



Day: November 2, 2020



बीजेपी पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी पड़ी खटाई में: पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी में अब आया नियमों का बड़ा पेच, मुख्य सचेतक महेश जोशी ने किया नियमों का खुलासा, नियमानुसार मतगणना के दौरान पार्षद प्रत्याशियों की मौजूदगी होती है अनिवार्य, जीते हुए प्रत्याशी को हाथों-हाथ मौके पर ही लेनी पड़ती है शपथ, अगर हाथों हाथ नहीं लेते हैं शपथ तो मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए छिन जाता है वोटिंग राइट, यही नहीं अगर शपथ नहीं लेने पर मेयर और डिप्टी मेयर के प्रस्तावक भी नहीं बन सकते पार्षद, ऐसे में बीजेपी की बाड़ाबंदी पड़ जायेगी खटाई में, अब नियमों के पेच से बचने के लिए पार्षद प्रत्याशियों को बाड़ाबंदी से निकालना पड़ेगा बीजेपी को!
2 Nov 2020
Read More »


उत्तरप्रदेश से राज्यसभा के लिए भाजपा ने 8 सीटों पर तो बसपा और सपा ने 1-1 सीट पर मारी बाजी: यूपी से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए पूर्वनिर्धारित नतीजे हुए घोषित, भारतीय जनता पार्टी के आठ, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का एक-एक उम्मीदवार निर्विरोध पहुंचा राज्यसभा, भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, पूर्व डीजीपी ब्रिज लाल, नीरज शेखर, हरिद्वार दूबे, गीता शाक्य, बी एल वर्मा और सीमा द्विवेदी को राज्यसभा जाने का मिला मौका, जबकि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और बसपा से रामजी गौतम को निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुना गया, निर्वाचित सांसदों को सहायक निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद मुशाहिद सईद ने सौंपे प्रमाण पत्र, निर्विरोध निर्वाचित सभी सांसदों का कार्यकाल 25 नवंबर 2020 से 24 नवंबर 2026 तक रहेगा
2 Nov 2020
Read More »

राजस्थान विधानसभा के विशेष सत्र का दूसरा दिन: दोपहर बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची विधानसभा, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द राठौड़ ने की मैडम राजे से मुलाकात, विधानसभा की ना पक्ष लॉबी में हुई तीनों नेताओं की मुलाकात, और भी कई विधायकों ने की मैडम राजे से मुलाकात, उधर कोरोना के लक्षण के चलते आमेर विधायक और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने खुद को किया आइसोलेट, वहीं गोविंद सिंह डोटासरा भी खराब स्वास्थ्य के चलते नहीं आए विधानसभा
2 Nov 2020
Read More »

किसानों पर मोदी का आघात – नीतीश का विश्वासघात- सुरजेवाला, बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले रणदीप सुरजेवाला ने साधा मोदी सरकार और नितीश सरकार पर निशाना, बिहार में एक प्रेससवार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा- चाहे मंडियों को समाप्त करना हो, समर्थन मूल्य और फसल बीमा से किसानों को वंचित करना हो या जमाखोरों और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना हो, नीतीश और मोदी सरकारें किसानों से करती रही है एक जैसा दुर्व्यवहार, नितीश सरकार पर निशाना साधते हुए सुरजेवाला ने कहा- कपटी नीतीश सरकार ने किया मक्का किसानों से छल – पहुंचाया 3000 करोड़ का नुकसान
2 Nov 2020
Read More »


भरतपुर में आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर समुदाय के सदस्यों का विरोध जारी, कर्नल बैंसला की सरकार को चेतावनी, कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने कहा, “जब तक पूरी नहीं होती हमारी मांगे, हम अपना आंदोलन रखेंगे जारी, “सरकार को हमारी मांगे जल्द से जल्द मान लेनी चाहिए” वहीं अजमेर में गुर्जरों ने मांगलियावास बाईपास से हटाया जाम, मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, गुर्जरों ने ज्ञापन में तत्काल मांगे पूरी करने की मांग, मांगे नहीं मानने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
2 Nov 2020
Read More »

सचिन पायलट को देना पड़ा सम्मान, आखिर अपनी सीट पर लौटे पायलट: कृषि कानूनों में संशोधन के लिए राजस्थान विधानसभा का विशेष सत्र जारी, इस सत्र में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को दी गई है आगे की सीट, अब विधानसभा में मंत्रियों के बराबर वाली सीट पर बैठे पायलट, इस सत्र में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की बगल की सीट पर बैठे सचिन पायलट, इससे पहले विश्वासमत हासिल करने के लिए बुलाए गए विशेष सत्र में पायलट को बिठाया गया था सबसे पीछे की सीट पर, 14 अगस्त को बुलाया गया था विधानसभा का यह विशेष सत्र, इन सत्र पायलट को पीछे की सीट देने पर राजनीतिक गलियारों में चला था चर्चाओं का लंबा दौर, खुद सचिन पायलट ने कसा था सरकार पर जोरदार तंज, अब इस सत्र में फिर पायलट को आगे की सीट देने से एक बार फिर शुरू हुआ चर्चाओं का दौर, सचिन पायलट के मुख्यधारा में लौटने को लेकर शुरू हुई खुसर-फुसर
2 Nov 2020
Read More »


