Day: July 24, 2021

img 20210724 wa0298

राजस्थान में सियासी उथल-पुथल के बीच आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिया पायलट को मुख्यमंत्री का आशीर्वाद: राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार-फेरबदल का शुरू हुआ काउंटडाउन, प्रदेश में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच आज हुआ एक रोचक वाक्या, प्रियंका गांधी के नजदीकी कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर दिया सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिया पायलट को यह आशीर्वाद, गुरु पूर्णिमा पर आज फेसबुक पर लाइव में एक दर्शक के कमेंट के जवाब में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिया यह आशीर्वाद, कहा- ‘चिंता मत करो सचिन पायलट जी मुख्यमंत्री बनेंगे और जरूर बनेंगे’, अब आचार्य प्रमोद कृष्णन का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा जबरदस्त वायरल, इससे पहले बीती 11 फरवरी को भी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पायलट को दिया था ऐसा आशीर्वाद, उस समय सचिन पायलट ने बयाना में हुई किसान रैली के फोटो-वीडियो किए थे ट्वीट, उस पर रिप्लाई करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लिखा- “मुख्यमंत्री भव:”

Read More »
img 20210724 wa0287

राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल-विस्तार का काउंटडाउन शुरू, वेणुगोपाल और माकन पहुंचे सीएम आवास: कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन पहुंचे जयपुर, कांग्रेस आलाकमान का सन्देश लेकर आए दोनों नेता पहुंचे सीएम गहलोत से मिलने, मुख्यमंत्री आवास में सीएम अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के सतग होगी वेणुगोपाल और माकन की अहम बैठक, देर रात तक चलेगा चारों के बीच सियासी मंथन, उसके बाद कल विधायकों और कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ होगी वेणुगोपाल और माकन की अहम बैठक

Read More »
img 20210724 wa0275

राजस्थान के सियासी संग्राम पर बड़ा अपडेट, कल 10.30 बजे होगी कांग्रेस के विधायकों की होगी अहम बैठक: कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और अजय माकन ने बुलाई कांग्रेस के सभी विधायकों की बैठक, विधायकों के साथ कांग्रेस पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है बैठक, कल सुबह 10.30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होगी यह अहम बैठक, माना जा रहा है कि आज रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ होने वाली बैठक में सबकुछ हो जाएगा फाइनल, कल आलाकमान के फैसले से शायद करवा दिया जाए सभी विधायकों और पदाधिकारियों को अवगत, ऐसे में लगाए जा रहे सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार के कयास, हालांकि अभी कुछ भी कहना होगा जल्दबाजी, वहीं अब सचिन पायलट का टोंक दौरा भी हो सकता है कैंसिल

Read More »
TMC ने प्रसार भारती के पूर्व CEO जवाहर सरकार को बनाया राज्यसभा उम्‍मीदवार(FILE PHOTO)

TMC ने प्रसार भारती के पूर्व CEO जवाहर सरकार को बनाया राज्यसभा उम्‍मीदवार, घोर मोदी विरोधी बताए जाते हैं जवाहर: पश्चिम बंगाल की एक सीट पर राज्यसभा चुनाव, TMC ने जवाहर सरकार को बनाया राज्यसभा उम्‍मीदवार, यह सीट इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव से पहले दिनेश त्रिवेदी के भाजपा में शामिल होने के बाद हुई थी खाली, पूर्व आईएएस अधिकारी और प्रसार भारती के पूर्व सीईओ रहे हैं जवाहर सरकार, जवाहर सरकार को माना जाता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कड़ा आलोचक, टीएमसी ने ट्वीट करके आधिकारिक तौर पर दी जानकारी, तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा- ‘जवाहर सरकार ने लगभग 42 साल जनता की सेवा में बिताए और वह प्रसार भारती के पूर्व सीईओ भी रहे, सार्वजनिक सेवा में उनका अमूल्‍य योगदान हमें अपने देश को और बेहतर बनाने में करेगा मदद’, जवाहर सरकार का राज्‍यसभा सांसद बनना है लगभग तय, इससे पहले ममता बनर्जी और सौरव गांगुली की मुलाकात के बाद अफवाहों को दिया था बल, सौरव गांगुली को राज्यसभा में भेज सकती है TMC, लेकिन अब जवाहर सरकार का नाम डिकलियर कर अफवाहों को लगाया विराम

Read More »
राजस्थान में भी 'अपना भारत मोर्चा' लॉन्च

हरियाणा के बाद राजस्थान में भी ‘अपना भारत मोर्चा’ लॉन्च, अध्यक्ष तंवर बोले- ‘G-23 समूह कांग्रेस का गद्दार: नवगठित राजनीतिक दल ‘अपना भारत मोर्चा’ को राजस्थान में लॉन्च, अपना भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने जयपुर में की लॉन्च, लॉन्चिंग सैरेमनी में अशोक तंवर ने कहा- ‘राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर लगा है सबसे ज्यादा टैक्स, कांग्रेस सरकार को इसे करना चाहिए कम, जनता है परेशान, गहलोत सरकार की नहीं है कोई नीति, एससीएसटी वर्ग के लोगों की जमीनों पर हो रहे हैं कब्जे, कांग्रेस हो या भाजपा सब सपने दिखाते हैं फिर सत्ता में आने पर जाते हैं भूल’, तंवर ने कांग्रेस में G-23 समूह को गद्दार बताते हुए कहा- ‘यह समूह ही कांग्रेस को कर रहा है कमजोर, कांग्रेस में ही हैं भाजपा के कई एजेंट, कांग्रेस में अब विचारधारा की लड़ाई लड़ने वाले नेता हैं ही नहीं, कांग्रेस में पहले होता था बुजुर्ग और युवा नेताओं के बीच बैलेंस, लेकिन अब असंतुलन के कारण हालात हो गए हैं खराब, जब तक ये वापस संतुलित नहीं होगा तब तक स्थितियां नहीं हो सकती हैं ठीक’, हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं अशोक तंवर, राहुल गांधी के करीबी माने जाते थे तंवर, कांग्रेस पार्टी में अंतरकलह और अनदेखी के चलते पार्टी को कर दिया ‘टाटा’, अशोक तंवर ने ‘अपना भारत मोर्चा’ नाम से बनाया है एक नया राजनीतिक संगठन, तंवर की पार्टी ने हरियाणा में चुनाव भी लड़ा लेकिन नहीं मिली सफलता, अब तंवर राजस्थान में तलाश रहे हैं संभावनाएं, तंवर ने कल पायलट कैंप के विधायक वेदप्रकाश सौलंकी से की थी मुलाकात

Read More »