



Day: July 13, 2021


फर्जी मार्कशीट से पत्नी को चुनाव लड़ा बुरे फंसे अमृत लाल, जमानत खारिज, रहना पड़ेगा जेल में: उदयपुर के सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा को रहना पड़ेगा जेल में, फर्जी मार्कशीट प्रकरण में आज की रात फिर बितानी होगी जेल में, सलूंबर कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज, साल 2015 में बीजेपी विधायक अमृतलाल मीणा ने अपनी पत्नी को सेमारी सरपंच पद का लड़ाया था चुनाव, पत्नी शांता देवी ने हासिल की थी जीत, शांता देवी की प्रतिद्वंदी उम्मीदवार सुगना देवी ने फर्जी मार्कशीट को लेकर दर्ज करवाई थी शिकायत, सीबी-सीआईडी ने की थी मामले की जांच, जिसमें विधायक की पत्नी की मार्कशीट पाई गई फर्जी, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने भी अंतरिम जमानत को कर दिया था खारिज और सुप्रीम कोर्ट ने 3 सप्ताह में सलूंबर कोर्ट में सरेंडर करने के दिए थे आदेश, राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार ने पंचायत चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता को किया था लागू, जिला पंचायत चुनावों के लिए उम्मीदवार का दसवीं पास होना है जरूरी
13 Jul 2021
Read More »


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारत रत्न देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को कांग्रेस नेता ने लिखा पत्र: कारोना काल में बेहतर प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारत रत्न देने की उठी मांग, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश संयोजक राजेन्द्र सेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर की सीएम गहलोत को भारत रत्न देने की मांग, पत्र में लिखा- ‘विश्वव्यापी करोना महामारी की पहली और दूसरी लहर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिकित्सा प्रबंधन से लेकर आमजन की रोटी-रोजी तक का पूरे देश में अव्वल प्रबंध किया है, महामारी के दौरान ऑक्सीजन और रेमेडिसिवर इंजेक्शन की उपलब्धता में कोई कमी नहीं आने दी, मुख्यमंत्री गहलोत ने स्वयं ने पूरी मॉनिटरिंग की, सीएम गहलोत और उनकी धर्म पत्नी के करोना पॉजिटिव होने के बावजूद लगातार प्रदेश की जनता को महामारी से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करती रहे, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के चिकित्सकों, जनीतिनिधियों, मंत्रिमंडल के सदस्यों और समाजसेवी संस्थाओं से 18 -18 घंटे सम्पर्क में रहकर करोना महामारी से प्रदेश की जनता को बचाने का किया प्रबंधन,’ सेन ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि अशोक गहलोत को उत्कृष्ट प्रबंधन और समाज सेवा के लिए देना चाहिए भारत रत्न
13 Jul 2021
Read More »


नई जनसंख्या नीति की टाइमिंग पर मायावती का सवाल, कहा- ‘मुद्दे पर गंभीरता कम चुनावी स्वार्थ ज्यादा’: उत्तरप्रदेश सरकार की नई जनसंख्या नीति मायावती के निशाने पर, मायावती ने किया ट्वीट, लिखा- ‘अगर जनसंख्या नियंत्रण को लेकर यूपी सरकार थोड़ी भी गंभीर होती तो वह इस काम को तभी शुरू कर देती जब बनी थी उनकी सरकार, इस बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करती तो विधानसभा चुनाव के समय तक मिल सकते थे इसके नतीजे, यूपी सरकार का नया बिल इसके गुण दोष से अधिक इस राष्ट्रीय चिंता के प्रति उनकी गंभीरता, टाइमिंग को लेकर कर रहा है सवाल खड़े, टाइमिंग से इसकी नीति और नीयत दोनों पर खड़े हो रहे हैं सवाल’, मायावती ने कहा- ‘यूपी को बेरोजगार युक्त बनाकर उसे देश की शक्ति व सम्मान में बदलने की विफलता के कारण भाजपा अब कांग्रेस की सरकार की तरह ही जोर जबरदस्ती से अधिकतर परिवारों को दंडित करके करना चाहती है जनसंख्या पर नियंत्रण’, योगी सरकार ने नई जनसंख्या नीति का किया है एलान, जिसके तहत रखे गए हैं कई लक्ष्य, यूपी चुनाव के कुछ महीने पहले यह नीति लाने पर उठ रहे हैं सवाल
13 Jul 2021
Read More »

