



Day: July 12, 2021


सीएम गहलोत ने दी सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 218 व संगणक के 250 पदों पर सीधी भर्ती की मंजूरी: प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 218 एवं संगणक के 250 पदों पर सीधी भर्ती की मंजूरी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी मंजूरी, इस मंजूरी से आर्थिक एवं सांख्यिकी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित राज्य के विभिन्न विभागों में सांख्यिकी संवर्ग के लंबे समय से रिक्त पदों को भरा जा सकेगा, इससे इन विभागों में विभिन्न विकास योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन संबंधी कार्य सुचारू रूप से हो सकेंगे संचालित, साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर हो सकेंगे उपलब्ध
12 Jul 2021
Read More »


कुदरत के ‘वज्रपात’ से हुई मौतों पर अब सियासत, अमित शाह के ट्वीट पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी: राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में रविवार शाम को आकाशीय बिजली ने ढहाया कहर, बिजली गिरने से हुई मौतों के मामले में अब सियासत भी तेज, आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौतों पर संवेदना जताने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ट्वीट चर्चा में, अमित शाह ने ट्वीट करते हुए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौतों के मामले में तो जताई संवेदना, अपने ट्वीट में राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत के मामले का नहीं किया जिक्र, अब प्रदेश कांग्रेस ने अमित शाह के ट्वीट पर जताई कड़ी आपत्ति, प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस के सचिव जसवंत गुर्जर ने अमित शाह के ट्वीट पर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा – राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से 20 से ज्यादा के लोगों की गई जान, लेकिन देश के गृहमंत्री को केवल मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का हादसा ही है याद, राज्य की गहलोत सरकार ने आकाशीय बिजली गिरने से मरे लोगों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी कराई है उपलब्ध, लेकिन देश के गृहमंत्री राजस्थान के लोगों को सहायता तो दूर की बात ट्विटर पर संवेदना के लिए कुछ शब्द भी नहीं लिख सके?, प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी की गई निंदाट्वीट में लिखा- ‘आप देश के गृहमंत्री हैं अतः राज्यों के प्रति आप में सर्व समानता का होना चाहिए भाव, किंतु आप माननीय संवेदना में भी माइलेज की ढूंढते हैं सियासत , प्राकृतिक आपदा के वज्रपात से राजस्थान में भी हुई है भारी जनहानि, लेकिन उसकी चिंता आपको तब होगी जब आप अगली बार भाजपा के लिए वोट मांगने आएंगे’ रविवार शाम को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से जयपुर, कोटा और धौलपुर में 20 से ज्यादा लोगों की हुई है मौत, इस पर PMO की ओर से किया गया है ट्वीट
12 Jul 2021
Read More »


युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रोका सांसद दीया कुमारी का काफिला, बीजेपी के कार्यकर्ताओं से तकरार की आई नौबत: दौसा में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, दौसा दौरे पर पहुंची राजसमंद सांसद दीया कुमारी के काफिले के सामने किया प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के विरोध से जुड़ी तख्तियों, बैनर को लहराकर लगाए नारे, विरोध को देखते हुए भाजपा पदाधिकारियों ने सांसद दीया कुमारी की गाड़ी को निकाला रोंग साइड से, दौसा के आगरा रोड पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कर रहे थे प्रदर्शन, इसी दौरान भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची थी दीया कुमारी, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रास्ते में रोक लिया काफिला, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवाड़ी सहित अन्य पदाधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला काफिला, इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बनी तकरार की नौबत, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस कहीं भी नहीं आई नजर, पुलिस और खुफिया विभाग की नाकामी भी दिखाई दी साफ
12 Jul 2021
Read More »

लोकसभा में चेहरा बदलने की तैयारी में कांग्रेस, गोगोई और थरुर पर खेला जा सकता है दांव: कांग्रेस खेमे से बड़ी खबर, लोकसभा में बदला जा सकता है कांग्रेस का चेहरा, सोनिया गांधी ने 14 जुलाई को बुलाई अहम बैठक, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को दी जा सकती है छुट्टी, अधीर रंजन की जगह गौरव गोगोई या शशि थरूर को कांग्रेस लोकसभा का नेता बना सकती हैं सोनिया गांधी, 19 जुलाई से होना है संसद का मानसून सत्र, 18 जुलाई को होगी ऑल पार्टी मीटिंग, उससे पहले ही कांग्रेस का लोकसभा में बदला जा सकता है चेहरा, आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस कर रही है बड़े परिवर्तन, ममता बनर्जी की बंगाल में बड़ी जीत के बाद चौधरी की विदाई थी तय, भविष्य में गठबंधन की संभावना को देखते हुए ममता को नहीं किया जा सकता है नाराज, नरेन्द्र मोदी के लुक ईस्ट की रणनीति के जवाब में कांग्रेस उतार सकती है गौरव गोगोई को मैदान में, वहीं शशि थरुर अपने संबोधनों से जीत चुके हैं कई बार विरोधियों का भी दिल
12 Jul 2021
Read More »


उपचुनाव जीते मनोज कुमार, गायत्री देवी और दीप्ती माहेश्वरी ने ली विधायक पद की शपथ: राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में जीते तीन नए विधायकों ने आज ली शपथ, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने विधायकों को दिलवाई शपथ, नव निर्वाचित विधायक मनोज कुमार, गायत्री देवी और दीप्ति माहेश्वरी ने ली शपथ, सुजानगढ़ सीट से जीते मनोज कुमार, दिवंगत विधायक मास्टर भंवरलाल मेघवाल के हैं पुत्र, सहाड़ा सीट से जीतीं गायत्री देवी इसी सीट से दिवंगत विधायक कैलाश त्रिवेदी की हैं पत्नी, राजसमंद सीट से जीतीं दीप्ति माहेश्वरी दिवंगत विधायक किरण माहेश्वरी की हैं पुत्री, दिवंगत विधायक भंवरलाल मेघवाल, कैलाश त्रिवेदी और किरण माहेश्वरी के निधन के चलते तीनों सीटों पर हुए थे उपचुनाव, विधायक का चुनाव जीतने के 70 दिन बाद आज तीनों ने ली शपथ, कोरोना काल के चलते नहीं हो पाया था इनका शपथ समारोह, विधानसभा उप चुनाव के नतीजे आए थे दो मई को, इनमें दो सीटों मनोज मेघवाल, गायत्री देवी कांग्रेस और दीप्ति माहेश्वरी भाजपा के टिकट पर जीतीं थी चुनाव
12 Jul 2021
Read More »



