Day: January 9, 2021

Img 20210109 Wa0245

कांग्रेस में जयपुर जिलाध्यक्ष पद के लिए तेज हुई रेस, खाचरियावास के प्रस्ताव पर लग सकती मुहर: प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन के बाद अब जिलाध्यक्षों के लिए कवायद हुई तेज, पार्टी सूत्रों के अनुसार जयपुर जिलाध्यक्ष पद के लिए पांच नाम आ रहे सामने, विद्याधर नगर से चुनाव लड़ चुके सीताराम अग्रवाल, सांगानेर से चुनाव लड़े पुष्पेंद्र भारद्वाज, संगठन में मीडिया चेयरपर्सन व उपाध्यक्ष रहीं डॉ. अर्चना शर्मा, पूर्व मेयर ज्योति खण्डेलवाल तथा विधायक रफीक खान के नाम आ रहे हैं सामने, तो वहीं महेश जोशी जुटे बेटे की जिलाध्यक्ष के पद के साथ राजनीति में एंट्री कराने में, लेकिन इससे बढ़ सकती है पहले से नाराज कर्मठ कार्यकर्ताओं की नाराजगी, पार्टी इस बार देना चाहती किसी वैश्य को यह मौका, लेकिन ज्योति खंडेलवाल के मेयर रहते नेताओं से नाराजगी और सीताराम अग्रवाल व पुष्पेंद्र भारद्वाज को अनुभव की कमी के चलते जिम्मेदारी मिलने की संभावना कम, वहीं अर्चना शर्मा की नहीं है जिलाध्यक्ष बनने में कोई रुचि, ऐसे में रफीक खान ठोक रहे खुद की दावेदारी तो महेश जोशी चाहते हैं पुत्र रोहित जोशी को मिले यह जिम्मेदारी, ऐसे में अब सबकी निगाहें टिकीं प्रताप सिंह खाचरियावास पर, प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी ले रहे खाचरियावास से फीडबैक, जिलाध्यक्ष रह चुके खाचरियावास के फीडबैक को मिलेगी तवज्जो

Read More »
Up Pil 01 Farmersgoingdelhithenpolicestopthenhouting Photo Breaking Up10116 13122020040529 1312f 1607812529 150

कृषि कानूनों पर सरकार के रुख से नाराज एक और आंदोलनकारी किसान ने सल्फास खाकर दी जान: सिंधु बॉर्डर पर जारी आंदोलन में प्रदर्शनकारी एक और किसान ने सल्फास खाकर दे दी जान, कृषि कानूनों पर मोदी सरकार के रुख से थे नाराज, बॉर्डर पर देर शाम हुई इस घटना के बाद से किसान हैं दुखी और गुस्से में, किसान की मौत की खबर के बाद बॉर्डर पर किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, कृषि कानूनों के खिलाफ इससे पहले भी तीन किसान कर चुके हैं आत्महत्या, वहीं आंदोलन के दौरान अब तक 50 से ज्यादा किसानों की हो चुकी है मौत

Read More »
Img 4156 3720408 835x547 M

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं विधायक सचिन पायलट का कल से दो दिवसीय टोंक दौरा, किसानों से होंगे रूबरू: कल सुबह 10.30 बजे टोंक पहुंचेंगे सचिन पायलट, किसानों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में किसान बचाओ-देश बचाओ अभियान का करेंगे आगाज, टोंक विधानसभा क्षेत्र के दर्जनभर ग्रामपंचायतों का भी करेंगे दौरा, कल 10 जनवरी को चंदलाई, लवाधर, धांस,  हरचंदेड़ा, बमोर,  सोनवा, आरनिया माल, काबरा, ताखोली, साखना, छान, दाखिया, लांबा का करेंगे दौरा, तो वहीं 11 जनवरी को ग्राम पंचायत सोरण, देवपुरा, अर्नियाकेदार, मंडावर, देवली भांथी, हथोना, पराना, बारोनी का होगा दौरा, इस दौरान एक बार फिर देखने को मिलेगा पायलट का जलवा, कई जगहों पर स्वागत की तैयारियों में जुटे पायलट समर्थक

