



Day: November 16, 2020


बिहार में बनी डबल डिप्टी सीएम वाली सरकार, तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी बने उप मुख्यमंत्री, तारकिशोर और रेणु देवी ने ग्रहण की पद एवं गोपनियता की शपथ, नीतीश कुमार के बगल में लगी दोनों की कुर्सियां, अन्य मंत्रियों ने भी ली मंत्री पद की शपथ, नीतीश कुमार भी ले चुके हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ, 7वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, बिहार में फिर बन गई डबल इंजन वाली एनडीए सरकार
16 Nov 2020
Read More »



राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन आज आएंगे जयपुर, सीएम अशोक गहलोत और अजय माकन के बीच फोन पर हुई लंबी चर्चा, जयपुर दौरे और कार्यक्रम को लेकर हुई वार्ता, मुख्यमंत्री गहलोत से हो सकती है मुलाकात, कल बिड़ला सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में अजय माकन व सीएम गहलोत रहेंगे मौजूद, माकन के देर शाम तक जयपुर पहुंचने की उम्मीद, माकन के साथ ही जयपुर आएंगे राजेंद्र यादव और पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, मंत्री राजेंद्र यादव करेंगे रिसीव
16 Nov 2020
Read More »

बिहार ने देश को मुद्दों पर चुनाव लड़ना सिखाया, बंगाल और अन्य राज्यों के लिए उदाहरण, माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से कहा- बिहार चुनाव में जनता का जो एजेंडा सामने आया, वह बंगाल और अन्य चुनावों के लिए भी बनेगा उदाहरण, विपक्षमुक्त लोकतंत्र बनाने की भाजपा की साजिश को भी लोगों ने नकारा, कोरोना, लॉकडाउन और विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए जनता ने इस चुनाव को एक जनांदोलन में बदला
16 Nov 2020
Read More »

सुरिश्वर महाराज की जयंती आज, पीएम मोदी ने राजस्थान के जैतपुरा में 151 इंच लंबी स्टेच्यू ऑफ पीस का अनावरण किया, जिले के जैतपुरा में स्थित विजय वल्लभ साधना केंद्र में है ये स्टेच्यू, विजयवल्लभ सुरिश्वर महाराज ने भगवान महावीर के संदेश का प्रचार किया था, सुरिश्वर महाराज के प्रयासों से आज अलग-अलग राज्यों में चल रहे हैं 50 कॉलेज, स्कूल और स्टडी सेंटर
16 Nov 2020
Read More »


कांग्रेस ने गुपकार अलायंस के साथ हाथ मिलाकर अपना असली रंग दिखा दिया है- संबित पात्रा, जम्मू कश्मीर के पंचायत चुनाव में गुपकार अलायंस के साथ कांग्रेस के हाथ मिलाने पर बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा- फारूक अब्दुल्ला कह रहे हैं कि वह चीन के साथ काम करेंगे और महबूबा मुफ्ती कह रही हैं कि वह तिरंगा नहीं उठाएंगी, पी चिदंबरम ने ट्वीट किया कि अनुच्छेद 370 को हटाना गलत था!, यदि आप डॉट्स कनेक्ट करते हैं, तो आप देखेंगे कि सब कुछ जुड़ा हुआ है, गुप्कर अलायंस की एक पार्टी कह रही है कि वे चीन के साथ मिलकर अनुच्छेद 370 को वापस लाएंगे, मैं सोनिया और राहुल जी से पूछना चाहता हूं कि क्या वे गुप्कर गठबंधन में नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों से खड़े होंगे ? उनका गुप्कर गठबंधन पाकिस्तान और भारत विरोधी देशों के लिए ठीक वैसा ही चाहता है, पाकिस्तान हर फोरम पर गया है और धारा 370 को हटाने के खिलाफ अपील की है, गुप्कर अलायंस भी यही बात कहता है
16 Nov 2020
Read More »

बिहार: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे RJD नेता तेजस्वी यादव, आज शाम मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश, तेजस्वी के समारोह में नहीं जाने को लेकर पार्टी नेताओं ने साधी चुप्पी, माना जा रहा बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद काफी निराश हैं तेजस्वी, ऐसे में उन्होंने समारोह में जाने से किया मना
16 Nov 2020
Read More »


