Day: December 17, 2020

'Why so much ego and insensitivity' - Priyanka Gandhi

‘इतना ज्यादा अहंकार और असंवेदनशीलता क्यों’- प्रियंका गाँधी: संसद के शीतकालीन सत्र रद्द करने को लेकर प्रियंका गाँधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, ट्वीट कर लिखा- कोरोना काल के बीच में संसद चलाकर भाजपा सरकार ने अरबपति मित्रों के लिए बनाए गए कृषि कानूनों को कर दिया पास, लेकिन किसानों की मांग पर, 11 किसानों की शहादत व बाबा राम सिंह की आत्महत्या के बावजूद किसान बिलों पर चर्चा के लिए नहीं खुल सकती संसद, आखिर इतना ज्यादा अहंकार और असंवेदनशीलता क्यों

Read More »
Kirodi Lal Meena

आखिर सरकार किस बात पर कर रही है सुशासन का रोना- किरोड़ी लाल मीणा, प्रदेश की गहलोत सरकार के दो साल पुरे होने पर राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने साधा सरकार पर निशाना, ट्वीट कर कहा- प्रदेश में बेरोजगारों के बुरे हो रहे है हाल, #2_सालराजस्थानबेहाल,कभी होते है पेपर आउट,कभी समय पर परीक्षाएं का ना होना साक्षात्कार, तो कभी कोर्ट में भर्ती प्रक्रिया का अटकना, आखिर सरकार किस बात पर कर रही है सुशासन का रोना

Read More »
Img 20201217 Wa0076

कांग्रेस नेत्री अर्चना शर्मा का जन्मदिन आज, कांग्रेस की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और मीडिया चेयरपर्सन रह चुकी हैं अर्चना शर्मा, मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से लड़ा था चुनाव, बहुत मामूली अंतर से जीत से रह गई थीं अर्चना शर्मा, हालांकि क्षेत्रवासी आज भी अर्चना को ही मानते हैं अपना विधायक, आज भी पूरे मालवीय नगर क्षेत्र में कई जगह कार्यक्रम होंगे आयोजित, समर्थक और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं आयोजनों की तैयारी में, रक्तदान शिविर, मरीजों को फल वितरण, गरीबों को भोजन और कम्बल वितरण जैसे सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम किए जा रहे आयोजित

Read More »
Rahul Modi 650 062120105841

मोदी सरकार ने कर दी क्रूरता की सभी हदें पार- राहुल गांधी: किसान आंदोलन में शामिल संत बाबा गुरु राम सिंह के आत्महत्या करने का मामला, बाबा राम सिंह के आत्महत्या के बाद गर्माई सियासत, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, ट्वीट कर कहा- करनाल के संत बाबा राम सिंह जी ने कुंडली बॉर्डर पर किसानों की दुर्दशा देखकर आत्महत्या कर ली, इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं और श्रद्धांजलि, इस आंदोलन में कई किसान दे चुके हैं अपने जीवन की आहुति, मोदी सरकार ने पार कर दी हैं क्रूरता की हर हद, मोदी सरकार अपनी जिद छोड़ो और तुरंत कृषि विरोधी कानून वापस लो

Read More »