Day: January 7, 2021

Ashok Gehlot Vs Modi

पेट्रोल डीजल की बढ़ती दरों को लेकर सीएम गहलोत ने साधा मोदी सरकार पर निशाना: सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बहुत कम होने के बावजूद, पेट्रोल-डीजल की कीमतें उच्चतम स्तर पर हैं जो आम लोगों पर भारी बोझ डाल रही है,इससे परिवहन लागत बढ़ जाएगी और उससे मुद्रास्फीति बढ़ जाएगी

Read More »
Beniwal ruled. Demand to remove the staff selection board chairman and file a criminal case

बेनीवाल ने की राज. कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष को हटाने और आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग: सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की मांग, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष बी.एल. जाटावत को हटाने व उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की, बेनीवाल ने कहा- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड लगातार बेरोजगार छात्रों के भविष्य के साथ कर रहा है खिलवाड़, ऐसे में राज्य सरकार के प्रति व उक्त बोर्ड के प्रति बेरोजगारों में है भारी रोष व्याप्त, किसान आन्दोलन के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड कार्यालय का किया जाएगा घेराव

Read More »
Hanuman Beniwal appeals to CM Gehlot on the demand to cancel the Junior Engineer Recruitment (Diploma) examination

कनिष्ठ अभियंता भर्ती (डिप्लोमा) परीक्षा रद्द करने की मांग पर हनुमान बेनीवाल ने की सीएम गहलोत से अपील: अभ्यर्थियों ने सांसद हनुमान बेनीवाल को ज्ञापन देकर कनिष्ठ अभियंता भर्ती (डिप्लोमा ) परीक्षा के पेपर ऑउट होने के कारण इनकी भर्ती परीक्षा को भी रद्द कराने की मांग की, उक्त भर्ती परीक्षा रद्द करने को लेकर हनुमान बेनीवाल ने सीएम गहलोत से की अपील, साथ ही मामले को लेकर राज्य के मुख्य सचिव से दूरभाष पर की वार्ता भी, बेनीवाल ने कहा- पेपर आउट होना बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, आप भर्ती बोर्ड को निर्देशित इन अभ्यर्थियों की मांग पर गौर करें व मामले में तत्काल भर्ती बोर्ड को निर्देशित करे और आंदोलित अभ्यर्थियों की मांग के क्रम में सरकार इन्हें जवाब भी करे प्रस्तुत

Read More »
Preparation for agitation till May 2024 - big statement of farmer leader Rakesh Tikait

मई 2024 तक है आंदोलन की तैयारी- किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान: कल होने वाली सरकार और किसान संगठनों के बीच नवें दौर की वार्ता से पहले किसानों ने दिल्ली हाइवे पर किया शक्ति प्रदर्शन, ट्रेक्टर रैली का आयोजन कर सरकार को दिखाया शक्ति प्रदर्शन, इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हम सरकार को चेतावनी देने के लिए निकाल रहे हैं यह रैली, 26 जनवरी को हम निकालेंगे ट्रैक्टर की परेड, हम मई, 2024 तक आंदोलन के लिए हैं तैयार

Read More »
Img 20210104 000534

राजस्थान में बसपा विधायकों का कांग्रेस में विलय मामला: सुप्रीम कोर्ट में बसपा के 6 विधयकों के विलय को लेकर हुई सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, सभी 6 विधायकों के दल बदल मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए नोटिस, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, विधानसभा सचिव और सभी 6 विधायकों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, सुप्रीम कोर्ट में बसपा की दलील, कहा- बसपा नेशनल पॉलिटिकल पार्टी है, विलय का फैसला राज्य की यूनिट नहीं कर सकती, जब तक राष्ट्रीय इकाई पार्टी का विलय न कर लें

Read More »
पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने दी बधाई

प्रदेश कांग्रेस कमिटी की नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों को किसान नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने दी बधाई, डूडी ने कहा- प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवगठित कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभेच्छाँए, एक उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद के साथ आप सभी सतत और संगठित प्रयास से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को गाँव और ढाणी के अंतिम छोर तक लेकर जायेंगे

Read More »