



Day: March 31, 2021



कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा को लगा बड़ा झटका, ऑपरेशन लोटस मामले में हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश: ऑपरेशन कमल मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को दिया तगड़ा झटका, मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा की भूमिका की जांच के लिए हाईकोर्ट ने बुधवार को दे दी मंजूरी, जेडीएस के नेता नगर गौड़ा के बेटे शरण गौड़ा ने दर्ज करवाई थी एफआईआर, जिसके बाद इस एफआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर की गई थी याचिका, हाई कोर्ट ने इसी याचिका को खारिज करते हुए दे दी है जांच की मंजूरी, आरोप है कि प्रदेश की कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार को गिराने के लिए सीएम येदियुरप्पा ने ही रची थी साजिश, दरअसल सीएम येदियुरप्पा का ऑडियो हुआ था वायरल, जिसमें येदियुरप्पा कथित तौर पर एक विधायक के बेटे को इस बात के लिए राजी करने की कर रहे हैं कोशिश, कि वह अपने पिता से दिलवाए इस्तीफा और फिर बदल लें पार्टी, येदियुरप्पा ने यह भी कहा कि कई बीजेपी नेताओं के निर्देश पर चलाया गया है ऑपरेशन लोटस, इन बीजेपी नेताओं में खुद अमित शाह भी थे शामिल, इस मामले में दर्ज एफआईआर में आरोप है कि येदियुरप्पा ने जेडीएस विधायक को पैसे और पद देने का दिया है लालच
31 Mar 2021
Read More »



गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, अब रात 9 बजे बन्द होंगे प्रदेश के बाजार, रात 10 बजे से कर्फ्यू: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, पहले रात 10 बजे तक खुले रह सकते थे प्रदेश के बाजार, लेकिन अब रात 9 बजे बन्द होंगे प्रदेश के सभी बाजार, वहीं दस बड़े शहरों में जहां रात 11 बजे से था कर्फ्यू अब रात 10 बजे से लगेगा कर्फ्यू, कोरोना के लगातार प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हैं मामले, इसी से चिंतित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिया यह बड़ा फैसला
31 Mar 2021
Read More »

बंगाल में बनी बीजेपी की सरकार तो दिलीप घोष बनेंगे मुख्यमंत्री! इशारों में ठोकी घोष ने खुद की दावेदारी: अगर बंगाल में बन जाती है भारतीय जनता पार्टी की सरकार तो कौन होगा मुख्यमंत्री का दावेदार? लगातार जारी अटकलों के बीच बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष ठोकी दावेदारी, सीधा-सीधा नहीं बोलकर इशारों में ठोकी घोष ने खुद की दावेदारी, मीडिया को दिए एक बयान में बोले दिलीप घोष- ‘बंगाल में बीजेपी अगर सत्ता में आती है तो मुख्यमंत्री उसे बनाया जाएगा जो चुनाव नहीं लड़ रहा है,’ घोष ने आगे कहा- ‘हालांकि यह फैसला पार्टी करेगी लेकिन जरूरी नहीं कि किसी विधायक को मुख्यमंत्री बनाया जाए… जब ममता जी मुख्यमंत्री बनी थीं तब वह विधायक नहीं थीं,’ दिलीप घोष के इस बयान के बाद सियासी अटकलों ने पकड़ा जोर, बंगाल में अगर बीजेपी जीतती है तो दिलीप घोष बम सकते हैं अगले मुख्यमंत्री, दरअसल, एक मात्र दिलीप घोष ही हैं ऐसा जाना-पहचाना चेहरा, जो कि मिदनापुर से लोकसभा सांसद भी हैं और जो बंगाल में चुनाव नहीं लड़ रहे हैं
31 Mar 2021
Read More »




