



Day: November 17, 2020


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का गुपकार गठबंधन और कांग्रेस पर तीखा हमला, गुपकार गठबंधन को बताया गुपकार गैंग, कांग्रेस को गुपकार पर अपना रूख साफ करने को कहा, शाह ने कहा कि गुपकार गैंग ने किया तिरंगे का अपमान, इससे जुड़े संगठन देश के खिलाफ, विदेश दखल के लिए कोशिशें करने का लगाया आरोप, महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला सहित घाटी के कई नेता शामिल हैं गुपकार गठबंधन में, एनसी, पीडीपी के अलावा सीपीआई(एम), पीपल्स कांफ्रेंस (पीसी), जेकेपीएम और एएनसी शामिल हैं इस गठबंधन में, 370 हटाने और जम्मू कश्मीर का झंडा फिर से लागू करने की मांग
17 Nov 2020
Read More »

बिहार: नीतीश कुमार के मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, जदयू के विजय चौधरी को सौंपा ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण कार्य मंत्रालय, मेवालाल चौधरी बने शिक्षा मंत्री, शिला मंडल को परिवहन मंत्रालय और पार्टी के ही अशोक चौधरी को मिला भवन निर्माण विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, प्रौद्योगिकी विभाग, डिप्टी सीएम रेणु देवी को महिला विकास मंत्रालय सौंपा, पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के सभी मंत्रालय नए उप मुख्यमंत्री तारकिेशोर प्रसाद को मिले, बीजेपी के मंगल पांडेय को सौंपी स्वास्थ्य और पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी, पहली कैबिनेट बैठक में हुआ विभागों का बंटवारा
17 Nov 2020
Read More »


वापस दिल्ली लौटे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन, दो महीने बाद दो दिन के दौरे पर जयपुर आए थे माकन, पार्टी कार्यक्रमों में व्यस्त रहने वाले थे माकन, लेकिन मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निधन के बाद स्थगित हुए कार्यक्रम, इसी बीच कल देर रात तक मुख्यमंत्री गहलोत से चली माकन की मुलाकात, आज माकन का पहले सुजानगढ़ जाने का था कार्यक्रम, मास्टर भंवरलाल मेघवाल के अंतिम संस्कार में जाने का था कार्यक्रम, लेकिन ऐनवक्त पर माकन के पास आया दिल्ली से अहम फोन, और उसके तुरन्त बाद दिल्ली रवाना हुए अजय माकन
17 Nov 2020
Read More »

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे छोटी उदई, मृतक के परिवारजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात, ट्वीट कर बताया- छोटी उदेई पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिला, परिजनों का का दुख देखकर मन अत्यंत दुखी है, परिवार के इकलौते वारिस की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी, इस दुख को तो मैं शब्दों में नहीं लिख सकता, लेकिन यह प्रण लिया कि इस बेटे की न्याय के लिए अंतिम क्षण तक लडूंगा
17 Nov 2020
Read More »

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अजय माकन के बीच हुई महत्वपूर्ण मंत्रणा, देर रात मुख्यमंत्री आवास पर हुई मुलाकात में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा, दो चरणों में हुई माकन से मुलाकात, पहले चरण की बातचीत में मिले सीएम गहलोत और प्रदेश प्रभारी माकन, दूसरे चरण में डिनर पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी भी रहे साथ, चार महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंत्रणा होने की मिल रही खबर, पहला- राजस्थान में पार्टी को और मजबूत बनाने की दिशा में संगठन और सरकार मिलकर करेंगे काम, दूसरा- मंत्रीमंडल फेरबदल का काम फिलहाल नहीं होगा शुरु, अहमद पटेल के कोरोना पीड़ित होने के कारण प्रक्रिया नहीं होगी शुरु, उनके स्वस्थ होकर लौटने के बाद तीन मेंबर कमेटी की रिपोर्ट के बाद हो सकता है फेरबदल, तीसरा- बोर्ड निगमों में राजनैतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया जल्द होगी शुरु, अधिकांश बोर्ड और निगमों में नियुक्तियों का काम जल्द हो सकता है पूरा, चौथा- सचिन पायलट कैंप द्वारा उठाए गए मुद्दों का भी जल्द होगा समाधान
17 Nov 2020
Read More »

भारत में फिर से आया बराक ओबामा की किताब ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ का जिन्न, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने पुस्तक में लिखा- भ्रष्टाचार और घोटालों के बावजूद कई मायनों में सफल है आधुनिक भारत की गाथा, ओबामा ने ये भी लिखा— आधुनिक भारत को राजनीतिक दलों के भीतर कड़वाहट, विभिन्न सशस्त्र अलगाववादी आंदोलनों और भ्रष्टाचार और घोटालों के बावजूद कई मामलों में एक सक्सेस स्टोरी के रूप में गिना जा सकता है, अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन का भी जिक्र, इसी पुस्तक के एक लेख में राहुल गांधी को बताया गया है घबराए हुआ एक अनगढ़ छात्र, सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का भी जिक्र
17 Nov 2020
Read More »


हाजीपुर/बिहार: छेड़छाड़ पीड़िता की मौत पर बवाल, राहुल गांधी बोले- चुनावी फायदे के लिए छुपाया गया अपराध ताकि इस कुशासन पर अपने झूठे ‘सुशासन’ की नींव रख सके, पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप, पीड़िता की मौत के बाद पूरे इलाके में बढ़ा तनाव, मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने चांदपुरा थाने के एसएचओ को किया निलंबित, दर्ज एफआईआर में तीन लोगों को किया नामजद
17 Nov 2020
Read More »


