



Day: July 13, 2021


आमेर दुखांतिका में स्थानीय लोगों, SDRF ने किया शानदार बचाव और राहत कार्य- गहलोत: आमेर में आकाशीय बिजली का ‘वज्रपात’, सीएम अशोक गहलोत ने की बचाव कार्यों की प्रशंसा, सीएम गहलोत ने किया ट्वीट- ‘आमेर में बिजली गिरने की घटना के बाद SDRF, पुलिस और सिविल डिफेंस के साथ स्थानीय लोगों ने शानदार तरीके से बचाव कार्यों में हिस्सा लिया जो है प्रशंसनीय, दुर्गम पहाड़ी पर स्थित घटनास्थल पर जाकर घायलों को नीचे लाकर उन्हें समय रहते पहुंचाया अस्पताल जिससे उनकी बच सकी जान, मैं राहत एवं बचाव कार्य में लगे सभी लोगों को करता हूं नमन’ आमेर के वॉच टावर पर आकाशीय बिजली गिरने से वहां मौजूद सैलानियों की हुई थी 11 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा लोग हुए थे घायल, पहाड़ी पर 400 से ज्यादा सीढ़ियों पर चढ़कर जाना पड़ा वॉच टावर पर, स्थानीय लोगों और SDRF के वॉलिन्टीयर्स ने लड़ा दी थी जान, बारिश के मौसम में दुर्गम हालातों में बचाया था लोगों को
13 Jul 2021
Read More »


देश में कोरोना की धीमी हुई रफ़्तार, लेकिन 2 हजार से अधिक मौतों ने बड़ाई टेंशन, हुआ बड़ा विस्फोट: देश भर में जारी है कोरोना का कहर, कोरोना के नए मामलों में आ रही है कमी लेकिन मौतों के आंकड़े ने फिर फैलाई दहशत, स्वस्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 31 हजार 443 नए मामले आये सामने जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा पहुंचा 3 करोड़ 09 लाख 07 हजार 282 के पार, तो वहीं बीते 24 घंटे में 2,020 नई मौतों के बाद कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4 लाख 10 हजार 784 के पार, तो वहीं 49,007 मरीज हुए कोरोना से रिकवर
13 Jul 2021
Read More »

सिंधिया एवं ईरानी सहित कई दिग्गजों को कैबिनेट की अहम समिति में मिली एंट्री: केंद्रीय कैबिनेट में विस्तार एवं बदलाव के बाद कैबिनेट कमेटी में किया गया अहम बदलाव, मंत्रिमंडल में शामिल कुछ युवा नेताओं एवं प्रमोशन प्राप्त करने वाले नेताओं को मिली कमेटी में अहम जगह, राजनीतिक मामलों से जुड़ी कमेटी में स्मृति ईरानी, सर्वानंद सोनोवाल, गिरिराज सिंह, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव को मिली एंट्री, जिसकी कमान है खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ, तो वहीं संसदीय मामलों से जुड़ी कमेटी में अर्जुन मुंडा, विरेंद्र कुमार, किरण रिजिजू, अनुराग ठाकुर की हुई एंट्री, जिसकी कमान है रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ, वहीं इन्वेस्टमेंट और ग्रोथ से जुड़ी कमेटी में ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे और अश्विनी वैष्णव की हुई एंट्री इस कमेटी की कमान भी है पीएम मोदी के पास
13 Jul 2021
Read More »



