



Day: December 16, 2020


सचिन पायलट का अजमेर दौरा – स्वागत में उमड़े हजारों समर्थकों के प्यार से अभिभूत पायलट ने जताया आभार, कहा- ‘आज जयपुर से अजमेर जाते समय आप सभी के द्वारा किए गए आदर-सत्कार से अभिभूत हूँ एवं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, आपका यह अपनापन और भरोसा ही है मेरी ताकत, जो जीवन में सदैव सकारात्मक ऊर्जा करती है प्रदान,’ वहीं नवनिर्वाचित अजमेर जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा ने भी सचिन पायलट का किया स्वागत, पायलट के किशनगढ़ पहुंचने पर तलवार थमा कर किया स्वागत, पायलट ने भी सुशील पलाड़ा को जिला प्रमुख निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं की प्रेषित, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा पूरे दौरे के दौरान रहे पायलट के साथ
16 Dec 2020
Read More »


किसान आंदोलन से जुड़ी बड़ी खबर – आंदोलन में शामिल संत बाबा राम सिंह ने गोली मारकर की आत्महत्या: केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन में शामिल संत बाबा राम सिंह ने की आत्महत्या, कुंडली बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में संत बाबा राम सिंह ने खुद को मार ली गोली, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई, संत बाबा राम सिंह की बॉडी के पास से मिला सुसाइड नोट भी, सुसाइड नोट में बाबा राम सिंह ने लिखा है कि, ‘वे नहीं देख सकते किसानों की यह हालत, केंद्र सरकार विरोध को लेकर नहीं दे रही है कोई ध्यान, इसलिए वे किसानों, बच्चों और महिलाओं को लेकर हैं चिंतित,’ संत बाबा राम सिंह पिछले काफी दिनों से दिल्ली के पास हो रहे आंदोलन में थे शामिल, राम सिंह ने एक शिविर की भी व्यवस्था की थी और कंबल भी बांटे थे
16 Dec 2020
Read More »

70 साल पहले हमें राजनैतिक आजादी मिली थी, पीएम मोदी के नेतृत्व में मिली आर्थिक आजादी- सिंधिया: केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल के समर्थन में ग्वालियर में आयोजित हुआ किसान सम्मेलन, अपने सम्बोधन में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, कहा- हमारे सभी अन्नदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के किसान हित में लिए गए उनके फैसले के साथ खड़े हैं, किसान सत्तर साल से जकड़े थे पाबंदियों में जिन्हें बीजेपी सरकार ने किया है स्वतंत्र, सत्तर साल पहले हमें राजनैतिक आजादी मिली थी, प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में अब हमें मिली है आर्थिक आज़ादी, पहले किसानों के ऊपर अपनी उपज कहीं बाहर नही बेचने की थी पाबंदी, किसान पूरी तरह था बिचौलियों पर निर्भर, लेकिन ये जो कृषि सुधार कानून आया है इससे हो गया है किसान स्वतंत्र, अब अपनी उपज देश के किसी भी कोने में जहां उसे ज्यादा राशि मिलेगी वहां बेच सकता है किसान
16 Dec 2020
Read More »

गहलोत सरकार के 2 साल पूरे होने पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बयान: कहा- सात दशकों में ये पहला मौका है, जब प्रदेश में सरकार अदृश्य है जो न जनता को दिखाई दे रही, और न ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिखाई दे रही, विकास के नाम पर दो साल में दो कदम भी नहीं चल पाई है यह सरकार, राजस्थान में सरकार दिखाई देती तो हमारे युवा रोजगार के लिए दर-दर नहीं भटकते, और महिलाओं को अपनी अस्मिता बचाने के लिए कड़ा संघर्ष नहीं करना पड़ता
16 Dec 2020
Read More »


5 मिनिट में खत्म हो एकता है किसानों का आंदोलन – शिवसेना नेता संजय राउत ने बताया समाधान: केन्द्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में 21वें दिन भी जारी है किसान आंदोलन, अब शिवसेना से राज्यसभा सांसद संजय राउत ने 5 मिनिट में आंदोलन को खत्म करने का बताया समाधान, कहा- पांच मिनट में इसका समाधान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खुद सामने आकर करना होगा हस्तक्षेप, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद दखल देते हैं तो 5 मिनट में यह आंदोलन हो जाएगा खत्म, नरेन्द्र मोदी ऐसे बड़े नेता है जिन्हें सुनेगा हर कोई, आप खुद बातचीत की शुरुआत करें और देखें कि कैसे होता है करिश्मा
16 Dec 2020
Read More »

रीट भर्ती परीक्षा में सामान्य वर्ग को छोड़ अन्य केटेगरी में पात्रता के लिए प्राप्ताकों में मिलेगी 5% छूट – गहलोत सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने न्यूनतम पासिंग मार्क्स किए जारी, एसटी एससी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस व एमबीसी केटेगिरी के अभ्यर्थियों को प्राप्तांकों में दी गई 5% छूट, जबकि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को प्राप्तांको में नहीं दी गई है कोई राहत, विभाग से जारी आदेशों के मुताबिक रीट परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक लाना होगा अनिवार्य, वहीं अनुसूचित जनजाति (ST) व अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अति पिछड़ा वर्ग (MBC), आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग (EWS) केटेगरी के लिए अब 55 प्रतिशत प्राप्तांक लाना होगा अनिवार्य, इसके साथ ही सभी श्रेणी की विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं तथा भूतपूर्व सैनिकों के लिए 50 प्रतिशत, दिव्यांग श्रेणी में आने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए 40 प्रतिशत और सहरिया जनजाति के लिए सहरिया क्षेत्रों में 36 फीसदी प्राप्तांक लाना होगा अनिवार्य, तो वहीं एसटी के लिए टीएसपी के लिए 36 प्रतिशत प्राप्तांक लाना होगा अनिवार्य
16 Dec 2020
Read More »

पश्चिम बंगाल की बड़ी सियासी खबर: TMC विधायक शुभेंदु अधिकारी ने दिया MLC से इस्तीफा – बीजेपी में होंगे शामिल, ममता बनर्जी से बढ़ते विवाद के चलते दिया इस्तीफा, विधानसभा स्पीकर की गैर-मौजूदगी में सचिवालय को सौंपा इस्तीफा, ममता की तरफ से शुभेंदु को मनाने की कोशिश कर रहे प्रशांत किशोर के प्रयास रहे असफल, हालांकि हाल ही में केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा शुभेंदु को Z सुरक्षा दिए जाने के बाद ही लग गए थे कयास, शुभेंदु के बीजेपी में शामिल होने के कयास, अब किसी भी वक़्त बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं शुभेंदु अधिकारी, अमित शाह के बंगाल दौरे के दौरान शुभेंदु कर सकते हैं बीजेपी जॉइन
16 Dec 2020
Read More »


