



Day: November 4, 2020


US Election Result LIVE: कैलिफोर्निया में बाइडेन की बंपर जीत, अबतक मिले 209 इलेक्टोरेल वोट, ट्रंप 112 जीते, अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है, अब वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझान आना जारी है, अभी तक के अपडेट के मुताबिक, डेमोक्रेट्स पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन काफी आगे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछड़ते हुए नज़र आ रहे हैं, सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नज़र अमेरिका के चुनावी नतीजों पर टिकी हुई है, ताजा अपडेट के लिए इस ब्लॉग के साथ बने रहें.
4 Nov 2020
Read More »

उग्र हो रहा गुर्जर आरक्षण आंदोलन 2020: इस बार आईएएस नीरज के पवन भी हुए फैल, सरकार के दूत के रूप में पहुंचे थे IAS नीरज के पवन, ट्रैक पर पहुँच गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला व अन्य गुर्जर नेताओं से की वार्ता, लेकिन नहीं बनी बात और फैल हुई वार्ता, अब उग्र होता दिख रहा गुर्जर आरक्षण आंदोलन, कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने गुर्जरों से किया आव्हान, कहा- समस्त समाज से है मेरा अनुरोध कि सब करें आंदोलन, आप जहाँ है वहीं से इस आंदोलन में लें हिस्सा लें और इसे बनाएं सफल, वहीं आंदोलन ख़त्म करने की मांग को लेकर गुर्जरों का दूसरा दल मिलने पहुंचा कर्नल बैंसला, लेकिन उनकी भी कर्नल किरोडी से नहीं हो सकी मुलाक़ात
4 Nov 2020
Read More »


रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को मुम्बई पुलिस ने किया गिरफ्तार: 2018 में 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर महिला और उसके बेटे को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में किया गया गिरफ्तार, गिरफ्तारी के बाद अर्नब को ले जाया गया अलीबाग पुलिस स्टेशन, अर्नब गोस्वामी ने पुलिस पर उनके साथ, उनके सास-ससुर और पत्नी के साथ मारपीट और बदसलूकी के लगाए आरोप, बीजेपी ने इसकी तुलना की आपातकाल से बताया अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला, शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा- महाराष्ट्र में किया जाता है कानून का पालन,अगर किसी के खिलाफ हैं सबूत हैं तो पुलिस कर सकती है कार्रवाई, ठाकरे सरकार के गठन के बाद से बदला लेने के लिए किसी के खिलाफ नहीं की गई कोई कार्रवाई
4 Nov 2020
Read More »



कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे विधायक नारायण बेनीवाल का हनुमान बेनीवाल के पुत्र ने किया स्वागत, कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल को आरयूएचएस अस्पताल में कराया गया था भर्ती, मंगलवार को कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद बेनीवाल को कर दिया गया डिस्चार्ज, जयपुर आवास पहुंचने पर सांसद हनुमान बेनीवाल के पुत्र आशुतोष ने किया अभिनन्दन, अपने विधायक चाचा का साफा पहनाकर किया अभिनंदन, वहीं हनुमान बेनीवाल की पुत्री दीया सिंह ने टिका लगाकर किया अभिनंदन
4 Nov 2020
Read More »


गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के पुत्र विजय बैंसला का मनाया गया जन्मदिन, बीती शाम गुर्जरों की कर्मस्थली पीलूपुरा में केक काटकर मनाया गया जन्मदिन, जानकारी शेयर करते हुए विजय बैंसला ने लिखा- ‘आज पीलूपुरा की पावन धरती पर जन्मदिन मनाने का प्राप्त हुआ सौभाग्य, आपके प्यार दुलार और स्नेह का हूं मैं कायल, मुझे गर्व है कि मेरा जन्म गुर्जर कौम में हुआ है, जय देवधणी!,’ बता दें, इस बार के गुर्जर आंदोलन की जिम्मेदारी किरोड़ी बैंसला ने सौंप रखी है विजय बैंसला को
4 Nov 2020
Read More »


