



Day: July 12, 2021


नेपाल में ओली को झटका, सुप्रीम कोर्ट का आदेश- दो दिन में PM नियुक्त हों शेर बहादुर देउबा: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में एक बार फिर राजनीतिक संकट, नेपाल की सुप्रीम कोर्ट का आदेश- ‘अगले दो दिन में शेर बहादुर देउबा को नियुक्त किया जाए अगला प्रधानमंत्री, केपी शर्मा ओली की अगुवाई वाली मौजूदा सरकार ने पिछले पांच महीने में दूसरी बार सदन में खोया है बहुमत, ऐसे में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत नई सरकार बनाने के लिए कहा, नेपाली सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यों की संवैधानिक पीठ ने दिया आदेश है कि दो दिन के भीतर नेपाली कांग्रेस के प्रमुख शेर बहादुर देउबा को प्रधानमंत्री किया जाए नियुक्त, नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने मई में 275 सदस्यों की संसद को कर दिया था भंग, जिसके बाद नवंबर में चुनाव की तारीखों का किया गया ऐलान, राष्ट्रपति के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं की गई थी दायर, विपक्षी दलों द्वारा दायर करीब 30 से अधिक याचिकाओं में राष्ट्रपति के आदेश को गलत दिया था करार, विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट के सामने रखी थी मांग, नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा को प्रधानमंत्री किया जाए नियुक्त, मांग पत्र पर करीब 150 सांसदों ने किए थे हस्ताक्षर
12 Jul 2021
Read More »

19 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र, 2022 में संसद की नई बिल्डिंग में होंगे सेशन- बिरला: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला जुटे मानसून सत्र की तैयारी में, ओम बिरला ने प्रेसवार्ता कर दी मानसूत्र सत्र को लेकर जानकारी- ‘संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक होगा आयोजित, मानसून सत्र में होंगे 19 कार्यदिवस’, 18 जुलाई को होगी ऑल पार्टी मीटिंग, 36 सांसद अब बन गए हैं मंत्री, ऐसे में उनकी जगह पर पॉर्लियामेंट कमेटी में जल्द ही भरी जाएंगी वैकेंसी, संसदीय कार्यवाही के डिजिटलाइजेशन के लिए की जाएगी पहल और पार्लियामेंट की लाइब्रेरी को पूरी तरह किया जाएगा डिजिटलाइज, बिरला ने संसद सत्र के दौरान सभी सियासी पाटियों से सहयोग की जताई उम्मीद, लोकसभा स्पीकर ने कहा- ‘सभी सदस्यों और मीडिया को कोविड नियमों के अनुसार ही दी जाएगी अनुमति, संसद में 24 घंटे उपलब्ध रहेगी RTPCR की सुविधा, बिरला ने बताया कि 311 सांसदों ने कोरोना का दूसरा डोज ले लिया है जबकि 23 सांसदों ने नहीं लगवाई है वैक्सीन, संसद में सांसदों के स्टाफ के लिए भी होगी वैक्सीनेशन की व्यवस्था’ बिरला ने कहा कि- ‘नए संसद भवन का निर्माण कार्य अक्टूबर 2021 में हो जाएगा पूरा, नए संसद भवन का निर्माण कार्य अक्टूबर 2021 में पूरा होने की है संभावना, 2022 में संसद का सत्र होगा नई बिल्डिंग में, हम अपने टारगेट से 10 दिन चल रहे हैं पीछे, जल्दी ही इसे हम कर लेंगे कवर’
12 Jul 2021
Read More »


राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान- ‘मैं नहीं लडूंगा चुनाव, लेकिन किसान नेता उतर सकते हैं चुनावी समर में’: उत्तर प्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनाव पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान- ‘किसान नेताओं के चुनाव लड़ने का विकल्प है खुला’ एक न्यूज चैनल से बातचीत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा- ‘5 सितंबर महीने को मुजफ्फरनगर में होगी महापंचात, वहीं से आगे की रणनीति होगी तय, यह पंचायत संयुक्त किसान मोर्चा की होगी, भारतीय किसान यूनियन की नहीं, सरकार के पास 2 महीने का है वक्त, बातचीत कर ले’, टिकैत ने कहा- ‘इस महापंचायत में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब से आएंगे किसान और आगे की रणनीति पर करेंगे फैसला, महापंचायत से पहले अगस्त में सरकार करना चाहती है बातचीत या उसके दिमाग में है कुछ तो उसकी कर सकती है तैयारी’, टिकैत ने कहा- ‘जो देते हैं वोट, वह लड़ सकते हैं चुनाव भी, इसमें गलत क्या’ किसान नेताओं के चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले टिकैत- ‘चुनाव लड़ना क्या कोई गलत है, क्या हम वोट नहीं देते और अगर जो देते हैं वोट, और वह लड़ना चाहते हैं चुनाव तो उसमें गलत क्या है, वह लड़ सकते हैं चुनाव’, राकेश टिकैत ने साफ किया कि- ‘मैं नहीं लडूंगा चुनाव, भारतीय किसान यूनियन को लेकर आगे की क्या रहेगी रणनीति, उसका अभी नहीं है पता, मुजफ्फरनगर से सितंबर में नई क्रांति की होगी शुरुआत होगी और नया चैप्टर होगा शुरू’
12 Jul 2021
Read More »

