Day: December 16, 2020

Img 20201216 Wa0202

आज एक बार फिर दिखा सचिन पायलट का जलवा और साथ में दिखा सियासी चमत्कार भी: मसूदा विधायक राकेश पारीक के पिताजी और पूर्व सांसद प्रभा ठाकुर की माताजी के निधन पर सांत्वना देने पहले सरवाड़ फिर किशनगढ़ पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, इस दौरान दिखा सियासी चमत्कार भी, कभी पायलट समर्थक रहे मंत्री रघु शर्मा आज एक बार फिर नजर आए सचिन पायलट के साथ, जयपुर से एक ही गाड़ी में बैठकर साथ गए पायलट-रघु शर्मा, वर्तमान में रघु शर्मा हैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सबसे नजदीकी, खैर अब आई सचिन पायलट के जलवे की बारी, जयपुर से अजमेर के रास्ते में जगह-जगह सचिन पायलट का हुआ जबरदस्त स्वागत, सड़कों पर कई जगह पायलट जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे हजारों समर्थक-कार्यकर्ता, जगह-जगह पर रोक कर किया गया पायलट का स्वागत, सर्मथकों के स्वागत-सत्कार से जहां सचिन पायलट हुए अभिभूत, तो वहीं पायलट का यह जलवा देख मंत्री रघु शर्मा रह गए भौंचक्के, इस सियासी चमत्कार के गवाह बने पायलट समर्थक चार विधायक, विधायक मुरारी लाल मीणा, इंद्राज गुर्जर, गजराज खटाना और विधायक मुकेश भाकर भी इस मौके पर थे मौजूद

Read More »
Ashok Gehlot Cm Rajasthan 1592918473

रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साधा मोदी सरकार पर निशाना: ट्वीट कर लिखा- इस आर्थिक मंदी और कोरोना संकट के समय में भी एनडीए सरकार मद्वारा लोगों को कोई राहत देने के बजाय उनकी परेशानियों और अधिक बढ़ाया जा रहा है, घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतें लोगों की समस्याओं को और ज्यादा बढ़ाएंगी, 15 दिन के अंदर सिलेंडर की कीमत पर 100 रूपये की वृद्धि हुई है, यह इस बात का प्रमाण है कि देश की सरकार लोगों की दिक्कतों और जरूरतों को लेकर किस हद तक हैं असंवेदनशील

Read More »
Supreme Court On Farmers Protest

मुद्दा देशव्यापी भी हो सकता है ऐसे में इसका हल जरूरी- सुप्रीम कोर्ट, कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज की सुनवाई हुई पूरी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस पुरे मसले पर किसान और सरकार की बनाई जायेगी एक कमेटी, राष्ट्रीय मुद्दे को सहमति से सुलझाना चाहिए, मुद्दा देशव्यापी भी हो सकता है ऐसे में इसका हल जरूरी, रास्ता रोकने को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई

Read More »
'Poor ki joru sabki bhabhi' - Owaisi hit back at Mamta Banerjee

‘गरीब की जोरू सबकी भाभी’ – ओवैसी ने किया ममता बनर्जी पर पलटवार: ममता बनर्जी के AIMIM को बीजेपी की ‘B’ टीम बताने पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने साधा ममता सरकार पर निशाना, कहा- ममता बनर्जी को अपने घर की फिक्र करनी चाहिए, उनकी पार्टी के इतने लोग भाजपा में जा रहे हैं, वो अपनी पार्टी की बौखलाहट मेरे ऊपर निकाल रही हैं, हैदराबाद में एक कहावत है ‘गरीब की जोरू सबकी भाभी’

Read More »
Hanuman Beniwal On Vijay Diwas

विजय दिवस पर रालोपा मुखिया और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने किया नमन, बेनीवाल ने ट्वीट कर लिखा- आज 16 दिसम्बर #विजय_दिवस के अवसर मैं भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम की परम्परा को करता हूँ नमन, वर्ष 1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने अपने पराक्रम के बलबूते पाकिस्तानी सेना को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और युद्ध में की थी फतह हासिल, #VijayDiwas पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं व 1971 की जंग में बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन

Read More »
Vasundhara Raje On Vijay Diwas

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने विजय दिवस के मौके समस्त देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राजे ने ट्वीट कर लिखा- वर्ष 1971 के युद्ध में ऐतिहासिक जीत के नायक रहे सभी वीर सैनिकों के शौर्य, साहस एवं समर्पण को मेरा सादर वंदन, वहीं समस्त देशवासियों को विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं,जय हिन्द !

Read More »
On the occasion of Victory Day, Sachin Pilot salutes the martyrs and wishes the countrymen

विजय दिवस के मौके पर सचिन पायलट ने किया शहीदों को नमन एवं देशवासियों को दी शुभकामनाएं, पायलट ने ट्वीट कर लिखा- विजय दिवस के अवसर पर 1971 के युद्ध में भारत की एकता एवं अखंडता के लिए अपने अदम्य साहस, वीरता, पराक्रम एवं शौर्य से पाकिस्तान को परास्त कर देश को गौरवान्वित करने वाले भारत माता के वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन एवं समस्त देशवासियों को विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read More »
Ashok Gehlot Pay Tributes On Vijay Diwas

विजय दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को याद करते हुए शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, ट्वीट कर लिखा- #विजय_दिवस पूरे मुल्क के लिए आन-बान-शान का है प्रतीक, भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस ने 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान को पराजित कर बना दिया बांग्लादेश, पाकिस्तान की सेना को घुटनों ला दिया पर, इस युद्ध में सेना के जवानों की शहादत को गर्व से करते हैं हम याद, उनकी कुर्बानी को कोई नहीं भूल सकता, देश की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने इस युद्ध के जरिए उपमहाद्वीप का इतिहास ही नहीं भूगोल भी बदलकर रख दिया, स्व. इंदिरा गांधी ने एक सशक्त महिला प्रधानमंत्री के रूप में देश को नेतृत्व प्रदान किया जिससे पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ा, भारत-पाकिस्तान युद्ध में 90 हजार से अधिक सैनिकों ने समर्पण किया, बांग्लादेश के उदय से पूरी दुनिया में भारत की सैनिक ताकत का लोहा माना गया, मुझे इस बात का गर्व है कि युद्ध के दौरान पश्चिमी बंगाल में लगे शरणार्थी शिविरों में जाकर शरणार्थियों की सेवा का अवसर मुझे मिला, करीब पंद्रह दिन तक हम उनके दु:ख – सुख में काम आए, वो दिन आज भी मुझे याद आते हैं, राजस्थान की धरती में हर गांव, हर परिवार में नौजवान मिलेगें, जिन्होंनें सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने आप को कुर्बान कर दिया, देश की आन-बान-शान के लिए जान की बाजी लगा देने वाले सभी शहीद सैनिकों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि

Read More »
PM Modi pays tribute to martyrs of War Memorial on Victory Day

विजय दिवस पर पीएम मोदी ने वार मेमोरियल पहुँच शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पीएम ने ट्वीट कर कहा- विजय दिवस पर हम अपने सशस्त्र बलों के अटूट साहस को याद करते हैं जिसके परिणामस्वरूप 1971 के युद्ध में हमारे देश के लिए हुई थी निर्णायक जीत, इस विशेष विजय दिवस पर, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में ‘स्वर्णिम विजय मशाल’ को प्रज्ज्वलित करने का मिला सम्मान

Read More »