



Day: October 29, 2020


सचिन पायलट ने जताई पत्रकार जनार्दन कुलश्रेष्ठ के निधन पर संवेदना, राज्य के वरिष्ठ पत्रकार थे कुलश्रेष्ठ, अनेक समाचार पत्र-पत्रिकाओं में कार्य करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया अपना महत्वपूर्ण योगदान, सचिन पायलट ने कहा— जनार्दन कुलश्रेष्ठ के असामयिक निधन की खबर अत्यंत दुखद, ईश्वर से की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना
29 Oct 2020
Read More »

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताई गुजरात के पूर्व सीएम केशूभाई पटेल के निधन पर संवेदना, आज दोपहर हुआ केशूभाई पटेल का निधन, बोले पीएम मोदी ‘केशुभाई का जाना मेरे लिए किसी पितातुल्य के जाने की तरह, आज गुजरात की धरती का एक महान सपूत हम सब से बहुत दूर चला गया, श्रद्धेय केशुभाई पटेल जी के निधन की मैं नहीं कर सकता हूं कल्पना, बहुत दुखी और स्तब्ध हूं’
29 Oct 2020
Read More »

बिहार विस चुनाव 2020: ‘बीजेपी के लिए पूरा देश है परिवार लेकिन कांग्रेस-राजद के लिए अपना परिवार जरूरी’ वैशाली में जनसभा को संबोधित करते हुए बोले योगी आदित्यनाथ, चुनावी सभा में कांग्रेस और राजद पर साधा सीधा निशाना, बीजेपी के फायरब्रांड नेता हैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कहा— भाजपा के लिए पूरा देश ही परिवार, हम देश के लिए जिएंगे-मरेंगे और समाज के उत्थान के लिए करेंगे काम, ये है हमारा संकल्प, कांग्रेस और राजद के लिए अपना परिवार महत्वपूर्ण, ऐसे लोग क्या कर पाएंगे प्रदेश का कल्याण?
29 Oct 2020
Read More »

उत्तराखंड से बड़ी खबर: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, SC ने CBI जांच के आदेश पर लगाई रोक, हाईकोर्ट के फैसले जताई हैरानी, सीएम रावत पर भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते हाईकोर्ट ने दिए थे CBI जांच के आदेश, इस पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने साधा था मुख्यमंत्री रावत पर निशाना, हरीश रावत ने कहा- उनके सामने अब त्याग पत्र देने के अलावा नहीं है कोई और विकल्प, यदि राज्यपाल हमसे आज या कल तक नहीं मिलती हैं तो हम खटखटाएंगे उनके दरवाजे और CM के त्याग पत्र की करेंगे मांग, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर रोक लगाने के बाद मुख्यमंत्री रावत को मिली बड़ी राहत
29 Oct 2020
Read More »

बिहार: मुंगेर हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त, एसपी और डीएम को हटाया, मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग एवं हिंसा का मामला, चुनाव आयोग ने दिए घटना के जांच के आदेश, 27 अक्टूबर को हुई थी हिंसा, आज फिर फूटा भीड़ का गुस्सा, एसपी लिपि सिंह के ऑफिस में तोड़फोड़, दो थाने में लगाईं आग, कई वाहन क्षतिग्रस्त, जगह जगह टायरों को लगाई आग, मगध डिविजनल कमीश्नर असंबा चुबा को सौंपी जांच की जिम्मेदारी
29 Oct 2020
Read More »


बिहार दौरे पर पहुंचे सचिन पायलट, सत्ताधारी एनडीए सरकार पर साधा तीखा निशाना, बोले पायलट- हवा हमारी तरफ चल रही, भारी बहुमत के साथ बनेगी हमारी सरकार, बीजेपी के घोषणा पत्र को बताया मानसिक दिवालियापन, पायलट ने कहा— मुझे आश्चर्य हुआ जब भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि हम COVID19 की वैक्सीन मुफ़्त देंगे, जानलेवा महामारी की वैक्सीन मुफ़्त में देने को अपने घोषणा पत्र में शामिल करना एक मानसिक दिवालियापन को करता है प्रदर्शित, रोजगार का भी किया जिक्र, कहा— आरजेडी ने कहा कि हम 10 लाख रोज़गार देंगे, तीन दिन तक खूब मजाक उड़ाया और चौथे दिन कहा कि हम 19 लाख रोज़गार देंगे, बिहार चुनाव में राजद और कांग्रेस तय कर रही एजेंडा लेकिन मजबूरन भाजपा और जेडीयू को देना पड़ रहा जवाब
29 Oct 2020
Read More »

श्रीनगर: हिरासत में ली गईं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, जम्मू कश्मीर में नए भूमि कानून का विरोध कर रही थी पीडीपी, हाल में केंद्र सरकार ने प्रदेश में लागू किया नया भूमि कानून जिसके तहत कोई भी खरीद सकेगा जम्मू कश्मीर में जमीन, कृषि भूमि की खरीद पर फिलहाल लगी है रोक, नए भूमि कानून का विरोध करने पर पुलिस ने महबूबा मुफ्ती को लिया हिरासत में, हाल में महबूबा मुफ्ती केंद्र सरकार की कैद से हुई थी रिहा, धारा 370 हटने के बाद से ही हिरासत में थी महबूबा, उनकी रिहाई के बाद से ही घाटी में तेज हो चली थी राजनीतिक हलचल
29 Oct 2020
Read More »

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च किया ‘ग्रीन दिल्ली’ ऐप, ग्रीन दिल्ली ऐप के जरिए की जा सकेगी प्रदूषण की शिकायत, ऑडियो, वीडियो, फोटो अपलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध है ऐप में, बोले सीएम केजरीवाल— आप अगर कहीं भी किसी भी तरह का प्रदूषण देख रहे हैं तो इस ऐप के जरिए कर सकते हैं शिकायत, होगी तुरंत कार्रवाई, सर्दी के मौसम में दिल्लीवासियों को होती है प्रदूषण से बेहद परेशानी, प्रदूषण और फोग से आए दिन होते हैं जानलेवा हादसे, प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली की आप सरकार फिर से कर रही आॅड-ईवन लाने पर विचार
29 Oct 2020
Read More »


