Day: June 19, 2021

gehlot 2 sixteen nine1

सीएम गहलोत ने दी कम्प्यूटर शिक्षक के नए कैडर के 10453 पदों पर संविदा के आधार नियुक्ति की स्वीकृति: सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को कम्प्यूटर शिक्षा से जोडऩे के उद्देश्य से राज्य सरकार ने कम्प्यूटर शिक्षकों का नया कैडर सृजित करने का लिया निर्णय, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में 10,453 पदों के सृजन और इन पर संविदा आधार पर आवश्यक तत्काल भर्ती के लिए दी स्वीकृति, प्रस्ताव के अनुसार शिक्षा विभाग में कुल 9,862 बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक तथा 591 वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के पद होंगे सृजित, बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक के लिए वेतनमान एवं वांछित योग्यता सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में सूचना सहायक के पद के समकक्ष, वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के लिए वेतनमान एवं योग्यता सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक प्रोग्रामर पद के होंगी समकक्ष, संविदा नियुक्ति के दौरान बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक को पारिश्रमिक के रूप में 18,500 रुपए प्रतिमाह, वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक को 23,700 रुपए प्रतिमाह तथा पदोन्नति पर आने वाले वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक को दिया जाएगा 33,800 रुपए प्रतिमाह का वेतन, इन पदों पर संविदा आधार पर आवश्यक तत्काल भर्ती के तहत प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ योग्य अभ्यर्थियों को चुना जाएगा

Read More »
images (6)

पीएम मोदी के विश्वसनीय एके शर्मा को यूपी भाजपा में मिली अहम जिम्मेदारी, बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष: उत्तरप्रदेश भाजपा में काफी लंबे समय से पीएम मोदी के खास अरविंद कुमार शर्मा को संगठन और सरकार में जगह देने को लेकर सियासी अटकलों पर लगा विराम, एके शर्मा को बनाया गया प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को पार्टी के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए एक प्रदेश उपाध्यक्ष व दो प्रदेश मंत्री किए घोषित, 18 साल से पीएम मोदी के भरोसेमंद है एके शर्मा

Read More »
वरिष्ठ पत्रकार और समाचार जगत के सम्पादक राजेन्द्र गोधा का निधन

वरिष्ठ पत्रकार और समाचार जगत के सम्पादक राजेन्द्र गोधा का निधन, मुख्यमंत्री गहलोत की संवेदना: लम्बी बिमारी के चलते वरिष्ठ पत्रकार और समाचार जगत के प्रधान संपादक राजेन्द्र गोधा का हुआ निधन, कई दिनों से दुर्लभ जी अस्पताल में भर्ती थे गोधा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने व्यक्त की संवेदना, कहा- प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार और समाचार जगत के सम्पादक राजेंद्र गोधा के निधन की खबर दुखद है, काफी दिनों से वे अस्पताल में एडमिट थे, उनके स्वास्थ्य को लेकर मैं परिवार के सम्पर्क में था, दो दिन पहले ही उनके पुत्र से स्वास्थ्य की जानकारी ली थी, पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उन्होंने दिया उल्लेखनीय योगदान, उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए है बड़ी क्षति, ईश्वर से प्रार्थना है शोकाकुल परिजनों तथा स्व.गोधा के मित्रों को यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें

Read More »
वरिष्ठ पत्रकार और समाचार जगत के सम्पादक राजेन्द्र गोधा का निधन

वरिष्ठ पत्रकार और समाचार जगत के सम्पादक राजेन्द्र गोधा का निधन, वसुंधरा राजे ने व्यक्त की संवेदना: लम्बी बिमारी के चलते वरिष्ठ पत्रकार और समाचार जगत के प्रधान संपादक राजेन्द्र गोधा का हुआ निधन, कई दिनों से दुर्लभ जी अस्पताल में भर्ती थे गोधा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने व्यक्त की संवेदना, कहा- समाचार जगत के प्रधान सम्पादक राजेंद्र गोधा जी के निधन का समाचार सुनकर मुझे बहुत दुःख हुआ, वे एक निर्भीक, व्यवहार कुशल, समाज सेवी और लोगों के दुःख दर्द में काम आने वाले नेक इंसान थे, वे हँसमुख और मिलनसार व्यक्ति थे, पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका बड़ा नाम था, उनका निधन सिर्फ़ पत्रकारिता जगत के लिए ही नहीं हमारे प्रदेश के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है, ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे

Read More »
images (5)

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट हुई तेज, पीएम मोदी ने 24 जून को बुलाई सर्वदलीय बैठक: अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने और दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के करीब दो साल बाद राजनीतिक गतिरोध ख़त्म करने की शुरू हुई कवायद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 24 जून को जम्मू कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों की बुलाई गई बैठक, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी बैठक में रहेंगे मौजूद, न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अल्ताफ बुखारी और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन को भी केंद्र की ओर से बैठक के लिए किया गया है आमंत्रित

Read More »
देश में 74 दिनों बाद कोरोना के मामले सबसे कम

देश में 74 दिनों बाद कोरोना के मामले सबसे कम, तो मौतों के आंकड़ों में भी लगातार आ रही है कमी: देश भर में कोरोना की दूसरी लहर की धीमी हुई रफ़्तार, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 74 दिनों में कोरोना के सबसे कम नए एक्टिव केस आये सामने, मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में देश भर में कोरोना के 60,753 नए मामले आये सामने, जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या पहुंची 2,98,23,546 के पार, तो वहीं बीते 24 घंटे में 1,647 मरीजों की हुई कोरोना से मौत, जिसके बाद कुल मौतों की आंकड़ा पहुंचा 3,85,137 के पार, तो वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 97,743 मरीज हुए कोरोना से रिकवर

Read More »