



Day: October 31, 2020




गुर्जर आरक्षण आंदोलन को लेकर सचिवालय में चल रही बैठक हुई समाप्त: गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति प्रतिनिधिमंडल और सरकार की सब कमेटी के बीच हुआ समझौता, लगभग सभी बिंदुओं पर बनी सहमति, गुर्जरों ने सरकार के अनुरोध पर दिया 7 दिन का समय, REET भर्ती पदों को लेकर दिया गया 7 दिन का समय, 7 घण्टे तक सचिवालय में चली मैराथन बैठक, बैठक के बाद हुई प्रेसवार्ता को मंत्री रघु शर्मा और अशोक चांदना के साथ गुर्जर नेता हिम्मत सिंह ने भी किया सम्बोधित, हिम्मत सिंह ने कहा- आज जिन 14 बिंदुओं पर बनी है सहमति उसका हो अक्षरक्ष पालन, हम नहीं चाहते आंदोलन, किरोडी सिंह बैंसला के सवाल पर बोले हिम्मत सिंह- हमने किरोडी जी को भी बुलवाया था वार्ता के लिए, अब जो फैसला समाज को मंजूर होगा तो वो किरोडी बैंसला को भी होगा मान्य, अगर हम नहीं आते बातचीत के लिए तो कल मीडिया ही हम पर उठाता सवाल की आप क्यों नहीं आए सरकार के बुलावे पर वार्ता के लिए, हमारी सभी बिंदुओं पर बन गई है सहमति, ऐसे में हमें नहीं लगता कि अब आंदोलन करने की जरूरत पड़ेगी
31 Oct 2020
Read More »

सिंधिया ने दिया था 50 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर – उमंग सिंघार का बड़ा खुलासा: मध्यप्रदेश उपचुनाव के रण में सियासी बयानबाजी हुई तेज, अब धार के बदनावर से कांग्रेस के पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर लगाया बड़ा आरोप, सिंघार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया बड़ा खुलासा, कहा- भाजपा ज्वाइन करने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें 50 करोड़ और मंत्री पद का दिया था ऑफर, लेकिन मैंने उस समय सिंधिया को कहा कि मेरे लिए सिद्धांत ज्यादा महत्वपूर्ण हैं न कि पद और प्रतिष्ठा, सिंघार के बयान के बाद गरमाई सूबे की सियासत
31 Oct 2020
Read More »



बिहार विधानसभा चुनाव: मुजफ्फरपुर में सभा करने पहुंचे पप्पू यादव का मंच गिरा, हाथ में फेक्चर, हैलिकॉप्टर से पटना अस्पताल ले जाया गया, अन्य लोगों के भी घायल होने की खबर, मीनपुर विधानसभा में चुनावी सभा करने पहुंचे थे जाप प्रमुख पप्पू यादव, मंच टूटने के बाद सभा स्थल पर मची अफरा तफरी, पुलिस ने भीड़ को हटाया
31 Oct 2020
Read More »

हां मैं एक कुत्ता हूं- ज्योतिरादित्य सिंधिया: मध्यप्रदेश उपचुनाव का धमासान अपने चरम पर, अब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने आप को कहा ‘कुत्ता’, अशोक नगर की चुनावी सभा में बोले सिंधिया- कमलनाथ जी मुझे कुत्ता कहते हैं, हाँ मैं एक कुत्ता हूँ क्योंकि मैं लोगों का सेवक हूँ जनता का सेवक हूं, मैं अपनी जनता का कुत्ता हूं, और क्योंकि एक कुत्ता अपने मालिक की रक्षा करता है, अगर कोई भ्रष्ट और गैर-इरादतन नीतियां लाता है तो यह कुत्ता उस व्यक्ति पर हमला करेगा, तो सुनलो कमलनाथ जी मैं मेरी जनता का कुत्ता हूं
31 Oct 2020
Read More »



