रीपद के लिए, वहीं खुद सचिन पायलट को भी दी जा रही है बड़ी जिम्मेदारी, इस तरह पायलट गुट के चार नामों में ही दिख जाएगी सोशल इंजीनियरिंग, गुर्जर-जाट-मीणा और राजपूत, विश्वेन्द्र सिंह के नाम पर पहले से बनी हुई है सहमति, लेकिन सूत्रों की मानें तो रमेश मीणा के नाम पर फंसा हुआ है पेंच, वहीं पहली बार विधायकों को भी नहीं बनाया जा रहा है मंत्री, अब वेणुगोपाल और माकन के साथ मुख्यमंत्री गहलोत के मंथन के बाद लगेगी अंतिम मुहर, उसके बाद कल वापस दिल्ली लौट जांएगे दोनों नेता, वहीं अगर तब भी नहीं निकला समाधान तो फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जा सकते हैं दिल्ली

Read More »
यूपी के चुनावी रण में दिग्गज आजमाएंगे किस्मत

यूपी के चुनावी रण में दिग्गज आजमाएंगे किस्मत, योगी आदित्यनाथ भी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव!: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बनाई बड़ी योजना, सूत्रों के अनुसार बीजेपी इस बार सभी दिग्गजों को उतारेगी चुनावी मैदान में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, फ़िलहाल सीएम योगी है विधानपरिषद के सदस्य, सूत्रों के अनुसार बीजेपी आलाकमान के निर्देश पर शुरू हुई है ये कवायद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं महेंद्र सिंह जैसे बड़े नेता भी उतरेंगे चुनावी मैदान में

Read More »
तीसरे दिन 40 हजार से कम कोरोना केस आये सामने

आज लगातार तीसरे दिन 40 हजार से कम कोरोना केस आये सामने, तो वहीं मौतों के आंकड़े हैं स्थिर: देश भर में कोरोना के नए मामलों में लगातार उतार चढ़ाव है जारी, आज लगातार तीसरे दिन 40 हजार से कम नए कोरोना संक्रमित केस आये सामने, स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 39,097 नए मामले आये सामने जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या पहुचनचि 3 करोड़ 13 लाख 32 हजार 159 के पार, तो वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना से 546 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4 लाख 20 हजार 016 के पार, तो वहीं 35,087 नए मरीज कोरोना से हुए रिकवर

Read More »