Day: March 19, 2021

राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए की गई स्थगित

विपक्ष के हंगामे के बीच, राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए की गई स्थगित: राजस्थान नगर पालिका संसोधन विधेयक 2021 विपक्ष के भारी हंगामे के बीच सदन में हुआ पारित, ध्वनिमत से विधेयक हुआ पारित, इस दौरान सदन में विपक्ष ने की मत विभाजन की मांग, जिसके बाद बीजेपी के सभी विधायक पहुंचे वेल में, बीजेपी विधायकों के हंगामे के बाद विधानसभा की कार्यवाही कुछ समय के लिए की गई स्थगित, पुनः कार्यवाही शुरू होने के बाद उपसभापति राजेंद्र पारीक ने की सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Read More »
Tirath Singh Rawat 1616000599

जींस विवाद में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मांगी माफी, कहा- भावनाएं आहत हुई हैं तो क्षमा करें: रिप्ड जींस को लेकर दिए बयान के बाद उपजे विवाद का पटाक्षेप करने का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया प्रयास, सीएम रावत ने कहा- ‘परिधानों को लेकर उनकी टिप्पणी भारतीय मूल्य और संस्कृति को केंद्रित करते हुए थीं, उनका उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं था, मातृशक्ति का सम्मान मेरे लिए सदैव सर्वोपरि रहा है,’ मीडिया से बातचीत में सीएम रावत ने कहा- यदि उनके बयान से किसी की भावनाएं हुई हैं आहत, तो वह उसके लिए मांगते हैं क्षमा, हर व्यक्ति अपनी इच्छा-पसंद के परिधान पहनने के लिए है स्वतंत्र,’ हालांकि इसी से सम्बंधित सीएम तीरथ सिंह का एक दूसरा वीडियो और हुआ गुरुवार को वायरल, वीडियो में वह श्रीनगर के कालेज का किस्सा सुनाते हुए लड़कियों के शॉर्टस पर टिप्पणी करते दे रहे हैं सुनाई, तीन दिन पहले सीएम रावत ने महिलाओं के ‘फटी जींस’ पहनने को लेकर की थी टिप्पणी, इसी टिपणी पर उठे विवाद के बाद रावत ने आज मांगी है माफी

Read More »
'इस प्रचार के सभी पात्र एवं घटनाएं काल्पनिक हैं'

योगी सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर प्रियंका का तंज, ‘इस प्रचार के सभी पात्र एवं घटनाएं काल्पनिक हैं’: उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के आज 4 साल हुए पूर्ण, योगी सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर साधा निशाना, कहा- ‘उप्र सरकार को अपने प्रचार में ये डिस्क्लेमर डलवाना चाहिए, “इस प्रचार के सभी पात्र एवं घटनाएं काल्पनिक हैं, इनका वास्तविक जीवन से कोई संबंध नहीं है” इससे ट्विटर पर बनाए लेखपाल को नहीं भागना पड़ेगा नेपाल’ वहीं इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने किया ‘विकास पुस्तिका’ का विमोचन, साथ ही चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास यात्रा की एक फिल्म का किया विमोचन

Read More »