Day: October 29, 2020

Nagar Nigam Chunav 2

नगर निगम चुनाव: जयपुर हेरिटेज के लिए वोटिंग जारी, सुबह 12 बजे तक 26 फीसदी हो चुका मतदान, वोटिंग में लगातार आ रही तेजी, जयपुर हैरिटेज के 100 पार्षद के लिए हो रहा मतदान, जयपुर हैरिटेज के साथ ही कोटा उत्तर और जोधपुर उत्तर नगर निगमों में ही चल रही वोटिंग, दोनों नगर निगमों के 150 वार्डों में हो रहा मतदान, कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने किया बोर्ड बनाने का दावा

Read More »
Keshubhai Patel

दुखद खबर: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का निधन, 92 वर्ष के थे केशुभाई, सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में कराया गया था भर्ती, 1995 और 1998-2001 के बीच दो बार संभाला गुजरात के मुख्यमंत्री का पदभार, बीजेपी के कुशल और वरिष्ठ नेताओं में होती है गिनती, सीएम विजय रूपाणी ने केशुभाई पटेल के परिवार से की बात, पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर जताया शोक

Read More »
Kirodi Singh Bensla

राजस्थान में फिर तेज हुई गुर्जर आरक्षण की सुगबुगाहट, गुर्जरों की सरकार को दो टूक, कहा- नहीं आएंगे वार्ता के लिए जयपुर, 1 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी, राज्य सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, राजस्थान जाम करने की चेतावनी के बाद सतर्क हुई सरकार, खुफिया एजेंसियों को सतर्क किया, गुर्जरों की पल-पल के घटनाक्रम पर गढ़ा रखी हैं नजरें, वार्ता और सुलह के अन्य रास्तों की भी तलाश जारी, इसी बीच हिम्मत सिंह ने किरोड़ीसिंह बैंसला को दिया सब कमेटी के साथ वार्ता करने का सुझाव

Read More »
School Will Be Open From 2 Nov

राजस्थान: 9वीं से 12वीं के छात्रों की 60 फीसदी फीस वसूल सकेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने दिया आदेश, पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों की फीस पर फैसला स्कूल खुलने के बाद, सीबीएसई के 30 फीसदी और राजस्थान बोर्ड के 40 फीसदी सिलेबस घटाने के बाद लिया गया फैसला, राज्य सरकार की ओर से गठित कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, सरकार ने दिए ट्यूशन फीस 40 फीसदी घटाने के निर्देश, प्रोग्रेसिव एसोसिएशन स्कूल आॅफ राजस्थान ने किया फैसले का विरोध, फैसले को बताया भेदभावपूर्ण, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही

Read More »
Chirag Paswan

‘नीतीश कुमार की राहुल गांधी के साथ क्या सांठगांठ चल रही है’ चिराग पासवान ने साधा बिहार के मुख्यमंत्री पर निशाना, राहुल गांधी के दशहरे पर प्रधानमंत्री के पुतले जलाने वाले बयान पर बोले लोजपा प्रमुख चिराग— बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश, जो प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करते नहीं थकते, वो अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस पर एक शब्द नहीं बोलते, आपकी (नीतीश कुमार) राहुल गांधी के साथ क्या सांठगांठ चल रही है

Read More »
Nagar Nigam Chunav

राजस्थान: नगर निगम चुनावों के लिए मतदान जारी, मंत्री शांति धारीवाल ने डाला वोट, बीजेपी नेता अशोक परनामी ने भी किया मतदान, बोले- एक साल पहले होने थे चुनाव लेकिन गहलोत सरकार ने फंसाया पेंच, तीन नगर निगमों के 250 वार्डों में हो रही वोटिंग, जयपुर हैरिटेज के 100 पार्षद के लिए हो रहे चुनाव

Read More »
14 3

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: प्रथम चरण के चुनाव के बाद लोजपा प्रमुख चिराग पासवान का बड़ा बयान, 10 तारीख को बिहार में बनने जा रही है भाजपा और लोजपा की सरकार, पासवान ने कहा- इस बार का मतदान हुआ है विकास के नाम पर बदलाव के लिए, जिस तरीके से मुझे मिल रहा है फीडबैक, यह तय कि अगली 10 तारीख को मुख्यमंत्री जी का पुन:बिहार में मुख्यमंत्री बनना होगा असंभव, 10 तारीख को बिहार में बनने जा रही है भाजपा और लोजपा की सरकार

Read More »
Img 20201028 Wa0365

कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट का बिहार दौरा: दो दिन तक एमपी में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में धांसू चुनाव प्रचार के बाद आज बिहार विधानसभा चुनाव में दिखेगा पायलट का जलवा: पूर्व उपमुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ सचिन पायलट आज पहुंचेंगे पटना, 12.30 बजे पटना स्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में करेंगे प्रेसवार्ता, मीडिया से वार्ता के बाद 2 बजे जनसभा को करेंगे सम्बोधित, पटना साहिब विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण कुशवाहा के पक्ष में करेंगे जनसभा, इसके बाद शाम 4 बजे बांकीपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी लव सिन्हा के पक्ष में विशाल जनसभा को करेंगे सम्बोधित, बांकीपुर से अभिनेता और वर्तमान में कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा हैं कांग्रेस प्रत्याशी

Read More »
Fb Img 1603939204129

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का स्थापना दिवस आज: आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल ने दी बधाई, कहा- पार्टी परिवार के सभी सदस्यों को बधाई, शुभकामनाएं व अभिनंदन, आज ही के दिन वर्ष 2018 में आप सभी की मौजूदगी में राजधानी जयपुर की धरा पर RLP की हुई थी स्थापना, और जनता के समर्थन व आशीर्वाद के परिणाम स्वरूप ही RLP राजस्थान में स्थापित ऐसी पहली पार्टी बनी, जिसे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल बनने का मिला गौरव, आज इस अवसर पर आप सभी से आह्वान करता हूं कि, हमें मिलकर सभी वर्गों को साथ लेकर राजस्थान में व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्ष को और अधिक मजबुती प्रदान करनी है, एक बार पुनः आप सभी को बधाई

Read More »