सेवादल ने महंगाई के विरोध में निकाली सिलेंडर की शव यात्रा, बीजेपी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन: बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन, जयपुर में कांग्रेस सेवा दल ने मोदी सरकार के खिलाफ ऊंट गाड़ी के साथ किया प्रदर्शन, रसोई गैस सिलेंडर की शवयात्रा निकाल कर बढ़ती कीमतों का जताया विरोध, बनीपार्क से लेकर 22 गोदाम सर्किल तक शंख और पीपा बजाकर निकाला मार्च निकाला, भाजपा कार्यालय के सामने मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पर चढ़कर की नारेबाजी, भाजपा कार्यकर्ता ने कार्यालय के सामने प्रदर्शन और बैरिकेडिंग का जताया विरोध, भाजपा कार्यालय के सामने सिलेंडर की शवयात्रा के रुकने पर एक बारगी तो गर्माया माहौल, पुलिस ने समझाइश करसेवादल के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया, लेकिन बीजेपी के कार्यकर्ता पुलिस से उलझे, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने कहा, ‘रोजाना पेट्रोल-डीजल के बढ़ाए जा रहे हैं रेट, महंगाई की मार से त्रस्त है जनता’
13 Jul 2021
Read More »

राहुल-प्रशांत किशोर के बीच हुई अहम बैठक, 5 राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर हुआ सियासी मंथन: राहुल गांधी के घर पर अहम बैठक जारी, राहुल गांधी और प्रशांत किशोर की बैठक, प्रियंका गांधी और वेणुगोपाल भी हैं मौजूद, पंजाब के प्रभारी हरीश रावत भी हैं मौजूद, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ अहम बताई जा रही बैठक, प्रशांत किशोर कांग्रेस के साथ जुड़कर कर सकते हैं काम, हालही में प्रशांत किशोर ने ममता बनर्जी के साथ मिलकर मोदी शाह की टीम को दी थी मात, कांग्रेस में जारी कलह पर ली जा सकती है प्रशांत की राय, साथ ही जल्द ही कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर हो सकती है बात, प्रशांत किशोर ने कुछ ही दिन पहले NCP सुप्रीमो शरद पवार के साथ की थीं कई बैठकें, इन बैठकों पर शिवसेना ने दी थी राय, शरद पवार को राहुल गांधी के साथ मिलकर बनानी चाहिए रणनीति, अगले लोकसभा चुनाव में मोदी को मात देने के लिए राहुल और शरद पवार को मिलाना चाहिए हाथ
13 Jul 2021
Read More »

आलाकमान ने पायलट को दी अहम जिम्मेदारी, देहरादून में महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार पर करेंगे ‘हल्ला बोल’: देश में बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस हुआ आक्रामक, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और जरुरी चीजों के बढ़ते दामों पर मोदी सरकार को घेर रही है कांग्रेस, पूरे देश में किया जा रहा विरोध-प्रदर्शन, अब 15 जुलाई तक 23 राज्यों में दिग्गज नेता करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, इस दौरान मोदी सरकार पर साधा जाएगा निशाना, सचिन पायलट को भी आलाकमान ने अहम जिम्मेदारी, उत्तराखंड के देहरादून में दिखेगा पायलट का जलवा, देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे पायलट, इस दौरान बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार को लेंगे आड़े हाथ, उत्तराखंड के प्रभारी देवेन्द्र यादव भी रहेंगे पायलट के साथ, वहीं जयपुर में अजय माकन के साथ डॉ. आनंद शर्मा करेंगे 15 जुलाई को प्रेस वार्ता
13 Jul 2021
Read More »

गहलोत सरकार को कोसते-कोसते अपनी भी पार्टी को लपेट गए नेताजी, अब वीडियो हुआ वायरल: प्रदेश भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल की फिसली जुबान, प्रदेश में अपनी ही पार्टी की सरकार बताते हुए बढ़ते अपराध का लगा बैठे आरोप, अब इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल, राजस्थान में बढ़ते अपराध और चरमराई कानून व्यवस्था के विरोध में था बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा का हनुमानगढ़ में था विरोध-प्रदर्शन, मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, इसके बाद सभा को सम्बोधित करते समय फिसल कई मेघवाल की जुबान, उन्होंने कहा, ‘जब से भारतीय जनता पार्टी की बनी है सरकार, तब से गरीब, दलित और महिलाओं पर बढ़ रहे हैं अत्याचार’, नेताजी को इस दौरान अपनी गलती का नहीं हुआ आभास, प्रदर्शन में मौजूद कार्यकर्ता ये सुनकर रह गए हक्के-बक्के, हालांकि मेघवाल को ना तो किसी ने रोका और ना टोका, मेघवाल के इस भाषण का वीडियो पर अब हो रहा है वायरल
13 Jul 2021
Read More »


