Day: November 4, 2020

Beniwal 6431369 835x547 M(1)

आरएलपी मुखिया और सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कृषि मंत्री लालचंद कटारिया को लिखा पत्र, समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद शीघ्र शूरू करने के लिए के लिए लिखा पत्र, जानकारी शेयर करते हुए बेनिवाल ने लिखा- चूंकि केंद्र द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर किसी भी उपज की खरीद तब तक शुरू नही होती जब तक सम्बंधित राज्य आकंडो के साथ प्रस्ताव नही भेजता, इसलिए राजस्थान में बाजरे की समर्थन मूल्य पर खरीद हेतु केंद्र को प्रस्ताव भेजने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत व कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया को लिखा पत्र

Read More »
Gurjjar Reservation

गुर्जर आरक्षण आंदोलन में लेटेस्ट अपडेट: गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के बुलावे पर IAS नीरज के पवन दूसरी बार पहुंचे पीलूपुरा, लंबित भर्तियों सहित अन्य मांगों पर विजय बैंसला से कर रहे हैं वार्ता, कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला भी मौके पर, कर्नल बैंसला ने किया था नीरज के पवन को फोन, पटरी पर आकर वार्ता के लिए कहा नीरज के पवन से, कर्नल ने कहा- ‘मांग पूरी होने तक संघर्ष रहेगा जारी, मैं खुद भी चाहता हूं इसका निकले हल, सड़कें जाम होने से मैं खुद भी हूँ चिंतित, बात करने के लिए हूं तैयार, बस मांगे होनी चाहिए पूरी,’ वहीं इंटरनेट सेवाओं को लेकर बोले किरोडी बैंसला- खोल देना चाहिए सभी जगह का इंटरनेट, हम नहीं करेंगे उवद्र्व’

Read More »
Sachin Pilot 6304244 835x547 M(1)

सचिन पायलट ने की गोविंद सिंह डोटासरा की पत्नी और पुत्र के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना तो डोटासरा ने भी जताया आभार: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की पत्नि और पुत्र हुए कोरोना संक्रमित, सचिन पायलट ने की जल्द स्वस्थ्य होने की कामना, ट्वीट कर कहा- ‘प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी की पत्नी एवं पुत्र के कोरोना संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ है, मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की करता हूँ कामना,’ पायलट के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए डोटासरा ने लिखा- शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद

Read More »
Tej Pratap

बिहार विस चुनाव: तेजप्रताप बोले- विपक्ष चाहे हजार हेलिकॉप्टर तेजस्वी के पीछे लगा दे, मेरा आशीर्वाद है उसके साथ, बिहार में किया जीत का दावा, तेजप्रताप ने कहा- जिस तरह तेजस्वी का आना तय, 10 लाख लोगों को रोजगार देना भी तय, जीतने के बाद सबसे पहले हसनपुर को जिला बनाने की बात भी कही

Read More »
Rahul Gandhi

बिहार: ‘मजदूरों के साथ मोदी-नीतीश ने शर्मनाक बर्बरता की’ राहुल गांधी का एनडीए पर वार, बोले राहुल गांधी- जब लाखों मज़दूर बहन-भाई देश के विभिन्न हिस्सों से बिहार-यूपी की ओर भूखे, प्यासे पैदल चलने पर मजबूर हो गए, तब मोदी-नीतीश सरकारी ने ये शर्मनाक बर्बरता की, कांग्रेस पार्टी सरकार में नहीं है, फिर भी हमने इस अत्याचार के ख़िलाफ़ मज़दूर भाइयों की मदद की, बिहार चुनाव में लॉकडाउन और मजदूरों के दुर्गति को जमकर भुना रहे हैं राहुल गांधी, बिहार में चल रहा तीसरे चरण का चुनाव प्रचार, 7 नवंबर को मतदान और 10 को आएंगे नतीजे

Read More »
Tejashwi Yadav

‘नीतीश राज में सनी लियोनी ने भी टॉप किया एग्जाम’ बिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, बोले- बिहार में शिक्षा का बुरा हाल, सनी लियोनी भी बोर्ड एग्जाम में कर सकती है टॉप, ये नीतीश राज में ही हो सकता है, तीन साल में ग्रेजुएशन पूरा नहीं हो पाता है, प्रोफेसर की पोस्ट खाली है, कोर्स समय पर कंप्लीट नहीं कराया जाता है, ग्रेजुएशन की डिग्री लेने में 6 साल लग जाते हैं, 15 साल के कार्यकाल में नीतीश कुमार इन मुद्दों पर पहीं किया कोई काम

Read More »