Read More »
PoliTalks news

सुप्रीम कोर्ट जाने से अच्छा सरकार खुद ही तीनों कानून रद्द कर दे- भूपेश बघेल: केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच हुई वार्ता के दौरान सरकार की और से किसानों को सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र को दी नसीहत, बघेल ने कहा- केंद्र सरकार किसानों को कृषि क़ानूनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने की दे रही है सलाह, अगर सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार को कृषि क़ानूनों को वापस लेने का आदेश देता है तो सरकार को मानना पड़ेगा, इससे अच्छा है सरकार इन क़ानूनों को खुद ही रद्द कर दें

Read More »
Img 20210109 Wa0154

सुप्रीम कोर्ट से मिले नोटिस के बाद कांग्रेस से नदबई विधायक जोगेंद्र अवाना का फिर जागा बसपा प्रेम: बसपा प्रमुख मायावती का धन्यवाद करते हुए अवाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, शुक्रवार का बताए जा रहे इस वीडियो में अवाना अपने विधानसभा क्षेत्र में एक सभा में कह रहे हैं- ‘वे बसपा प्रमुख मायावती की कृपा से विधायक बनें हैं अगर बसपा उन्हें टिकट नहीं देती तो वे कभी भी विधायक नहीं बन पाते, जो सोच बहुजन समाज पार्टी की है वही सोच कांग्रेस पार्टी की भी है, जब दो एक जैसी सोच होती है तो बड़ी ताकत बनती है, मुझे बसपा का टिकट भी इसी शर्त पर दिया गया था कि, दलित और दबे-कुचले लोगों के लिए करना है काम और मैं इसी पर कर रहा हूं काम,’ बसपा छोड़ कांग्रेस में आए जोगेंद्र अवाना सहित सभी 6 विधायकों को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने दिया है नोटिस, बसपा ने इस विलय को किया है चैलेंज

Read More »
महाराष्ट्र के भंडारा में 10 नवजात बच्चों की मौत पर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताया दुःख:

महाराष्ट्र के भंडारा में 10 नवजात बच्चों की मौत पर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताया दुःख: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में सरकारी अस्पताल में आग लग जाने से 10 नवजात बच्चों की जलकर हुई मौत, अस्पताल के सिक न्यूबोर्न यूनिट में आग लगने की वजह से वहां मौजूद 17 शिशुओं में केवल 7 को ही बचाया जा सका, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताया दुःख, कहा- भंडारा, महाराष्ट्र के जिला अस्पताल में लगी आग से कई बच्चों की मृत्यु की खबर मिली, यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं, मेरी ईश्वर से प्रार्थना हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतृप्त परिवार को यह वियोग सहन करने की शक्ति दे

Read More »
Img 20210109 Wa0133

10 नवजात बच्चों की मौत पर हनुमान बेनीवाल ने जताया दुख, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से की मांग: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में सरकारी अस्पताल में आग लग जाने से हुई 10 नवजात बच्चों की जलकर हुई मौत, अस्पताल के सिक न्यूबोर्न यूनिट में आग लगने की वजह से वहां मौजूद 17 शिशुओं में केवल 7 को ही बचाया जा सका, आरएलपी के संयोजक और सांसद हनुमान बेनीवाल ने जताया दुःख, कहा- महाराष्ट्र राज्य के भंडारा में 10 नवजात बच्चों की मृत्यु के दुःखद समाचार प्राप्त हुए, मेरी संवेदनाएं दिवगंत नवजातों के परिजनों के साथ है ₹, CMO Maharashtra मामले की जांच कर यह सुनिश्चित करे की ऐसे हादसे पुनः नही हो साथ ही मामले में नैतिक जिम्मेदारी भी तय की जाए

Read More »