Day: November 16, 2020

Img 20201116 221710

कांग्रेस के दिग्गज नेता और केबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निधन पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जताया गहरा दुःख, कहा- राज मंत्री श्री मेघवाल के निधन की दुखद खबर से स्तब्ध हूं, “मास्टर जी” कहे जाने वाले मेघवाल सन 1977 से चुनाव लड़ रहे थे और कांग्रेस के एक मजबूत दलित चेहरा थे, श्री मेघवाल ने 5 साल तक पीसीसी में मेरे साथ उपाध्यक्ष के रूप में पूरे सम्मान के साथ काम किया और 2018 में हमारी सरकार की वापसी के लिए उनके साथ मिलकर काम किया

Read More »
Rajasthanministermasterbhanwarlalmeghwaladmittedinsmshospital 1589437097

कांग्रेस के दिग्गज नेता और मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निधन के बाद प्रदेश की सियासत में शोक की लहर: सभी पार्टीयों के नेता दे रहे दिवंगत मास्टर भंवरलाल मेघवाल को श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया के जरिये दे रहे अपनी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गिविंद सिंह डोटासरा, रामेश्वर डूडी, सांसद कैलाश चौधरी, सांसद रामचरण बोहरा, सांसद दीया कुमारी, रमेश मीणा, मुकेश भाकर, हरीश चौधरी और रामनिवास गावड़िया सहित कई नेताओं ने प्रकट की संवेदना, मेघवाल के परिवार को दे रहे सांत्वना, मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा- लम्बी बीमारी के बाद अपने मंत्री सहयोगी भंवर लाल मेघवाल जी के निधन पर गहरा दुख हुआ, हम 1980 से एक साथ हैं, इस सबसे कठिन समय में उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना, ईश्वर उन्हें शक्ति दे और दिवंगत आत्मा को शांति शांति प्रदान करे

Read More »
Navbharat Times29

केबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निधन पर प्रदेश में एक दिन का राजकीय शोक घोषित: ऐसे में अब नहीं हो पाएगा बिड़ला ऑडिटोरियम में होने वाला निकाय एवं पंचायत चुनाव कार्यशाला का कार्यक्रम, इसी कार्यक्रम के लिए जयपुर आए हैं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल होते कार्यशाला में, लेकिन मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निधन के चलते स्थगित हुआ कार्यक्रम, खुद गोविंद सिंह डोटासरा ने दी जानकारी, कहा- राजस्थान के कैबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल जी के दुःखद निधन की वजह से कल 17 नवंबर को राजकीय शोक घोषित किया गया है और इसी वजह से कल बिड़ला ऑडिटोरियम में 11.30 बजे आयोजित कार्यक्रम स्थगित किया गया है

Read More »
Img 20201116 Wa0167

राजस्थान से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर: मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल का निधन, सुजानगढ़ से विधायक और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थे मेघवाल, बड़े दलित नेता के तौर पर रही थी मेघवाल की पहचान, हाल ही में भंवरलाल मेघवाल की बेटी का हुआ था निधन, लम्बे समय से बीमार चल रहे थे मेघवाल, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे मेघवाल

Read More »
Ajay Maken Sachin Pilot

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन का जयपुर दौरा: लगभग दो महीने बाद दो दिन के दौरे पर जयपुर आ रहे हैं अजय माकन, निकाय एवं पंचायत चुनाव कार्यशाला में लेंगे भाग, कल सुबह 11.30 बजे बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होगा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी रहेंगे मौजूद, वहीं दो नगर निगमों में हुई कांग्रेस की हार की भी करेंगे समीक्षा, इसके साथ ही प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं से भी करेंगे मुलाकात, लेकिन सचिन पायलट से नहीं हो पाएगी अजय माकन की मुलाकात, कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद होम आइसोलेशन में हैं पायलट

Read More »
Tejashwi Yadav Greets Nitish Kumar

बिहार: नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने पर तेजस्वी ने दी बधाई, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बधाई देने के साथ किया कटाक्ष, कहा- आशा करता हूं कि कुर्सी की महत्वाकांक्षा की बजाय बिहार की जनाकांक्षा एवं NDA के 19 लाख नौकरी-रोजगार और पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई जैसे सकारात्मक मुद्दों को बनायेंगे सरकार की प्राथमिकता, राजद के शपथ ग्रहण के बहिष्कार करने के चलते समारोह में शामिल नहीं हुए थे तेजस्वी

Read More »