



Day: October 31, 2020



मध्यप्रदेश उपचुनाव: स्टार प्रचारक का दर्ज़ा रद्द करने पर कमलनाथ ने जताई नाराजगी, बोले कमलनाथ- स्टार प्रचारक न तो कोई कद है और न ही कोई पद, चुनाव आयोग पर टिप्पणी करने से किया इनकार, कहा- चुनाव आयोग के बारे में नहीं करना चाहता कोई टिप्पणी, 10 नवंबर के बाद करूंगा क्योंकि जनता अंत में सबसे ज़्यादा मायने रखती है और वो सब कुछ जानती है, चुनावी सभाओं में आपत्तिजनक बयान देने पर चुनाव आयोग ने की कमलनाथ पर कार्रवाई, शुक्रवार को कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची से हटाया था नाम, कुछ दिनों पहले बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी को कह दिया था ‘आइटम’
31 Oct 2020
Read More »

किसानों के हित में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिया बड़ा निर्णय, राजस्थान विधानसभा के विशेष सत्र मे कृषक (सशक्तीकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन सहित, कृषि सेवा पर करार (राजस्थान संशोधन) विधेयक 2020 पारित, किसी फसल के विक्रय के लिए करार तब तक विधिमान्य नहीं होगा, जब तक करार में तय कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक न हो, यानी किसानों को MSP के बराबर या अधिक कीमत जरूर मिलेगी, करार के तहत बेची फसल पर राज्य की फीस या उपकर लागू होंगे, इस राशि का उपयोग कृषकों के कल्याण मंडियों के विकास पर होगा, लेकिन यह फीस किसानों से वसूल नहीं की जाएगी
31 Oct 2020
Read More »

देश की पहली सी-प्लेन सर्विस शुरु, पटेल जयंती पर सी-प्लेन का सपना हुआ साकार, पीएम नरेंद्र मोदी की देश को सी-प्लेन सर्विस की सौगात, अहमदाबाद में केवडिया-साबरमती रिवर फ्रंट पर सी-प्लेन सर्विस को किया लॉन्च, जमीन और आसमान दोनों पर किया जा सकेगा सफर, केवडिया से प्रधानमंत्री मोदी खुद सी-प्लेन में बैठ साबरमती फ्रंट पहुंचे, दिवाली से पहले पीएम मोदी का पर्यटकों को शानदार तौहफा
31 Oct 2020
Read More »

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले शिवसेना के राष्ट्रिय प्रवक्ता संजय राउत आये तेजस्वी के पक्ष में, तेजस्वी यादव को लेकर संजय राउत ने कहा – मैं उस लड़के(तेजस्वी यादव) को बहुत साल से कर रहा हूं फॉलो, बहुत लोग मानते थे कि इस चुनाव में वो कमजोर कड़ी है लेकिन वो एक बहुत मजबूत कड़ी उभर कर सामने आया है, और राज्यों में बड़े नेताओं के जो लड़के राजनीति में आए हैं उनसे सबसे सुपर तेजस्वी है
31 Oct 2020
Read More »

राजस्थान विधानसभा का विशेष सत्र: सत्र के पहले दिन कई विधायक तब पहुंचे जब विधानसभा हो चुकी थी स्थगित, नरपत सिंह राजवी, संदीप यादव, प्रशांत बैरवा सहित कई विधायक पहुंचे देरी से, जबकि आज पहले दिन सदन में शोकाभिव्यक्ती के बाद कार्यवाही सोमवार तक के लिए कर दी गई थी स्थगित, और ऐसा ही होता है हमेशा जिसका विधायकों ने नहीं रखा ध्यान, इससे पहले मुख्यमंत्री गहलोत मिले कई विधायकों से, विपक्ष विधायकों से भी रामा-श्यामा की सीएम गहलोत नेराजस्थान विधानसभा का विशेष सत्र: सत्र के पहले दिन कई विधायक तब पहुंचे जब विधानसभा हो चुकी थी स्थगित, नरपत सिंह राजवी, संदीप यादव, प्रशांत बैरवा सहित कई विधायक पहुंचे देरी से, जबकि आज पहले दिन सदन में शोकाभिव्यक्ती के बाद कार्यवाही सोमवार तक के लिए कर दी गई थी स्थगित, और ऐसा ही होता है हमेशा जिसका विधायकों ने नहीं रखा ध्यान, इससे पहले मुख्यमंत्री गहलोत मिले कई विधायकों से, विपक्ष विधायकों से भी रामा-श्यामा की सीएम गहलोत ने
31 Oct 2020
Read More »


गुर्जर आरक्षण आंदोलन मामला: गुर्जरों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा जयपुर, कल रात खेल मंत्री अशोक चांदना के निवास पर पहुंचा 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, लेकिन सब कमेटी के साथ होने वाली बैठक नहीं हो पाई कल रात, गुर्जर नेताओं के देरी से आने का कारण टली औपचारिक वार्ता, अशोक चांदना के साथ अनौपचारिक बातचीत हुई गुर्जर नेताओं की, अब आज की बैठक में होगा निर्णायक फैसला, उधर गुर्जर नेता किरोडी सिंह बैंसला ने एक नवंबर से गुर्जर आंदोलन का कर रखा है एलान, लेकिन कोरोना महामारी और दीवाली को देखते हुए गुर्जर नेताओं ने सरकार के साथ एक निर्णायक वार्ता का लिया फैसला, इसी कारण गुर्जरों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा है जयपुर, वहीं आंदोलन की आहट के चलते प्रशासन भी है अलर्ट मोड़ पर, गुर्जर बाहुल्य 4 जिलों दौसा, करौली, स. माधोपुर और भरतपुर में शुक्रवार शाम से ही इंटरनेट कर दिया गया है बंद, इसके अलावा जयपुर जिले की 5 तहसीलों कोटपूतली, पावटा, शाहपुरा, विराटनगर और जमवारामगढ़ में भी इंटरनेट पर लगा दी गई है पाबंदी
31 Oct 2020
Read More »


