Day: March 18, 2021

Img 20210318 Wa0183

कैलाश मेघवाल द्वारा मैडम राजे के साथ CM गहलोत और डोटासरा की तारीफ बनी सियासी चर्चा का विषय: विधानसभा सत्र के दौरान हर रोज सामने आ रहे रोचक नजारे, जहां एक ओर पायलट समर्थक विधायक लगातार उठा रहे अपनी ही सरकार के खिलाफ सवाल, और बिना नाम लिए सीएम गहलोत पर साध रहे हैं निशाना, वहीं विपक्ष के वरिष्ठ नेता ने अपनी नेता के साथ ही की प्रदेश सरकार और मुखिया की तारीफ, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के वयोवृद्ध व दिग्गज नेता कैलाश मेघवाल ने की सीएम अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की तारीफ, मेघवाल ने कहा- ‘कोरोना से पीड़ित होने के कारण मैं 12 दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से करता रहा संघर्ष, इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने लगातार मेरे से बात करके बनाए रखा मेरा मनोबल, मैं सीएम गहलोत का करता हूं आभार व्यक्त, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी लगातार मेरे स्वास्थ्य को लेकर रहती थी चिंतित,’ इसके साथ ही कैलाश मेघवाल ने स्कूली किताबों में संविधान की प्रस्तावना छपवाने पर की शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की भी की तारीफ, विनियोग विधेयक पर बहस के दौरान दिए गए मेघवाल के इस भाषण की सियासी गलियारे में जबरदस्त चर्चा, कुछ लोग बता रहे इसे मेघवाल के बेबाक बोल रहे तो कुछ ने बताया भाजपा के खिलाफ मेघवाल की नाराजगी, हाल ही में हुए चिट्ठी विवाद के दौरान राजे समर्थक मेघवाल की भाजपा नेताओं से नाराजगी खुलकर आई थी सामने

Read More »
बीजेपी को मिला राम का सहारा, अरुण गोविल ने थामा भाजपा का हाथ:

बीजेपी को मिला राम का सहारा, अरुण गोविल ने थामा भाजपा का हाथ: अभिनेता अरुण गोविल हुए बीजेपी में शामिल, देश के इतिहास के सबसे प्रसिद्ध धारावाहिक ‘रामायण’ में किया था राम का किरदार, गुमनामी के अंधेरे में खो चुके अरुण गोविल के लिए कोरोना बना वरदान, कोरोनाकाल में दुबारा शुरू हुए धारावाहिक ‘रामायण’ अरुण गोविल को दिलवाई खोई हुई पहचान

Read More »
Pm Modi On Mamata Banerjee 425x240

PM मोदी आज फिर बंगाल में ममता दीदी को देंगे झटका, शुभेंदु के बाद अब उनके पिता भी करेंगे BJP जॉइन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रहेंगे बंगाल और असम के चुनावी दौरे पर करेंगे चुनावी रैलियों को संबोधित, पीएम मोदी बंगाल में पुरुलिया में तो असम में करीमगंज में जनसभा को करेंगे संबोधित, इस बीच आज बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को एक और बड़ा झटका देंगे पीएम मोदी, टीएमसी छोड़कर आए शुभेंदु अधिकारी के बाद अब उनके पिता और सांसद शिशिर अधिकारी भी शामिल होंगे बीजेपी में शामिल, टीएमसी से सांसद शिशिर अधिकारी ने कहा- मैं अपने बेटे का समर्थन करूंगा, अगर वे मुझसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में जाने के लिए कहते हैं तो मैं निश्चित तौर पर जाऊंगा, और अगर वे मुझसे बीजेपी में शामिल होने के लिए कहते हैं तो मैं ऐसा जरुर करूंगा.

Read More »
Compressed Zoy8 1200x900

बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर स्थित जय विलास पैलेस में चोरों ने की सेंधमारी: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अति सुरक्षित माने जाने वाले जय विलास पैलेस को चोरों ने बनाया निशाना, ग्वालियर प्रवास के दौरान 24 घण्टे हजारों सुरक्षाकर्मियों से घिरे रहने वाले इसी पैलेस में रुकते हैं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, चोरों द्वारा जयविलास पैलेस में सेंधमारी की जानकारी मिलते ही पुलिस के फूले हाथ पैर और सभी वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे मौके पर, पुलिस और फोरेंसिक के अलावा स्निफर डॉग की भी ली जा रही है मदद, सीएसपी रत्नेश तोमर के मुताबिक- चोर जय विलास पैलेस में ही बने रानी महल के एक कमरे के किसी छत के रास्ते रोशनदान से अंदर आए और कमरे में की तोड़फड़, रानी महल के पास बने स्टोर से पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि चोरों की संख्या कितनी थी और उन्होंने क्या-क्या चुराया है.

Read More »
Img 20210318 084155

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद के घर पर बमों से हुआ हमला, चुनाव आयोग जाएगी भाजपा: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच बढ़ती हिंसा की घटनाएं, अब पश्चिम बंगाल से बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के आवास के पास हुआ बम से हमला, जिसमें छुटमुट नुकसान के अलावा तीन लोग जख्मी हो गए, उत्तर 24 परगना के भाटपारा के जगदल इलाके में हुई इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में रौष व्याप्त, घटना को को लेकर चुनाव आयोग जाने की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी, बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुर रॉय ने कहा कि भाजपा इस मामले को लेकर जाएगी चुनाव आयोग, वहीं सांसद अर्जुन सिंह ने दावा किया कि करीब 15 स्थानों पर फेंके गए बम, पुलिस द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को तीन लोगों और उनके सहयोगियों द्वारा तोड़ दिया गया, अर्जुन सिंह ने सत्ताधारी टीएमसी पर लगाया उनके आवास मजदूर भवन के पास दर्जनों बम से हमले करने का आरोप

Read More »