



Day: January 4, 2021




कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर मनाएंगे लोहड़ी का त्यौहार – किसान व केंद्र के बीच 8वें दौर की वार्ता आज: बारिश के खराब मौसम और कड़कड़ाती ठंड के बीच किसान आंदोलन का आज 40 वां दिन, किसान संगठनों और केन्द्र सरकार के मंत्रियों के बीच दोपहर 2 बजे विज्ञान भवन में होगी 8वें दौर की अहम मुलाकात, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा- ‘आज का एजेंडा रहेगा स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट, तीन कृषि क़ानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बने कानून, इसके बिना हम वापस नहीं जाएंगे, अब तक 60 किसान शहीद हो चुके हैं. सरकार को जवाब देना होगया,’ वहीं भारतीय किसान यूनियन कादियां के प्रधान हरमीत सिंह ने कहा- 13 जनवरी को हम कृषि क़ानूनों की कॉपियां जलाकर मनाएंगे लोहड़ी का त्योहार को मनाएंगे, 6-20 जनवरी के बीच देशभर में किसानों के पक्ष में धरना-प्रदर्शन, मार्च आदि आयोजित किए जाएंगे, वही 23 जनवरी को मनाया जाएगा आज़ाद हिन्द किसान दिवस
4 Jan 2021
Read More »


बसपा से कांग्रेस में आए छः विधायकों के विलय को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी पहली सुनवाई: राजेन्द्र सिंह गुढ़ा और जोगेंद्र सिंह अवाना समेत बहुजन समाज पार्टी के 6 विधायकों के कांग्रेस में विलय को बसपा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, केस में पहली सुनवाई होगी आज, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मशहूर वकील सतीश मिश्रा रखेंगे बसपा का पक्ष, बसपा प्रदेशाध्यक्ष भगवानसिंह बाबा का आरोप- बसपा विधायकों को सीएम अशोक गहलोत ने सत्ता का लालच दिखाकर कराया है कांग्रेस में शामिल, जो पूरी तरह है असंवैधानिक, इसके लिए हम पहले विधानसभा अध्यक्ष के पास गए जहां सुनवाई नहीं तो फिर गए हाईकोर्ट, हाईकोर्ट ने भी विधानसभा अध्यक्ष के पास भेज दिया, लेकिन हमारी पार्टी का कोई विधायक नहीं होने के कारण विधानसभा अध्यक्ष नहीं कर रहे हैं सुनवाई, इसलिए अब पार्टी गई है सुप्रीम कोर्ट में
4 Jan 2021
Read More »


