Day: November 10, 2020

Sachin Pilot (6)

राजस्थान: जोधपुर में बिल्डिंग गिरने से कई लोगों की हुई मौत पर सचिन पायलट ने जताया शोक, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना, ट्वीट कर कहा- जोधपुर जिले में बासनी थाने के पास एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से कई लोगों की मृत्यु होने की खबर अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण, इस दुखद घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ, ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें

Read More »
Breaking news

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2020: चुनावी परिणामों को लेकर आरजेडी का बड़ा बयान, कहा- क़रीब 10 सीटों पर नीतीश प्रशासन गिनती में कर रहा है देरी, जीते हुए उम्मीदवारों को नहीं दे रहा सर्टिफ़िकेट, CM आवास में बैठकर नीतीश कुमार और सुशील मोदी CM के प्रधान सचिव से सभी DM और RO को फ़ोन करवा रहे है फ़ोन, नज़दीकी लड़ाई वाली सीटों के पक्ष में फ़ैसला दिलाने का बनवा रहे दबाव

Read More »
Republic Tv Journalist Arnab Goswami Arrested By Mumbai Police Under Section 306 Of Ipc In An Old Case Of Suicide 411488

रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी ने बॉम्बे हाइकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश को दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती जिसमें आत्महत्या के मामले में गोस्वामी को अंतरिम जमानत देने से कोर्ट ने कर दिया है इनकार, अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट कल यानि बुधवार 11 नवंबर को करेगा सुनवाई, लेकिन साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने भी कर दिया है Caveat दाखिल, जिसके मायने है कि ज़मानत देने से महाराष्ट्र सरकार का पक्ष भी सुना जाएगा सुप्रीम कोर्ट में, ऐसे में अर्नब को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर भी संशय बरकरार

Read More »
Img 20201110 Wa0123

बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों के रुझानों में एक बार फिर हुआ बड़ा उलटफेर: आरजेडी 74 सीटों पर बढ़त के साथ बनी सबसे बड़ी पार्टी, तो एनडीए एक बार फिर बहुमत के आंकड़े से आया नीचे, एनडीए 121 तो महागठबंधन ने 114 पर बनाई बढ़त, वहीं अन्य ने 8 सीटों पर बनाई बढ़त, जबकि 19 से ज्यादा सीटें ऐसी जिन पर 1000 वोटों से कम का मार्जिन, तो 13 सीटें ऐसीं जिनपर मात्र 500 वोटों का चल रहा है अंतर, कुल 4.17 करोड़ वोटों में से अभी तक 2.30 करोड़ वोटों की हो चुकी है गणना, ऎसे में अभी किसी के भी बहुमत का आंकड़ा पार करने की बात करना होगा गलत

Read More »
Tej Pratap Yadav

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम-2020: तेजप्रताप यादव ने दर्ज की जीत, हसनपुर से राजद नेता और लालू के सुपुत्र को मिली विजयश्री, जदयू के राजकुमार राय को दी मात, ओवैसी की पार्टी के पांच उम्मीदवार चल रहे आगे, बसपा के भी एक प्रत्याशी को मिल रही बढ़त, कांग्रेस 20, राजद 69 और वामदल 18 सीटों पर चल रहे आगे, बीजेपी 69, जदयू 41, वीआईपी चार और हम तीन सीटों पर बनाए हुए बढ़त

Read More »
Narottam Mishra

मध्यप्रदेश उपचुनाव के रूझानों पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ली कमलनाथ और दिग्गी राजा की चुटकी, कहा- मेरी सहानुभूति कमलनाथ को संभावित सीएम बनाने वालों के साथ, वहीं प्रदेश की जनता को बधाई और आभार जताया, एमपी की 28 सीटों पर बीजेपी को 19 सीटों पर मिल रही बढ़त, कांग्रेस के खाते में आ रही केवल 9 सीटें, जीत दर्ज करते हुए बीजेपी को हासिल होगा पूर्ण बहुमत, इससे पहले कमलनाथ और दिग्गविजय सिंह सहित कांग्रेसी नेताओं ने किया था सभी 28 सीटें जीतने का दावा

Read More »
Bihar Election2020 News Update

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम-2020: मुकाबले में बना हुआ है महागठबंधन, परसा सीट से जदयू के चंद्रिका राय हारे, बांकीपुर से लव सिन्हा और पुष्पम प्रिया हारे, बीजेपी के नितिन नवीन को मिली जीत, हसनपुर से तेजप्रताप और सिमरी बख्तियारपुर से वीआईपी के मुकेश सहनी आगे, बिहारीगंज से सुभाषिनी यादव पीछे, राघोपुर से तेजस्वी यादव आगे

Read More »
Img 20201110 170322

बीकानेर जिला परिषद व पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने तोड़े परिवारवाद के सारे रिकॉर्ड, खाजूवाला विधायक गोविन्दराम मेघवाल ने अपनी पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को टिकट देकर रख लिए दो हाथ में तीन लड्डू, बीकानेर जिला परिषद चुनाव के लिए मेघवाल की पत्नी आशा देवी ने वार्ड संख्या 23 से भरा नामांकन, तो उनकी पुत्री सविता मेघवाल ने वार्ड संख्या 24 से भरा पर्चा, वहीं पूगल पंचायत समिति के वार्ड संख्या 15 से विधायक पुत्र गौरव चौहान ने भरा है पर्चा, विधायक गोविंदराम मेघवाल की पत्नी पूर्व में सरपंच तो पुत्री रह चुकी हैं पूर्व में प्रधान, इस बार विधायक मेघवाल की निगाह है जिला प्रमुख की सीट पर जो अनुसूचित जाति के लिए है आरक्षित, जिला प्रमुख के लिए यहां उनका मुकाबला होगा केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से, वहीं पुत्र गौरव को पंचायत समिति प्रधान बनाना चाहते हैं विधायक गोविंदराम मेघवाल

Read More »