



Day: December 1, 2020


किसान आंदोलन पर बोले सीएम अशोक गहलोत, किसानों की वास्तविक मांगों को पूरा करने की मांग, पीएम मोदी को दी गतिरोध को सुलझाने के लिए नेतृत्व करने की सलाह, बोले सीएम गहलोत— किसान यूनियनों को बातचीत के लिए केंद्र का निमंत्रण सही दिशा में एक कदम है, लेकिन हो चुकी बहुत देर, देश में किसानों के विरोध को लेकर न केवल देश में बल्कि अन्य देशों में भी बढ़ रही चिंता, जहां भारतीय मूल के व्यक्तियों की रहती है बड़ी संख्या
1 Dec 2020
Read More »

सरकार और किसानों की विज्ञान भवन में वार्ता शुरु, 35 किसान नेता पहुंचे सरकार से वार्ता करने, बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद सिंह तोमर, रेल मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य-उद्योग राज्यमंत्री सोमप्रकाश भी मौजूद, सकारात्मक वार्ता की पूरी उम्मीद, कृषि कानूनों पर प्रदर्शन का आज छठा दिन, कानून वापसी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान, दिल्ली बॉर्डर पर 500 से अधिक किसान संगठनों ने डाला हुआ है डेरा
1 Dec 2020
Read More »

बीजेपी द्वारा किसानों को वार्ता के लिए विज्ञान भवन बुलाने को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का आया बड़ा बयान, किसानों से वार्ता के बाद मोदी सरकार करें तीनों खेती विरोधी कानून ससपेंड- सुरजेवाला, किसान और सरकार के बीच वार्ता को लेकर सुरजेवाला ने कहा- देर आए दुरुस्त आए, किसान इस देश का अन्नदाता है, पिछले 1 हफ्ते से किसान सड़कों पर पड़ा है, दिल्ली के चारों तरफ लाखों किसान, मजदूर, माताएं-बहनें और बच्चे बैठे हैं परन्तु अहंकारी मोदी सरकार बात को तैयार नहीं थी, अब कम से कम बातचीत का न्योता तो दिया, सुरजेवाला ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तरफ से अनुरोध करते हुए कहा कि किसानों के लिए वार्तालाप के दरवाजे खोले हैं तो मन भी खोलकर बात कीजिए, अगर आप किसानों से बात कर रहे हैं, तो तीनों खेती विरोधी काले कानूनों को आज ही प्रधानमंत्री सस्पेंड करने का निर्णय करें और इसकी घोषणा करें
1 Dec 2020
Read More »

बाइक बोट घोटाले में राजस्थान के विधायक सहित 58 पर FIR, राजस्थान के नदबई से कांग्रेस विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना का नाम भी शामिल, जिला न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज हुई FIR, 58 आरोपियों में अवाना के साथ गौतमबुद्ध नगर, दिल्ली गाजियाबाद, बुलंदशहर, लखनउ सहित कई जिलों के लोग शामिल, 632 पीड़ितों की शिकायतों पर हुई कार्रवाई, कांग्रेस विधायक ने बताया राजनीतिक षडयंत्र, न्यायालय और पुलिस पर जताया भरोसा, बसपा विधायक थे अवाना, बाद में कांग्रेस में हुए शामिल
1 Dec 2020
Read More »

प्रदर्शन कर रहे किसानों से वार्ता से पहले हुई बीजेपी की बैठक खत्म, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास से निकले राजनाथ सिंह, अमित शाह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पीयूष गोयल, दोपहर तीन बजे किसानों के प्रतिनिधियों से होनी है सरकार की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे मिटिंग की अगुवाई, थोड़ी देर में विज्ञान भवन पहुंचेंगे किसानों के प्रतिनिधि, प्रदर्शन स्थल से रवाना हुए किसान संगठनों के प्रतिनिधि, वार्ता में शामिल होंगे 35 किसान संगठन, सकारात्मक वार्ता के बाद लिया जाएगा अहम फैसला
1 Dec 2020
Read More »


मुंबई: शिवसेना में शामिल हुई अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी रही मौजूद, सदस्यता ग्रहण के बाद उर्मिला ने लिया बाला साहेब ठाकरे का आशीर्वाद, पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर राजनीति में रखा था उर्मिला ने कदम, हार के बाद छोड़ दी कांग्रेस, अब शिवसेना से विधान परिषद जाने की तैयारी में उर्मिला
1 Dec 2020
Read More »

सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएसएफ के जवानों को दी शुभकामनाएं, पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा- बीएसएफ कर्मियों और उनके परिवारों को 56वें स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं, बीएसएफ ने देश को बचाने और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिकों की सहायता करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अटूट विश्वास करते हुए खुद को एक बहादुर सेना के रूप में प्रतिष्ठित किया है, बीएसएफ पर भारत को गर्व है
1 Dec 2020
Read More »

सीमा सुरक्षा बल का 56वां स्थापना दिवस आज, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दी सीमा सुरक्षा बल के जवानों को शुभकामनाएं, सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- ‘बीएसएफ कर्मियों और उनके परिवारों को सेना के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं’, BSF हमारी सीमाओं की रक्षा करता रहा है और अत्यंत वीरता और प्रतिबद्धता के साथ देश की सेवा कर रहा है’ तो वहीं सचिन पायलट ने लिखा- सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के अवसर पर देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए हर पल तत्पर रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के समस्त जांबाज जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं, इस अवसर पर मैं सीमा सुरक्षा बल के समस्त जवानों की सच्ची निष्ठा, वीरता, समर्पण एवं कर्तव्यपरायणता को करता हूँ सलाम
1 Dec 2020
Read More »


