Day: January 4, 2021

Img 20210104 Wa0193

कभी सचिन पायलट की तारीफ में कशीदे पढ़ने वाले राजेन्द्र राठौड़ संघ को लेकर दिए बयान पर भड़के: कांग्रेस के धरने के दौरान सचिन पायलट ने साधा था राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर निशाना, पायलट ने कहा- ‘यह जो नेकर पहनकर नागपुर से भाषण करते हैं वो राष्ट्रवाद नहीं है बल्कि किसान के साथ खड़ा होना ही सच्चा राष्ट्रवाद है,’ अब पायलट के बयान पर भड़के बीजेपी के दिग्गज नेता राजेन्द्र राठौड़, कहा- आरएसएस है दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी और स्वयंसेवी संगठन, ओछे तरीके से RSS पर पायलट द्वारा निशाना साधना बेहद शर्मनाक, इस तरह मर्यादाहीन राजनीति कर रहे हैं पायलट, लव ज़िहाद नासूर है समाज के लिए,’ राजेन्द्र राठौड़ हमेशा करते रहे हैं सचिन पायलट की तारीफ, 6 साल तक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के रूप में किए गए पायलट के कामों की तारीफ

Read More »
Eq4ui4sw8aaxmvo

आंदोलन में शहीद होने वाले किसान परिवार को ₹2 लाख अभी और सरकार बनने पर सरकारी नौकरी: हरियाणा में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने की बड़ी घोषणा, कांग्रेस की सरकार बनने पर आंदोलन में शहीद होने वाले किसानों के परिवार को आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी की घोषणा, हुडा ने कहा- ‘हरियाणा सरकार आंदोलन में बलिदान देने वाले किसानों के परिवारों को दे आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, क्योंकि किसानों की शहादत के लिए सरकार का अड़ियल रवैया और संवेदनहीनता है ज़िम्मेदार, अगर मौजूदा सरकार नहीं करती है ऐसा, तो भविष्य में कांग्रेस सरकार बनने पर हम इस काम को करेंगे पूरा,’ इसके साथ ही हरियाणा कांग्रेस के विधायकों ने भी लिया बड़ा फैसला, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने बताया- ‘सभी कांग्रेस विधायकों ने मिलकर लिया है ये फ़ैसला, कांग्रेस विधायक दल निजी कोष से आंदोलन में शहादत देने वाले किसानों के परिवारों को देगा 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद, भविष्य में भी इन परिवारों की हर संभव मदद के प्रयास रहेंगे जारी, उन्हें अधिक से अधिक मदद पहुंचाने की होगी कोशिश’

Read More »
Img 20210104 Wa0171

किसान संगठनों और सरकार के बीच 8वें दौर की बैठक भी रही बेनतीजा: किसान और सरकार के बीच विज्ञान भवन में चल रही वार्ता हुई खत्म, बेनतीजा रही आज की बैठक में भी एमएसपी पर नहीं बनी बात, वहीं किसान फिर अड़े कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर, अब दोनों पक्षों के बीच 8 जनवरी को एक बार फिर से होगी बात, बैठक के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा- 8 जनवरी को सरकार के साथ फिर से होगी मुलाकात, तीनों कृषि क़ानूनों को वापिस लेने पर और MSP दोनों मुद्दों पर 8 तारीख को फिर से होगी बात, हमने बता दिया है कि क़ानून वापसी नहीं तो घर वापसी नहीं

Read More »
Kailash Vijayvargiya BJP

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर हुआ भाजपा नेता पर हमला, बंगाल प्रभारी एवं बीजेपी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर फेंका गया जूता, बंगाल में रोड शो के दौरान उनकी गाड़ी पर फेंका जूता, भाजपा ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया जूता फेंकने का आरोप

Read More »
Supreme court adjourns hearing on merger of six MLAs from BSP to Congress

बसपा से कांग्रेस में आए छः विधायकों के विलय को लेकर सुप्रीम कोर्ट में टली सुनवाई, 7 जनवरी तक टली मामले की सुनवाई, बसपा और बीजेपी विधायक मदन दिलावर की SLP पर हुई सुनवाई, राजस्थान हाईकोर्ट के 24 अगस्त 2020 के आदेश को दी गई थी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, जस्टिस अब्दुल नजीर, जस्टिस केएम जोसेफ की बैंच में हुई सुनवाई, राजेन्द्र सिंह गुढ़ा और जोगेंद्र सिंह अवाना समेत बहुजन समाज पार्टी के 6 विधायकों के कांग्रेस में विलय को बसपा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

Read More »