रजनीकांत का राजनीति को ‘राम-राम’, आखिरकार राजनीति में फिर नहीं आने के ऐलान के साथ रजनी मक्कल मंदरम की भंग: सुपरस्टार रजनीकांत ने आखिरकार राजनीति से दूरी बनाने का लिया बड़ा फैसला, सोमवार को इसका ऐलान करते हुए रजनीकांत ने रजनी मक्कल मंदरम को भी कर दिया भंग, साथ ही रजनीकांत ने ये भी कहा कि- ‘भविष्य में फिर राजनीति में आने का उनका नहीं है कोई प्लान, रजनीकांत की तरफ से आगे बताया गया कि बनाया गया संगठन अब रजनी रसीगर नरपानी मंदराम के नाम से जनता की भलाई के लिए करेगा काम, रजनीकांत ने 29 दिसंबर, 2020 को किया था ऐलान, वे नहीं आएंगे राजनीति में, लेकिन हाल में रजनीकांत ने कहा था कि वह राजनीति में आने के बारे में फिर से करेंगे चर्चा, लेकिन अब उन्होंने आखिरकार सभी तरह के कयासों पर लगा दिया विराम, रजनीकांत के फिर से राजनीति में आने की चर्चाओं के बीच तमिलनाडु की राजनीति में होने लगी थी हलचल, दिसबंर 2020 में रजनीकांत ने खुद कहा था कि वह जनवरी 2021 में पार्टी करेंगे लॉन्च, यह सब होने वाला था तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले, दिसंबर के आखिरी हफ्ते में रजनीकांत ने लिया यू-टर्न और कहा कि वह राजनीति में नहीं होंगे शामिल, रजनीकांत के इस कदम के बाद बाद उनके संगठन के कई सदस्यों ने DMK समेत अन्य पार्टियों को कर लिया था जॉइन, रजनीकांत को दक्षीण खासकर तमिलनाडु में भगवान के रूप में जाता है पूजा
12 Jul 2021
Read More »

बिजली उपभोक्ताओं और कर्मचारियों की मांग पर किरोड़ी मीणा का विरोध प्रदर्शन, विद्युत भवन आ रहे कूच को पुलिस ने रोका: राज्यसभा सांसद डॉ.किरोड़ीलाल मीणा का विरोध प्रदर्शन, प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के दर्द को लेकर गुस्सा, साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की इंटर डिस्कॉम स्थानांतरण नीति बनाने की मांग, किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने जयपुर के जवाहर सर्किल से विद्युत भवन के लिए कूच, पुलिस ने इस कूच को स्टेट हैंगर के पास रोका, राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल पर दिया जा रहा धरना-प्रदर्शन, इंटर डिस्कॉम संघर्ष समिति के बैनर तले दिया जा रहा धरना-प्रदर्शन, अब किरोड़ी लाल मीणा ने यहीं पर धरना किया शुरू, एक प्रतिनिधि मंडल के साथ विद्युत भवन पहुंचे किरोड़ी मीणा, अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं से करवाएंगे अवगत, इससे पहले भी दो दिन पहले किरोड़ी लाल मीणा ने नगर निगम के सफाईकर्मियों की मांग को लेकर टोंक रोड पर दिया था धरना, लगातार विरोध-प्रदर्शन कर सरकार की नाक में दम किए हुए हैं सांसद किरोड़ी लाल मीणा
12 Jul 2021
Read More »


पटोले के बयान पर बोले पवार, ‘ये छोटे लोग हैं, मैं इनकी बातों में नहीं पड़ता, सोनिया कहती तो मैं कुछ कहता’: महाराष्ट्र के सियासी अखाड़े में नहीं थम रहा सियासी बयानबाजी का दौर, महाविकास अघाड़ी सरकार की तीनों सहयोगी पार्टियों की आपसी खींचतान रह-रह कर आ रही है सामने, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के अजित पवार को लेकर दिए बयान पर आई एनसीपी प्रमुख शरद पवार की प्रतिक्रिया, पटोले के बयान पर पवार ने कहा ‘मैं इन बातों में नहीं पड़ता, ये छोटे लोग हैं, मैं इस पर क्यों बोलूं, अगर सोनिया गांधी कुछ कहती हैं, तब मैं अपनी बात कहूंगा, हर पार्टी को है अपना बेस बढ़ाने का अधिकार, लेकिन सरकार चलने के मुद्दे पर तीनों पार्टियां है साथ’, हाल ही कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा था कि पुणे के गार्जियन मंत्री के रूप में किसी अपने की होनी चाहिए नियुक्ति, पुणे का गार्जियन मिनिस्टर कौन है? कोई बारामती से है, क्या वो हमारा काम कर रहा है?’ फिलहाल अभी पुणे के गार्जियन मंत्री हैं उपमुख्यमंत्री अजित पवार
12 Jul 2021
Read More »

देश में कोरोना के नए मामले 40 हजार से हुए कम, तो मौतों के आंकड़ों में आई कमी: देश में कोरोना की दूसरी लहर हुई धीमी, देश में कोरोना के मामले हुए 40 हजार से कम, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,154 नए मामले आये सामने जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 3 करोड़ 08 लाख 74 हजार 376 के हुई पार, तो 724 नई मौतों के बाद कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4 लाख 08 हजार 764 के पार, तो वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 39,649 नए मरीज हुए कोरोना से रिकवर
12 Jul 2021
Read More »


